अब NRI बच्चों को ओडिया सिखाने का कोर्स शुरू करेगी ओडिशा सरकार

1 minute read
Haryana ne 2025 se National Education Policy ko completely adopt karne ka lakshaya rakha hai

आपण ओडिया सीखंतू! जी हाँ। अब भारतीय मूल के ओडिया बच्चे जो विदेशों में रह रहे हैं वे भी आपको ओडिया में बात करते सुनाई देंगे। ओडिशा सरकार दूसरे देशों में रह रहे ओडिशा मूल के बच्चों को उनकी भाषा और संस्कृति से जोड़े रखने के लिए ओडिया भाषा सिखाने का एक कोर्स शुरू करने जा रही है। इस कोर्स की मदद से ओडिशा मूल के NRI बच्चे आसानी से ओडिया भाषा सीख सकेंगे।

प्री प्राइमरी से थर्ड क्लास तक के लिए डिज़ाइन किया जाएगा कोर्स  

यह कोर्स ओडिशा सरकार के संस्कृति विभाग की ऒर से शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स को प्री प्राइमरी लेवल से लेकर तीसरी कक्षा तक के स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया जाएगा। इस कोर्स का उद्देश्य NRO (नॉन रेज़िडेंशियल्स ऑफ़ ओडिशा) यानि अप्रवासी ओडिया लोगों के बच्चों में उनकी मातृभाषा ओडिया में बोलने,लिखने और समझने की क्षमता का विकास करना है। ओडिशा  के संस्कृति मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अप्रावासी ओडिया अपने घरों में अधिकतर अंग्रेजी में ही बात करते हैं। इस वजह से उनके बच्चों के पास ओडिया सीखने का बहुत कम अवसर होता है। इसी बात को ध्यान में रखकर यह ओडिया भाषा कोर्स शुरू किया जा रहा है। 

अंग्रेजी और ओडिया में डिजाइन किया जाएगा स्टडी मटीरियल

क्योंकि आज के समय में अंग्रेजी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा का दर्जा मिल चुका है और अधिकतर NRI बच्चे अंग्रेजी बोलते एवं समझते हैं इसलिए यह लैंग्वेज लर्निंग कोर्स अंग्रेजी और ओडिया भाषाओं में शुरू किया जाएगा। इस कोर्स में बेसिक ओडिया वर्णमाला से लेकर ओडिया में वार्तालाप करने तक की सारी शिक्षा प्रदान की जाएगी।  

ओड़िया वर्चुअल अकादमी और ओडिशा नॉलेज कॉरपरेशन आए साथ  

इस कोर्स को डिजाइन करने के लिए ओडिशा के संस्कृति विभाग ने ओड़िया वर्चुअल अकादमी और ओडिशा नॉलेज कॉरपरेशन के साथ मिलकर काम करेगा। ओडिशा के संस्कृति विभाग के द्वारा NRI बच्चों के लिए यह कोर्स ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा इस कोर्स को सर्टिफिकेशन मान्यता प्रदान करने के लिए संस्कृति विभाग बोर्ड ऑफ़ सेकंड्री एजुकेशन से भी बात करेगा।  

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*