Bihar Board 10th Result 2025 Link: खत्म होने वाला है इंतजार, बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक लिंक यहां

1 minute read
Bihar Board 10th Result 2025 Link

Bihar Board 10th Result 2025 Link: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) 31 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 की घोषणा की जाएगी। बोर्ड कैंडिडेट्स के लिए रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक (Bihar Board 10th Result 2025 Link) भी जारी करेगा। इसके अलावा कैंडिडेट्स बीएसईबी 10वीं के नतीजे घोषित होने के बाद बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा घोषित किए जाएंगे। नतीजों की घोषणा के साथ-साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और अन्य विवरण भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किए जाएंगे।

Bihar Board 10th Result 2024 Link- रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने 15 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थीं। परीक्षा राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2025: रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट

बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 घोषणा के बाद इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा जिनके बारे में यहां बताया गया हैः

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • biharboardonline.com

Board Matric Result 2025: इस तरह भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

बिहार बोर्ड मीट्रिक रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2025 Link) इस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं:

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर के लॉग इन करें।
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

12वीं का रिजल्ट पहले ही हो चुका है जारी 

आपको बता दें कि बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 26 मार्च, 2025 को 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया था। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट, results.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। ​बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 12,92,313 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 6,50,466 छात्र और 6,41,847 छात्राएं शामिल थीं।

उम्मीद है आप सभी को Bihar Board 10th Result 2025 Link से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*