Bahamas Facts : बहामास से जुड़े रोचक तथ्य  

1 minute read
Bahamas Facts in Hindi (1)

बहामास, कैरेबियन क्षेत्र में स्थित एक द्वीप देश है। यह देश कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर के बीच फैला हुआ है और इसमें लगभग 700 छोटे-छोटे द्वीप और 2,400 चट्टानें शामिल हैं। बहामास की राजधानी नैसाउ है, जो न्यू प्रॉविडेंस द्वीप पर स्थित है। इस देश को 1973 में ब्रिटेन से आजादी मिली, हालांकि यह राष्ट्रमंडल का सदस्य बना हुआ है। इस देश की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन और वित्तीय सेवाओं से संचालित होती है। बहामास के बारे में ऐसे ही कई अन्य रोचक तथ्य (Bahamas Facts in Hindi) है, जिसे जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

Bahamas Facts in Hindi – बहामास से जुड़े रोचक तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार बहामास से जुड़े रोचक तथ्य (Bahamas Facts in Hindi) यहाँ बताए गए हैं – 

  1. बहामास का आधिकारिक नाम कामनवेल्थ ऑफ बहामास है। 
  2. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार बहामास का एरिया 13,878 वर्ग कि.मी है। 
  3. BBC की साल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार बहामास की जनसंख्या 400,500 है। 
  4. नासाउ (Nassau) बहामास की राजधानी है। 
  5. बहामास की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और क्रियोल है। 
  6. बहामियन डॉलर (Bahamian dollar) बहामास की करंसी है। 
  7. अटलांटिक महासागर में स्थित बहामास में 700 ट्रॉपिकल आइलैंड हैं। 
  8. बहामास के राष्ट्रीय ध्वज में एक्वा धारियाँ बहामा द्वीपों के आसपास के पानी का प्रतीक हैं। पिले रंग की पट्टी द्वीपों के भीतर रेत और अन्य समृद्ध भूमि का प्रतिनिधित्व करता है और काले रंग का त्रिकोण बहामास के लोगों और उनकी ताकत का प्रतीक है। 
  9. बहामास का स्वतंत्रता दिवस 10 जुलाई को मनाया जाता है। 
  10. बहामास नाम स्पैनिश शब्द ‘बाजा मार’ से आया है।

Bahamas National Symbols Facts in Hindi – बहामास के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़े तथ्य 

बहामास के राष्ट्रीय प्रतीक यहां दिए गए हैं –

  1. बहामास का राष्ट्रीय पक्षी इंडियन फ्लेमिंगो है। 
  2. बहामास का राष्ट्रीय मछली ब्लू मार्लिन है। 
  3. बहामास का राष्ट्रीय खेल Sailing है। 
  4. बहामास का राष्ट्रीय पेड़ लिग्नम विटे (Lignum Vitae) है। 
  5. बहामास का राष्ट्रीय फूल येलो एल्डर (Yellow Elder) है। 

Bahamas Facts For Kids in Hindi – बच्चों के लिए बहामास से जुड़े रोचक तथ्य 

बच्चों के लिए बहामास से जुड़े रोचक तथ्य यहाँ दिए गए हैं –

  1. बहामियन क्वाड्रिल और हील एंड टो पोल्का देश के दो सबसे पारंपरिक नृत्य हैं। 
  2. बहामास में समुद्री भोजन प्रमुख है। 
  3. मार्च ऑन बहमालैंड (March on Bahamaland) बहामास का राष्ट्रगान है, जिसे टिमोथी गिब्सन ने लिखा था। 
  4. बहामास संयुक्त राज्य अमेरिका का दूसरा निकटतम बिना बॉउंड्री वाला देश है।
  5. माउंट अल्वरनिया, जिसे कोमो हिल के नाम से भी जाना जाता है, बहामास द्वीप समूह का सबसे ऊंचा स्थान है, जिसकी ऊंचाई 206 फीट (63 मीटर) है। 
  6. बहामास में दुनिया में रजिस्टर्ड जहाजों की सातवीं सबसे अधिक संख्या है।
  7. बहामास में बहने वाली नदी का नाम गूस नदी (Goose River) है। 
  8. बहामास का सबसे लोकप्रिय त्योहार का नाम जंकनू (Junkanoo) है।
  9. बहामास का सबसे अधिक आबादी वाला द्वीप न्यू प्रोविडेंस है। 
  10. बहामास का अटलांटिस रिज़ॉर्ट एक विशाल वॉटरपार्क और दुनिया के सबसे बड़े खुली हवा वाले समुद्री आवास के लिए जाना जाता है।
  11. बहामास में डीन का ब्लू होल दुनिया का तीसरा सबसे गहरा ब्लू होल।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Bahamas Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*