बहादुर शाह जफर की मृत्यु कैसे हुई?

1 minute read
बहादुर शाह जफर की मृत्यु कैसे हुई?

अबू जफर सिराजुद्दीन मुहम्मद बहादुर शाह जफर, जिन्हें बाद में बहादुर शाह जफर के नाम से जाना जाने लगा, का जन्म 24 अक्टूबर 1775 ई. को दिल्ली में हुआ था। वह भारत में कई सौ वर्षों तक राज करने वाले मुग़ल साम्राज्य के आखिरी शासक थे और उर्दू भाषा के प्रसिद्ध शायर भी थे। वह 1837 ई. में, 62 वर्ष की आयु में वह मुग़ल सिंहासन पर बैठे और करीब 20 वर्षों तक शासन किया। इसी तरह के रोचक तथ्य आज हम इस लेख के माध्यम से साझा करेंगे। तो आईये सबसे पहले जानते हैं बहादुर शाह जफर की मृत्यु कैसे हुई?

यह भी पढ़ें : बहादुर शाह जफर के पिता का नाम क्या था?

बहादुर शाह जफर की मृत्यु कब और कैसे हुई?

इतिहास में उल्लेखित है कि 6 नवंबर 1862 को बहादुर शाह ज़फ़र द्वितीय को लकवे का तीसरा दौरा पड़ा और इसके बाद 7 नवंबर की सुबह रंगून, बर्मा (वर्तमान म्यांमार) में उनका देहांत हो गया। उस समय उनकी उम्र 86 वर्ष की थी। उनकी मृत्यु के बाद उन्हें रंगून में श्वेडागोन पैगोडा के नजदीक दफनाया गया। आज उनके दफन स्थल को बहादुर शाह जफर दरगाह के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें : कौन थे बहादुर शाह जफर के वंशज?

मुग़ल वंश का अंत

बहादुर शाह जफर की मृत्यु के साथ ही मुग़ल वंश का भी अंत हो गया। इतिहासकारों के मुताबिक ऐसा भी कहा जाता है कि जिस दिन बहादुरशाह ज़फ़र का निधन हुआ था, उसके बाद उनके दो बेटों और पोते को भी गोली मार मौत के घात उतार दिया गया था और इसी प्रकार मुग़ल वंश का अंत हुआ।

आशा है कि बहादुर शाह जफर की मृत्यु कैसे हुई? के बारे में आपको जानकारी मिल गई होगी। इतिहास से संबंधित ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए जुड़े रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*