बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (BSc OTT) कोर्स डिटेल्स: योग्यता, सिलेबस, एडमिशन प्रोसेस, फीस और करियर स्कोप 

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
bsc ott course details in hindi

बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (BSc OTT) एक तीन वर्ष का अंडरग्रेजुएट कोर्स है। इस कोर्स में आप सर्जरी से पहले, उसके दौरान और बाद में मरीजों की देखभाल और ऑपरेशन थिएटर के सेफ्टी प्रोटोकॉल के बारे में सीखते हैं। अगर आप ग्रेजुएशन के बाद कम समय में हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह कोर्स कर सकते हैं।

यह कोर्स पूरा करने के बाद आप हॉस्पिटल्स, क्लिनिक, नर्सिंग होम, डिफेंस मेडिकल सर्विसेज व  लॉन्ग टर्म केयर सेंटर में एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, सर्जिकल असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, ट्रॉमा टेक्नीशियन और ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन जैसी जॉब प्रोफाइल्स पर काम कर सकते हैं। यदि आप बीएससी ओटीटी कोर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें। 

विवरण जानकारी 
कोर्स का नाम बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी
कोर्स का लेवल अंडरग्रेजुएट
कोर्स की ड्यूरेशन 3 से 4 वर्ष 
कोर्स के लिए योग्यता 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम (PCB विषयों के साथ)
एडमिशन प्रोसेस मेरिट बेस्ड व एंट्रेंस बेस्ड 
आयु सीमा न्यूनतम 17 वर्ष 
प्रवेश परीक्षा CUET UG 
कोर्स का मीडियम अंग्रेजी 
प्रमुख जॉब प्रोफाइल ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, सर्जिकल असिस्टेंट, CSSD टेक्नीशियन व ट्रॉमा टेक्नीशियन आदि। 
रोजगार के क्षेत्र सरकारी हॉस्पिटल, मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स, सर्जिकल क्लिनिक्स, ट्रॉमा और इमरजेंसी केयर सेंटर्स, मेडिकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स और डिफेंस मेडिकल सर्विसेज आदि। 

बीएससी ओटीटी कोर्स क्यों करें?

नीचे दिए गए बिंदुओं में आपको BSc OTT कोर्स करने के प्रमुख कारण बताए गए हैं:

  • एनेस्थीसिया व मॉनिटरिंग में एक्सपर्टीज: BSc OTT कोर्स के माध्यम से आप एनेस्थीसिया मशीन, वेंटिलेटर और पेशेंट मॉनिटरिंग सिस्टम को ऑपरेट करना सीखते हैं।
  • सर्जिकल टीम का अहम हिस्सा: OTT प्रोफेशनल सर्जरी के दौरान इंस्ट्रूमेंट मैनेजमेंट, स्टेरिलिटी और OT सेटअप संभालते हैं, जो सुरक्षित ऑपरेशन के लिए अनिवार्य है।
  • इन्फेक्शन कंट्रोल में भूमिका: बीएससी ओटीटी कोर्स में CSSD और स्टेरिलाइजेशन प्रोटोकॉल सिखाए जाते हैं, जिससे ‘हॉस्पिटल अक्वायर्ड इन्फेक्शंस’ (HAIs) को रोका जा सके।
  •  हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ती जॉब्स: दुनियाभर में बढ़ते हेल्थ सेंटर्स, हॉस्पिटल्स और होम बेस्ड केयर सेटिंग्स के कारण OTT प्रोफेशनल्स की मांग हमेशा बनी रहती है।
  • इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर स्किल्स: यह कोर्स आपको क्रिटिकल सिचुएशन में तुरंत रिस्पॉन्स देने और ऑपरेशन थिएटर (OT) तैयार रखने की ट्रेनिंग देता है।
  • करियर ग्रोथ और स्पेशलाइजेशन: एक्सपीरियंस के बाद आप एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, OT मैनेजर या सुपर-स्पेशलिटी OT में एक्सपर्ट बन सकते हैं।

बीएससी ओटीटी कोर्स स्ट्रक्चर और मोड

बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (OTT) कोर्स की अवधि 3 से 4 वर्ष होती है, जिसे 6 सेमेस्टर में पढ़ाया जाता है। आमतौर पर यह कोर्स तीन वर्ष का होता है लेकिन भारत के कुछ विश्विद्यालयों में इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है, जैसे ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी, कोलकाता में 2 वर्ष की पढ़ाई और 1 वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप होती है।

वहीं शिक्षा ओ अनुसंधान (SOA), भुवनेश्वर में यह कोर्स 3.5 वर्ष में ऑफर किया जाता है। जबकि लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में इस कोर्स की अवधि 4 वर्ष है। इस प्रोफेशनल कोर्स में थ्योरी, प्रैक्टिकल और क्लिनिकल ट्रेनिंग शामिल होती है। यह कोर्स मुख्यतः फुल टाइम मोड में होता है।

इसमें आपको प्रथम वर्ष में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी जैसे बेसिक सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाते हैं। वहीं बाद के सेमेस्टर में  एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी, सर्जिकल प्रोसेस, ऑपरेशन थिएटर मैनेजमेंट और इन्फेक्शन कंट्रोल के बारे में प्रैक्टिकल और क्लिनिकल ट्रेनिंग दी जाती है। 

बीएससी ओटीटी कोर्स की योग्यता

BSc OTT कोर्स में एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • शैक्षणिक योग्यता: आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के अनिवार्य विषयों के साथ पास की हो। इसके बाद ही आप BSc OTT कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • न्यूनतम अंक: भारत के अधिकांश संस्थानों में बीएससी ओटीटी कोर्स में एडमिशन के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक होते हैं। हालांकि कुछ संस्थानों में यह अधिक हो सकता है या आरक्षित वर्ग को न्यूनतम अंकों में छूट मिल सकती है।
  • आयु सीमा: सामान्यतः इस कोर्स में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। 
  • प्रवेश प्रक्रिया: भारत के कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों में बीएससी ओटीटी कोर्स के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा (जैसे CUET UG, व KCET) आयोजित की जाती है। हालांकि कुछ संस्थानों में मेरिट बेस्ड एडमिशन भी दिया जाता है। 

नोट: आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान में अप्लाई करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिशन क्राइटेरिया की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। 

बीएससी ओटीटी कोर्स के लिए प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं 

बीएससी ओटीटी कोर्स में एडमिशन के लिए भारत की कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की सूची इस प्रकार है:

प्रवेश परीक्षा का नाम परीक्षा की तिथि 
CUET UG 11 – 31 मई, 2026 
KCET23 – 24 अप्रैल, 2026 
JENPAS UG7 जून, 2026 

बीएससी ओटीटी कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया 

BSc OTT कोर्स की पात्रता पूरी करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया कुछ तय चरणों में होती है। अलग-अलग राज्यों और संस्थानों में इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है। हालांकि सामान्यतः प्रक्रिया इस प्रकार रहती है:

  • बीएससी ओटीटी कोर्स में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपने चुने हुए कॉलेज या संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन करने के बाद BSc OTT कोर्स का चयन करें। 
  • अब शैक्षिक योग्यता, कैटेगिरी और पर्सनल डिटेल्स आदि के साथ एप्लीकेशन फॉर्म फिल करें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और निर्धारित एप्लीकेशन फीस की पेमेंट करें। 
  • यदि एडमिशन प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर आपका सिलेक्शन किया जाएगा और फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
  • अब अपनी सीट कंफर्म करने के लिए तय डेडलाइन के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं और निर्धारित एडमिशन फीस सबमिट करने के बाद  एडमिशन कंफर्म करें। 
  • ध्यान रखें कि एडमिशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, बीएससी ओटीटी कोर्स कॉलेज के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार शुरू होता है। 

बीएससी ओटीटी कोर्स में एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

यहां उन प्रमुख दस्तावेजों की सूची दी गई है, जो एडमिशन के समय आमतौर पर वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज या संस्थान द्वारा मांगे जाते हैं:

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट
  • फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास व डोमिसाइल प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)
  • अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र (यदि कोई अतिरिक्त योग्यता हो)

बीएससी ओटीटी कोर्स के लिए भारत के प्रमुख संस्थान

यहां कुछ प्रमुख मेडिकल संस्थानों की सूची दी गई है, जहां से आप BSc OTT कोर्स कर सकते हैं:

कॉलेजफीस (INR)
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़
जामिया हमदर्द
ब्रेनवेयर यूनिवर्सिटी2,34,800 (कुल फीस)
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़2,25,500 (कुल फीस)
KIIMS देहरादून
लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय (LPU)80000 (प्रति सेमेस्टर)
असम डाउन टाउन यूनिवर्सिटी (ADTU), गुवाहाटी
शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान (SOA) विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर
श्री गुरु राम दास स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, श्री अमृतसर
आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय, जालंधर33,900 (1st सेमेस्टर)30,300 (2nd से 8th सेमेस्टर)

बीएससी ओटीटी कोर्स की फीस 

भारत में मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थानों में BSc OTT कोर्स उपलब्ध है। इसकी फीस राज्य और सीट श्रेणी के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। यहां आपके लिए सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में बीएससी ओटीटी कोर्स की औसत फीस रेंज दी गई है:

संस्थान का प्रकार न्यूनतम कुल फीस (INR)अधिकतम कुल फीस (INR) 
सरकारी संस्थान INR  3,185INR 53,400
प्राइवेट संस्थान INR 78,000INR 5.5 लाख 


नोट: दी गई जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है। आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान या कॉलेज में आवेदन करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। 

बीएससी ओटीटी कोर्स का सिलेबस

भारत के विभिन्न मेडिकल संस्थानों में BSc OTT कोर्स का सिलेबस कुछ हद तक भिन्न हो सकता है। इसलिए आप एडमिशन से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सिलेबस अवश्य जांच लें।

यहां बीएससी ओटीटी कोर्स का सिलेबस आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय (IKGPTU) की आधिकारिक वेबसाइट के आधार पर एक सामान्य रेफरेंस के रूप में दिया गया है: 

प्रथम सेमेस्टर  
ह्यूमन एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी – 1अप्लाइड बायोकेमिस्ट्री
कम्युनिकेशन स्किल्सह्यूमन एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी – 1 (प्रैक्टिकल)
अप्लाइड बायोकेमिस्ट्री (प्रैक्टिकल)कम्युनिकेशन स्किल्स (प्रैक्टिकल)
मेडिकल लॉ एंड एथिक्समेडिकल टर्मिनोलॉजी, रिकॉर्ड कीपिंग एंड ओरिएंटेशन टू ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
ह्यूमन वैल्यूज़, डी-एडिक्शन एंड ट्रैफिक रूल्सह्यूमन वैल्यूज़, डी-एडिक्शन एंड ट्रैफिक रूल्स (लैब/ सेमिनार)
मेंटरिंग एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट
द्वितीय सेमेस्टर
ह्यूमन एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी – 2अप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी
क्वालिटी मैनेजमेंट, पेशेंट सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंटह्यूमन एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी – 2 (प्रैक्टिकल)
अप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी (प्रैक्टिकल)क्वालिटी मैनेजमेंट, पेशेंट सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट (प्रैक्टिकल)
एनवायरनमेंटल साइंसेजनर्सिंग प्रोसीजर्स
अप्लाइड फिजिक्समेंटरिंग एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट
तृतीय सेमेस्टर
इक्विपमेंट इन ओटीज – केयर & मेंटेनेंसप्रिंसिपल्स ऑफ एनेस्थीसिया
स्टेरिलाइजेशन, डिसइन्फेक्शन एंड CSSD प्रोसीजर्सइक्विपमेंट इन ओटीज़ एंड आईसीयूज – केयर एंड मेंटेनेंस
प्रिंसिपल्स ऑफ एनेस्थीसिया (प्रैक्टिकल)स्टेरिलाइजेशन एंड डिसइन्फेक्शन इन ओटीज (प्रैक्टिकल)
एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस एंड एंटीबायोटिक पॉलिसीमेडिसिन आउटलाइन
क्लिनिकल फार्माकोलॉजीमेंटरिंग एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट
चतुर्थ सेमेस्टर
बेसिक सर्जिकल प्रोसीजर्सट्रांसफ्यूजन मेडिसिन
बेसिक एनेस्थीसिया प्रोसीजर्सबेसिक सर्जिकल प्रोसीजर्स (प्रैक्टिकल)
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन (प्रैक्टिकल)बेसिक एनेस्थीसिया प्रोसीजर्स (प्रैक्टिकल)
क्लिनिकल हीमैटोलॉजीक्लिनिकल पैथोलॉजी
बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंटमेंटरिंग एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट
पांचवा सेमेस्टर
बेसिक इंटेंसिव केयरएडवांस्ड एनेस्थीसिया प्रोसीजर्स
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी इन सर्जरी एंड एनेस्थीसियाबेसिक इंटेंसिव केयर (प्रैक्टिकल)
एडवांस्ड एनेस्थीसिया प्रोसीजर्स (प्रैक्टिकल)इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी इन सर्जरी एंड एनेस्थीसिया (प्रैक्टिकल)
OT एंड ICU एसोसिएटेड नोसोकोमियल इंफेक्शंसबेसिक बायोकेमिस्ट्री
रिसर्च मेथडोलॉजीमेंटरिंग एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट
छठा सेमेस्टर
ICU मैनेजमेंटस्पेशलाइज्ड सर्जरी एंड एनेस्थीसिया
फंडामेंटल ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजनICU मैनेजमेंट (प्रैक्टिकल)
स्पेशलाइज्ड सर्जरी एंड एनेस्थीसिया (प्रैक्टिकल)फंडामेंटल ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (प्रैक्टिकल)
बेसिक इम्यूनोलॉजीएनाफिलैक्टिक रिएक्शंस एंड ऑटोइम्यूनिटी आउटलाइन
बेसिक बायोस्टैटिस्टिक्समेंटरिंग एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट

बीएससी ओटीटी कोर्स करने के बाद रोजगार के क्षेत्र 

आप BSc OTT कोर्स पूरा करने के बाद इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:

  • सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स 
  • क्लिनिक्स
  • मल्टी-स्पेशलिटी और सर्जिकल सेंटर
  • डे-केयर सर्जरी यूनिट्स और स्पेशलिटी क्लिनिक्स
  • इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर सेंटर
  • मेडिकल डिवाइस और उपकरण कंपनियां 
  • फार्मास्यूटिकल कंपनियां और हेल्थकेयर इंडस्ट्री
  • रिसर्च संस्थान और क्लिनिकल ट्रायल सेंटर
  • मेडिकल कॉलेज और ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट
  • हेल्थकेयर कंसल्टिंग

बीएससी ओटीटी कोर्स करने के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी

BSc OTT कोर्स कंप्लीट करने के बाद सैलरी आपके पद, कार्यक्षेत्र, एक्सपीरियंस, सरकारी तथा प्राइवेट सेक्टर व शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox पर उपलब्ध डेटा के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट2.8 लाख – 3.1 लाख 
सर्जिकल असिस्टेंट3.3 लाख – 3.6 लाख 
एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट3 लाख – 3.4 लाख 
सर्जिकल टेक्नोलॉजिस्ट3.2 लाख – 3.6 लाख 
कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजिस्ट3.4 लाख – 3.8 लाख 
न्यूरो टेक्नीशियन 2.8 लाख – 3.1 लाख 
ऑर्थोपेडिक टेक्नोलॉजिस्ट2.6 लाख – 2.9 लाख 
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट2.2 लाख – 2.7 लाख 
रेडियोलॉजिक टेक्नोलॉजिस्ट2.8 लाख – 3.1 लाख 
हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेटर3.7 लाख – 4.1 लाख 

FAQs

बीएससी ओटीटी क्या होता है?

बीएससी ओटीटी एक स्नातक स्तर का हेल्थकेयर कोर्स है, जिसमें आपको सर्जरी के दौरान ऑपरेशन थिएटर प्रबंधन, उपकरणों की देखरेख और एनेस्थीसिया सपोर्ट की ट्रेनिंग दी जाती है। 

बीएससी ओटीटी कितने साल का होता है?

बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी कोर्स की अवधि 3 वर्ष होती है। 

BSc OTT के बाद क्या करें?

बीएससी ओटीटी के बाद आप सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स, मल्टी-स्पेशलिटी क्लिनिक्स, ICU या CSSD डिपार्टमेंट्स में सर्जिकल या OT टेक्नीशियन के रूप में करियर शुरू कर सकते हैं। 

क्या B.Sc ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी एक अच्छा कोर्स है?

बीएससी ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (OTT) एक अच्छा कोर्स है क्योंकि यह हेल्थकेयर सेक्टर में सर्जिकल टीम के लिए तकनीकी और क्लिनिकल स्किल प्रदान करता है। 

BSc OTT में एडमिशन लेने के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?

बीएससी ओटीटी में एडमिशन के लिए 10+2 साइंस स्ट्रीम में PCB विषय के साथ न्यूनतम 50% के साथ पास होना आवश्यक है। 

संबंधित लेख पढ़ें:

BRIT कोर्स क्या है?रेडियोलॉजी कोर्स की पूरी जानकारी 
डायलिसिस कोर्स कैसे करें?BHMS कोर्स क्या है?

आशा है कि इस लेख में आपको BSc OTT कोर्स से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह अन्य कोर्स गाइड्स Leverage Edu पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*