BSc IT कोर्स डिटेल्स: फुल फॉर्म, योग्यता, सिलेबस, फीस और करियर स्कोप

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
bsc it course details in hindi

यदि आप इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आप 12वीं के बाद BSc IT कोर्स कर सकते है। बीएससी आईटी की फुल फॉर्म ‘बैचलर ऑफ साइंस इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ है। यह 3 वर्ष का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जो प्रोग्रामिंग (C, Java, Python), डेटाबेस मैनेजमेंट, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डिज़ाइन और कंप्यूटर सिस्टम जैसे विषयों के अध्ययन पर केंद्रित है।

BSc IT कोर्स कंप्लीट करने के बाद आप IT सर्विसेज, सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री, ई-कॉमर्स, बैंकिंग, फाइनेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, शिक्षा और ई-लर्निंग सेक्टर आदि में अपना काम कर सकते हैं। इन सेक्टर्स में आप सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, क्वालिटी एनालिस्ट, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, टेक्निकल राइटर, IT स्पेशलिस्ट और सॉफ्टवेयर डेवलपर जैसी जॉब प्रोफाइल में करियर बना सकते हैं। यदि आप BSc IT कोर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें। 

BSc IT फुल फॉर्म बैचलर ऑफ साइंस इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
BSc IT कोर्स लेवल अंडरग्रेजुएट 
BSc IT कोर्स अवधि 3 वर्ष 
BSc IT एडमिशन क्राइटेरिया एंट्रेंस बेस्ड व मेरिट बेस्ड 
BSc IT कोर्स का मीडियम अंग्रेजी
BSc IT कोर्स के लिए योग्यतामान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा मैथ्स और अंग्रेजी विषय के साथ। 
प्रवेश परीक्षा CUET UG, SET, LPU NEST, IPU CET 
प्रमुख जॉब प्रोफाइल सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, क्वालिटी एनालिस्ट, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, टेक्निकल राइटर, IT स्पेशलिस्ट और सॉफ्टवेयर डेवलपर आदि। 
रोजगार के क्षेत्रबैंकिंग, फाइनेंस, सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री, IT सर्विसेज, DevOps सेक्टर, साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा और ई-लर्निंग सेक्टर आदि। 

BSc IT कोर्स क्या होता है?

बीएससी आईटी एक तीन वर्षीय अंडरग्रेजुएट कोर्स है, जिसे 6 सेमेस्टर में पढ़ाया जाता है। इस कोर्स की पढ़ाई का माध्यम आमतौर पर अंग्रेजी होता है, और इसमें प्रोग्रामिंग, डेटाबेस, नेटवर्किंग, वेब टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषय शामिल होते हैं। कोर्स का करिकुलम थ्योरी, लैब, प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल लर्निंग पर आधारित होता है।

भारत के कुछ शीर्ष विश्वविद्यालयों में कोर्स के दौरान इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप करना अनिवार्य होता है, जिससे छात्रों को रियल-वर्ल्ड एक्सपोजर मिलता है। यह कोर्स रेगुलर और डिस्टेंस दोनों मोड्स में किया जा सकता है, जिससे वर्किंग प्रोफेशनल्स और नियमित छात्रों दोनों के लिए यह सुलभ बनता है।

BSc IT कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

बीएससी आईटी कोर्स में एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • शैक्षणिक योग्यता: आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा साइंस स्ट्रीम से मैथ्स व अंग्रेजी विषय के साथ पास की हो।     
  • न्यूनतम अंक: BSc IT कोर्स में एडमिशन के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक होते हैं; हालांकि कुछ संस्थानों में यह अधिक हो सकता है या आरक्षित वर्ग को न्यूनतम अंकों में छूट मिल सकती है।
  • आयु सीमा: सामान्यतः इस कोर्स के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा नहीं होती। 
  • प्रवेश प्रक्रिया: भारत के कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय और विश्वविद्यालय स्तरीय प्रवेश परीक्षा (जैसे CUET UG, SET, LPU NEST, IPU CET) आयोजित की जाती है। हालांकि कुछ संस्थानों में मेरिट बेस्ड एडमिशन भी दिया जाता है। 

नोट: आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान में अप्लाई करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिशन क्राइटेरिया की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। 

BSc IT कोर्स के लिए प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं 

बीएससी आईटी कोर्स में एडमिशन के लिए भारत की कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की सूची इस प्रकार है:

प्रवेश परीक्षा का नाम प्रवेश परीक्षा की तिथि 
CUET UG 202611 – 31 मई, 2026
SET 2026टेस्ट 1: 2 मई, 2026
टेस्ट 2: 10 मई, 2026  
LPU NEST 20264 – 20 अप्रैल, 2026 (रिमोट)
4 – 30 अप्रैल, 2026 (टेस्ट सेंटर बेस्ड) 
IPU CET 202625 अप्रैल – 17 मई, 2026 

BSc IT कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया 

बीएससी आईटी कोर्स की पात्रता पूरी करने के बाद एडमिशन प्रक्रिया कुछ तय चरणों में होती है। वहीं, अलग-अलग राज्यों और संस्थानों में इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है। हालांकि सामान्यतः प्रक्रिया इस प्रकार रहती है:

  • आप BSc IT कोर्स में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपने चुने हुए कॉलेज या संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन करने के बाद ‘बीएससी आईटी कोर्स’ का चयन करें। 
  • अब शैक्षिक योग्यता, कैटेगिरी और पर्सनल डिटेल्स आदि के साथ एप्लीकेशन फॉर्म फिल करें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और निर्धारित एप्लीकेशन फीस की पेमेंट करें। 
  • यदि एडमिशन प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले संबंधित प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आपका सिलेक्शन किया जाएगा और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
  • अब अपनी सीट कंफर्म करने के लिए तय डेडलाइन के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं और निर्धारित एडमिशन फीस सबमिट करने के बाद एडमिशन कंफर्म करें। 
  • एडमिशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, BSc IT कोर्स कॉलेज के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार शुरू होता है। 

BSc IT कोर्स में एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

यहां उन प्रमुख दस्तावेजों की सूची दी गई है, जो एडमिशन के समय आमतौर पर वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज या संस्थान द्वारा मांगे जाते हैं:

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट
  • फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास व डोमिसाइल प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)
  • अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र (यदि कोई अतिरिक्त योग्यता हो)

भारत में BSc IT कोर्स के लिए प्रमुख संस्थान और अनुमानित फीस

भारत में मान्यता प्राप्त सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में BSc IT कोर्स ऑफर किया जाता है। इसकी फीस संस्थान के प्रकार, राज्य, सीट श्रेणी और प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। सामान्यतः सरकारी कॉलेजों में फीस अपेक्षाकृत कम होती है, जबकि प्राइवेट संस्थानों में यह अधिक रहती है। नीचे दी गई तालिका में कुछ प्रमुख कॉलेजों के आधार पर बीएससी आईटी कोर्स की अनुमानित फीस केवल एक सामान्य जानकारी के रूप में दी गई है:

कॉलेज और संस्थानअनुमानित ट्यूशन फीस (INR)
शारदा विश्वविद्यालय INR 1,25000 (प्रथम वर्ष)
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) INR 80,000 (प्रति सेमेस्टर)
कार्पगम एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (KAHE), कोयंबटूर
सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई
पारुल यूनिवर्सिटी, वडोदराINR 1,45,000 (प्रथम वर्ष)
CVM विश्वविद्यालय, गुजरात 
सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय, मुंबईINR 1,25,000 (प्रथम वर्ष)
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU) देहरादूनINR 62,100 (प्रति सेमेस्टर)
सीजीसी विश्वविद्यालय, मोहाली
नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई
दर्शन विश्वविद्यालय, गुजरातINR 45,000 (प्रति सेमेस्टर)
केएलई सोसाइटी ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, कलांबोलीINR 37,296 (प्रति सेमेस्टर)

नोट: दी गई जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है। आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान या कॉलेज में आवेदन करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। 

BSc IT कोर्स का सिलेबस

भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में BSc IT कोर्स का सिलेबस थोड़ा अलग हो सकता है। इसलिए आप एडमिशन से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अपडेटेड सिलेबस अवश्य चेक कर लें।

यहां बीएससी आईटी कोर्स का सिलेबस शारदा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर एक सामान्य रेफरेंस के रूप में दिया गया है, ताकि आपको पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषयों का स्पष्ट अंदाजा हो सके:

प्रथम सेमेस्टर 
प्रॉब्लम सॉल्विंग यूज़िंग सीडिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर ऑर्गेनाइजेशन
इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर्स एंड टेक्नोलॉजीइंट्रोडक्शन टू एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट
इंट्रोडक्शन टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसइंट्रोडक्शन टू IoT
कम्यूनिकेटिव इंग्लिश-1एथिक्स एंड सोशल इम्प्लिकेशंस ऑफ AI
प्रैक्टिकल/वाइवा
प्रॉब्लम सॉल्विंग यूज़िंग सी लैबइंट्रोडक्शन टू IoT विद हैंड्स-ऑन लैब इम्प्लीमेंटेशन
द्वितीय सेमेस्टर
डेटा स्ट्रक्चर्स यूज़िंग सीऑपरेटिंग सिस्टम एंड यूनिक्स शेल प्रोग्रामिंग
इंट्रोडक्शन टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ AIमोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट
डिज़ाइन थिंकिंग एंड क्रिएटिव लर्निंगकम्यूनिकेटिव इंग्लिश-2
एनवायरनमेंटल स्टडीज
प्रैक्टिकल/वाइवा
डेटा स्ट्रक्चर्स यूज़िंग सी लैबऑपरेटिंग सिस्टम एंड यूनिक्स शेल प्रोग्रामिंग लैब
डिजाइन थिंकिंग एंड क्रिएटिव लर्निंग लैब
तृतीय सेमेस्टर
ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग यूज़िंग जावाप्रिंसिपल्स ऑफ डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम
कम्प्यूटेशनल मेथड्सइंट्रोडक्शन टू ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी
साइबर एनालिटिक्सऑगमेंटेड रियलिटी एप्लीकेशन्स डेवलपमेंट
लॉजिकल स्किल्स बिल्डिंग एंड सॉफ्ट स्किल्स
प्रैक्टिकल/वाइवा
ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग यूज़िंग जावा लैबप्रिंसिपल्स ऑफ डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम लैब
ऑगमेंटेड रियलिटी एप्लीकेशंस डेवलपमेंट लैबरिसर्च बेस्ड लर्निंग-1
चतुर्थ सेमेस्टर
डिजाइन एंड एनालिसिस ऑफ एल्गोरिदमकंप्यूटर नेटवर्क्स एंड डेटा कम्युनिकेशन
एप्लीकेशन बेस्ड प्रोग्रामिंग इन पाइथनसोशल मीडिया एनालिटिक्स
डेटा वेयरहाउसिंग एंड डेटा माइनिंगक्वांटिटेटिव एंड क्वालिटेटिव एप्टीट्यूड स्किल बिल्डिंग
प्रैक्टिकल/वाइवा
डिज़ाइन एंड एनालिसिस ऑफ एल्गोरिदम लैबएप्लीकेशन बेस्ड प्रोग्रामिंग इन पाइथन लैब
रिसर्च बेस्ड लर्निंग-2
पांचवां सेमेस्टर
वेब टेक्नोलॉजीजइंट्रोडक्शन टू आर
सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग एंड क्वालिटी एश्योरेंसरिसर्च मेथडोलॉजी
प्रैक्टिकल/वाइवा
वेब टेक्नोलॉजी लैबइंट्रोडक्शन टू आर लैब
रिसर्च बेस्ड लर्निंग-3इंडस्ट्री कनेक्ट
छठा सेमेस्टर
डॉटनेट फ्रेमवर्क यूज़िंग सीमशीन लर्निंग
क्लाउड कंप्यूटिंग फंडामेंटल्सइंफॉर्मेशन सिक्योरिटी एंड साइबर लॉज
बिग डेटा एनालिटिक्स
प्रैक्टिकल/वाइवा
डॉटनेट फ्रेमवर्क यूज़िंग सी लैबमशीन लर्निंग लैब
रिसर्च बेस्ड लर्निंग-4कम्युनिटी कनेक्ट

BSc IT कोर्स करने के बाद रोजगार के क्षेत्र 

बीएससी आईटी एक व्यापक और बहुआयामी कोर्स है, जो आपको कई इंडस्ट्रीज में काम करने के अवसर देता है। कोर्स के दौरान सीखी गई टेक्निकल स्किल्स जैसे प्रोग्रामिंग, डेटाबेस मैनेजमेंट, नेटवर्किंग और साइबर सिक्योरिटी लगभग हर सेक्टर में प्रासंगिक होती हैं। नीचे दिए गए क्षेत्रों में आप अपना करियर बना सकते हैं:

  • हेल्थकेयर IT
  • शिक्षा और ई-लर्निंग सेक्टर
  • सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र
  • स्टार्टअप और टेक इनोवेशन इकोसिस्टम
  • IT सर्विसेज और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री 
  • बैंकिंग, फाइनेंस और फिनटेक सेक्टर
  • ई-कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म
  • क्लाउड कंप्यूटिंग और DevOps सेक्टर
  • साइबर सिक्योरिटी और सूचना सुरक्षा
  • टेलीकॉम और नेटवर्किंग सेक्टर
  • मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमेशन

इन सभी क्षेत्रों में समय के साथ नई जॉब रोल्स बन रही हैं, विशेष रूप से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, डेटा-ड्रिवन डिसीजन मेकिंग और AI के बढ़ते उपयोग के कारण। सही स्किल्स और स्पेशलाइजेशन के साथ आप इनमें से किसी भी क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं।

BSc IT कोर्स करने के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी

बीएससी आईटी कोर्स कंप्लीट करने के बाद सैलरी आपके पद, कार्यक्षेत्र, एक्सपीरियंस, सरकारी तथा प्राइवेट सेक्टर व शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox पर उपलब्ध डेटा के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
क्वालिटी एनालिस्ट4.8 लाख – 5.3 लाख
ग्राफिक डिजाइनर4.1 लाख – 4.6 लाख
सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर5.1 लाख – 5.6 लाख
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर5.4 लाख – 6 लाख
टेक्निकल राइटर7.8 लाख – 8.6 लाख
हार्डवेयर इंजीनियर8.3 लाख – 9.2 लाख
डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (DBA)10.3 लाख – 12.3 लाख
IT स्पेशलिस्ट11.7 लाख – 12.9 लाख
सॉफ्टवेयर डेवलपर10.5 लाख – 11.6 लाख

BSc IT कोर्स करने के बाद हायर स्टडी के विकल्प 

बीएससी आईटी के बाद आप अपनी रुचि और करियर फील्ड के अनुसार इन प्रमुख हायर स्टडी विकल्पों को चुन सकते हैं:

  • मास्टर ऑफ साइंस इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (M.Sc IT)
  • मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (MCA)
  • मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी  (MBA in IT)
  • एमबीए इन सिस्टम्स मैनेजमेंट
  • एमबीए इन डेटा एनालिटिक्स
  • मास्टर ऑफ साइंस इन कंप्यूटर साइंस 
  • एमएससी इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

BSc IT और BCA में क्या अंतर है?

BSc IT और BCA दोनों ही IT फील्ड के 3 वर्षीय अंडरग्रेजुएट कोर्स हैं, लेकिन इनके फोकस, करिकुलम और करियर पाथ्स में कुछ अंतर हैं। नीचे दी गई तालिका में इन दोनों कोर्सों की तुलना एक नज़र में समझ सकते हैं:

तुलना बिंदुBSc ITBCA
फुल फॉर्मबैचलर ऑफ साइंस इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीबैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस
डिग्री टाइपसाइंस-बेस्ड डिग्रीएप्लीकेशन-ओरिएंटेड डिग्री
कोर्स अवधि3 वर्ष (6 सेमेस्टर)3 वर्ष (6 सेमेस्टर)
मुख्य फोकसIT के थ्योरेटिकल और टेक्निकल कॉन्सेप्ट्सकंप्यूटर एप्लीकेशंस और उनके प्रैक्टिकल उपयोग
प्रमुख विषयप्रोग्रामिंग, नेटवर्किंग, डेटाबेस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटीकंप्यूटर एप्लीकेशंस, प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट
योग्यता12वीं में मैथमेटिक्स विषय के साथ12वीं किसी भी स्ट्रीम से (कुछ संस्थानों में मैथ्स ज़रूरी)
करियर पाथ्सIT स्पेशलिस्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, क्वालिटी एनालिस्ट आदिसॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डेवलपर, सिस्टम एनालिस्ट आदि
हायर स्टडीज़MSc IT, MCA, MBA (IT)MCA, MBA (IT)

BCA कोर्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए BCA कोर्स की पूरी जानकारी आर्टिकल पढ़ें।

FAQs 

B.Sc. आईटी में क्या होता है?

B.Sc. IT एक ग्रेजुएशन कोर्स है, जिसमें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, डेटाबेस मैनेजमेंट, नेटवर्किंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसी तकनीकों का व्यवस्थित अध्ययन कराया जाता है।

B.Sc. आईटी कितने साल का होता है?

भारत में बीएससी आईटी 3 वर्ष का ग्रेजुएशन कोर्स होता है, जिसे 6 सेमेस्टर में पूरा कराया जाता है।

BSC IT करने के बाद नौकरी कहा मिलती है?

बीएससी आईटी करने के बाद आईटी कंपनियों, स्टार्टअप्स, बैंकिंग, ई-कॉमर्स और सरकारी तकनीकी विभागों में सॉफ्टवेयर, डेटा और नेटवर्क से जुड़े पदों पर नौकरी मिलती है।

बीएससी आईटी में क्या पढ़ाया जाता है?

बीएससी आईटी में आप प्रोग्रामिंग (C, Java, Python), डेटाबेस मैनेजमेंट, ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग, वेब टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों का स्ट्रक्चर्ड अध्ययन करते हैं। 

बीएससी आईटी फुल फॉर्म क्या है?

बीएससी आईटी का फुल फॉर्म ‘बैचलर ऑफ साइंस इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ है।

BSc IT के लिए कौन सी एंट्रेंस एग्जाम देनी होती है?

BSc IT कोर्स में एडमिशन के लिए भारत में कई प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इनमें CUET UG, SET (Symbiosis Entrance Test), LPU NEST और IPU CET प्रमुख हैं। हालांकि, सभी संस्थानों में एंट्रेंस एग्जाम जरूरी नहीं होती, कई कॉलेज 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट-बेस्ड एडमिशन भी देते हैं। इसलिए अप्लाई करने से पहले अपने चुने हुए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी जरूर चेक कर लें।

क्या BSc IT कॉमर्स स्ट्रीम से कर सकते हैं?

BSc IT कोर्स के लिए सामान्यतः 12वीं में मैथमेटिक्स और इंग्लिश विषय के साथ पास होना जरूरी होता है। हालांकि, अधिकांश संस्थान साइंस स्ट्रीम को प्राथमिकता देते हैं, फिर भी यदि कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र ने 12वीं में मैथमेटिक्स विषय पढ़ा है, तो वे कुछ यूनिवर्सिटीज में BSc IT के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एडमिशन क्राइटेरिया इंस्टिट्यूट के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, इसलिए चयनित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से एलिजिबिलिटी जरूर वेरिफाई करें।

संबंधित लेख पढ़ें:

BSc CS कोर्स कैसे करें?बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी क्या है?
कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बनें?बीएससी बायोटेक्नोलॉजी कोर्स के बारे में जानें 

आशा है कि इस लेख में आपको BSc IT कोर्स की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह अन्य कोर्स गाइड्स Leverage Edu पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*