Goa Board HSSC Result 2024 : 12वीं में 85% छात्र पास, एक बार फिर लड़कियों ने लहराया परचम

1 minute read
Goa Board HSSC Result 2024

Goa Board HSSC Result 2024 Out : गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने क्लास 12वीं (HSSC) एग्जाम रिजल्ट 2024 को जारी कर दिया है। जो स्टूडेंट्स एग्जाम के लिए शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gsbshsegoa.net पर अपना स्कोर देख सकते हैं। आपको बता दें की गोवा एचएसएससी 2024 एग्जाम 28 फरवरी से 18 मार्च के बीच हुईं। आर्ट, कॉमर्स, साइंस और प्रोफेशनल कोर्सेज के रिजल्ट शाम 4.30 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल में घोषित किए गए।

कैसा रहा गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, एग्जाम देने वाले 17511 छात्रों में से कुल 85% या 14884 उत्तीर्ण हुए। जबकि 4156 छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से, 5194 कॉमर्स से, 5736 साइंस से और 2425 वोकेशनल स्ट्रीम से थे। 

इस बार लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.59% रहा। तो वहीं लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.06% है। जबकि 2725 स्टूडेंट्स को सुधार परीक्षा श्रेणी में रखा गया है। एक बार फिर लड़कियों ने एग्जाम में अपना परचम लहराया हैं।  

स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gbshse.in/#/home पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें की रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक को ऑफिसियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया हैं, रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

Goa Board HSSC Result 2024 Direct Link

How to Check Goa Board HSSC Result 2024

स्टेप 1: सबसे पहले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gbshse.in/#/home पर जाएं।
स्टेप 2: अब होमपेज पर दिए गए ‘Results’ में  ‘Exam Results’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब ‘Get Results’ ‘HSSC Results 2024’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, उसे चेक करें।
स्टेप 6: आगे की प्रक्रिया के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

Haryana Board Results 2024 : इस डेट को जारी हो सकता है हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट

Goa Board HSSC Result पिछले पांच वर्षों का पास प्रतिशत

अगर बात करें पिछले वर्ष की तो 2023 में पास प्रतिशत 95.46 रहा। 2022 में गोवा बोर्ड एचएसएससी परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 92.66 प्रतिशत था। 2021 में 99.40 प्रतिशत, 2020 में 89.27 प्रतिशत और 2019 में 89.59 प्रतिशत था। पिछले साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था और 95.03 प्रतिशत लड़कों और 95.88 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की थी।

Bihar Board Compartmental Exam Date 2024 : 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव

उम्मीद है आप सभी को Goa Board HSSC Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*