Brazil Facts : ब्राजील से जुड़े रोचक तथ्य

1 minute read
Brazil Facts in Hindi (1)

ब्राजील दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश और विश्व का पांचवा सबसे बड़ा देश है। दक्षिण अमेरिका का यह विशाल देश न केवल फुटबॉल के प्रति अपने जुनून और कार्निवल के शानदार उत्सव के लिए जाना जाता है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े वर्षावनों- अमेज़न रेनफॉरेस्ट का घर भी है। ब्राजील का राष्ट्रीय पक्षी मकाव (Macaw) और प्रसिद्ध ईसा मसीह की मूर्ति (Christ the Redeemer) इसकी पहचान को और विशिष्ट बनाते हैं। रोचक बात यह है कि ब्राजील दुनिया में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक देश भी है और यह लगातार पिछले 150 सालों से इस क्षेत्र में अपना नेतृत्व बनाए हुए है। ब्राजील के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Brazil Facts in Hindi) हैं, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।   

Brazil Facts in Hindi – ब्राजील से जुड़े रोचक तथ्य

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार ब्राजील से जुड़े रोचक तथ्य (Brazil Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं-

  1. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार ब्राज़ील दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश और विश्व का पांचवा सबसे बड़ा देश है।
  2. अमेज़न रेनफॉरेस्ट का लगभग 60% भाग ब्राज़ील में है।
  3. ब्राज़ील के झंडे पर 27 सितारे हैं।
  4. ब्राज़ील में 400 से अधिक हवाई अड्डे हैं। 
  5. ब्राज़ील का सबसे ऊँचा पर्वत पिको डे नेब्लीना है और इसकी ऊँचाई 2994 मीटर है। 
  6. ब्राज़ील दुनिया का सबसे बड़ा कॉफ़ी निर्यातक है। 
  7. दुनिया में सबसे ज्यादा बंदरों की प्रजातियाँ ब्राजील में पाई जाती हैं। 
  8. ब्राजील का आधिकारिक नाम ‘फेडरल ऑफ ब्राजील (Federal Republic of Brazil) है। 
  9. ब्रासीलिया ब्राजील की राजधानी है। 
  10. ब्राजील की महिलाएं 1931 से मतदान करने में सक्षम थीं। 

  1. ब्राजील की आधिकारिक भाषा पुर्तगाली है। 
  2. रियल (Real) ब्राजील की करंसी है। 
  3. सेरा दो मार (Serra do Mar) और सेरा दो एस्पिनहाको (Serra do Espinhaço) ब्राज़ील के मेजर माउंटेन रेंज है। 
  4. अमेज़ॅन, साओ फ़्रांसिस्को, पराना और टोकेन्टिन्स ब्राज़ील में बहने वाली मुख्य नदियां है। 
  5. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील का क्षेत्रफल 8,515,767 वर्ग किमी है। 
  6. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील की जनसंख्या 217.2 मिलियन है। 
  7. नेशनल जियोग्राफी के अनुसार पुर्तगाल ने 1530 में ब्राज़ील में अपना पहला उपनिवेश स्थापित किया। 
  8. ब्राजील दुनिया के सबसे बड़े कार्निवल – रियो कार्निवल के लिए प्रसिद्ध है। 
  9. 7 सितम्बर को ब्राजील अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 
  10. ब्राजील के राष्ट्रीय ध्वज में हरा रंग ब्राजील के वनस्पतियों और जीव-जंतुओं का प्रतीक है, पीला रंग सोने का प्रतिनिधित्व करता है और नीला ग्लोब और सितारों से भरे रात के आकाश का प्रतीक हैं, जो देश के राज्यों का भी प्रतिनिधित्व करता है।
  11. कैथोलिकों की सबसे बड़ी आबादी ब्राज़ील में पाई जाती है। 

Brazil National Symbols Facts in Hindi – ब्राजील के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

ब्राजील के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. फ़ेजोआडा (Feijoada ) ब्राजील का राष्ट्रीय व्यंजन है।
  2. फुटबॉल ब्राजील का राष्ट्रीय खेल है। 
  3. जैगुआर ब्राजील का राष्ट्रीय पशु है। 
  4. ब्राजील का राष्ट्रीय पेय कैपिरिन्हास (Caipirinhas) है।
  5. ब्राजील का राष्ट्रीय पक्षी रूफस-बेलिड थ्रश (rufous-bellied thrush) है। 
  6. Ipe-amarelo ब्राजील का राष्ट्रीय फूल है। 
  7. ब्राजील का राष्ट्रीय गान ‘Hino Nacional Brasileiro’ है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Brazil Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*