आगरा का किला: UNESCO के द्वारा वैश्विक धरोहर घोषित आगरा का किला 

1 minute read
आगरा का किला

आगरा का किला भारत की बड़ी ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। इसे UNESCO के द्वारा वैश्विक धरोहर घोषित किया जा चुका है। यह किला भारत के उत्तर प्रदेश प्रांत के आगरा शहर में स्थित है। इसके लगभग 3 किलो मीटर पश्चिम में ही विश्व ख्याति प्राप्त ऐतिहासिक इमारत ताजमहल स्थित है। आगरा का किला भारत के सबसे महत्वपूर्ण किलों में से एक है। मुग़ल सम्राट बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगज़ेब यहाँ निवास कर चुके हैं। यहाँ आगरा के किले का इतिहास और उसी से जुड़े अन्य तथ्य दिए जा रहे हैं।  

आगरा के किले का इतिहास

आगरा के किले का प्रथम विवरण 1080 ई. में आता है, जब महमूद गजनवी की सेना ने इस पर कब्ज़ा किया था। सिकंदर लोदी (1487-1517), दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुल्तान था जिसने आगरा की यात्रा की तथा इसने इस किले की मरम्म्त 1504 ई. में करवायी। उसने अपने काल में यहां कई स्थान, मस्जिदें व कुएं बनवाये।

पानीपत के बाद मुगलों ने इस किले पर भी कब्ज़ा कर लिया साथ ही इसकी अगाध सम्पत्ति पर भी। इस सम्पत्ति में ही एक हीरा भी था जो कि बाद में कोहिनूर हीरा के नाम से प्रसिद्ध हुआ। तब इस किले में इब्राहिम के स्थान पर बाबर आया। उसने यहां एक बावली बनवायी। सन 1530 में यहीं हुमायुं का राजतिलक भी हुआ। हुमायुं इसी वर्ष बिलग्राम में शेरशाह सूरी से हार गया व किले पर उसका कब्ज़ा हो गया। इस किले पर अफगानों का कब्ज़ा पांच वर्षों तक रहा, जिन्हें अन्ततः मुगलों ने 1556 में पानीपत का द्वितीय युद्ध में हरा दिया।

इस की केन्द्रीय स्थिति को देखते हुए, अकबर ने इसे अपनी राजधानी बनाना निश्चित किया व सन 1558 में यहां आया। इसकी नींव बड़े वास्तुकारों ने रखी। इसे अंदर से ईंटों से बनवाया गया, व बाहरी आवरण हेतु लाल बलुआ पत्तह्र लगवाया गया। इसके निर्माण में चौदह लाख चवालीस हजार कारीगर व मजदूरों ने आठ वर्षों तक मेहनत की, तब सन 1573 में यह बन कर तैयार हुआ।

अकबर के पौत्र शाहजहां ने इस स्थल को वर्तमान रूप में पहुंचाया। इतिहासकारों का कहना है कि किले के निर्माण के समय, कई पुरानी इमारतों व भवनों को तुड़वा भी दिया, जिससे कि किले में उसकी बनवायी इमारतें हों। अपने जीवन के अंतिम दिनों में, शाहजहां को उसके पुत्र औरंगज़ेब ने इसी किले में बंदी बना दिया था। यह भी कहा जाता है, कि शाहजहां की मृत्यु किले के मुसम्मन बुर्ज में, ताजमहल को देखेते हुए हुई थी। इस बुर्ज के संगमर्मर के झरोखों से ताजमहल का बहुत ही सुंदर दृश्य दिखता है। यह किला 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का युद्ध स्थल भी बना। जिसके बाद भारत से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का राज्य समाप्त हुआ। 

आगरा के किले की संरचना 

आगरा का किला लगभग 3 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है और इसके चारों तरफ 70 फ़ीट की दीवारें हैं। ये दीवारें राजस्थान से लाए गए लाल पत्थर से निर्मित हैं। इन दीवारों ने किले को चारों ओर से घेर रखा है। किले के चारों तरफ चार मुख्य द्वार बने हैं। इनमें से एक द्वार को खिजरी गेट के नाम से जाना जाता है जो कि यमुना नदी की ओर खुलता है। 

आगरा के किले के अंदर स्थित दर्शनीय स्थल 

आगरा के किले के अंदर अनेकों दर्शनीय ऐतिहासिक और सुन्दर दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। यहाँ आगरा के किले अंदर स्थित कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में बताया जा रहा है : 

जहांगीर महल 

आगरा के किले में अमर सिंह द्वार से अंदर घुसते ही सामने जहांगीर महल पर नज़र जाती है। जहांगीर अकबर का पुत्र था।  जहांगीर को अकबर अपना उत्तराधिकारी मानता था। वह उसे अपने सभी बेटों में सबसे योग्य पुत्र मानता था। इसलिए उसने उसके नाम से इस महल का निर्माण करवाया था। इस महल को अकबर ने एक महिला क्वार्टर के रूप में विकसित किया था। इसका निर्माण उसने अपनी पसंदीदा रानी जोधाबाई के लिए करवाया था।  

ख़ास महल 

आगरा के किले में मौजूद महलों में से एक प्रमुख महल खास महल भी है। इसका निर्माण भारतीय, फारसी और इस्लामी शैली का प्रयोग किया गया है। यह सम्राट की आराम करने की जगह हुआ करती थी। इसका विशेष आकर्षण संगमरमर की सतह पर बनी सुन्दर चित्रकला है।  

मुसम्मन बुर्ज 

मुसम्मन बुर्ज का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था। आकार में आठ कोणों वाली इस इमारत का एक खुला मंडप है जहाँ सम्राट ठंडी हवा का मज़ा लेने के लिए आया करते थे। यह वह स्थान था जहाँ शाहजहां ने अपने जीवन के अंतिम दिन व्यतीत किए थे। यहाँ से शाहजहां ताजमहल को निहारा करता था।  

शीश महल 

आगरा के किले में सबसे उत्तम निर्माणों में से एक, शीश महल एक ‘हरम’ या ड्रेसिंग रूम है। इस महल के अंदर छोटे-छोटे दर्पणों को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है, इसलिए इसका नाम शीश महल पड़ा।

दीवान ए खास 

शीश महल के दाईं ओर दीवान-ए-ख़ास है, जो विशेष रूप से निजी दर्शकों के लिए एक हॉल के रूप में था। इसे संगमरमर के खंभों से सजाया गया है जो अर्द्ध कीमती पत्थरों से जड़ा है।

दीवान ए आम 

यह आगरा के किले में स्थित एक हॉल है। यह आम लोगों के लिए खुला हुआ था। यहाँ पर एक सिंहासन, मयूर सिंहासन भी स्थित है, इसे सफ़ेद संगमरमर से सजाया गया है।  

आगरा के किले से जुड़े रोचक तथ्य 

आगरा के किले से जुड़े कुछ रोचक तथ्य इस प्रकार हैं : 

  • आगरा का किला असल में एक सैन्य रक्षा के लिए तैयार की गई इमारत थी।  
  • बाद में यह एक महलनुमा किले में तब्दील हो गया।  
  • इस किले में शारजहाँ को उसी के बेटे ने 8 वर्षों तक कैद में रखा था।  
  • अंग्रेजों ने अपने सैन्य अभियानों के लिए इस किले का इस्तेमाल किया था। वास्तव में इस कैनन के विपरीत तरफ आपको ब्रिटिश जनरल का मकबरा भी देखने को मिलेगा।
  • इस किले से शाहजहाँ ताजमहल को निहारा करता था।  
  • नगीना मस्जिद आगरा किले में शाहजहाँ द्वारा निर्मित एक छोटी मस्जिद है। यह पूरी तरह से किले की महिलाओं के लिए बनाई गई थी।

आगरा के किले का महत्व 

आगरा के किले का महत्व नीचे बिंदुओं के में बताया गया है : 

  • आगरा के किले से हमें मुगलकालीन भवन निर्माण कला और शिल्प कला के बारे में पता चलता है।  
  • आगरा के किले से हमें पता चलता है कि मुगलकालीन राजाओं का रहन सहन कैसा था।  
  • आगरा के किले में बनी चित्रकलाओं से हमें मुगलकालीन चित्रकला शैली के बारे में पता चलता है।  
  • आधुनिक समय में यह किला भारत में मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है और इससे भारत को एक अच्छी आमदनी होती है।  देश विदेश से हर साल करोड़ों लोग इस किले को देखने आते हैं।  
  • आगरा के किले को देखने आने वाले पर्यटकों के कारण से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है।  

FAQs 

आगरा का किला किसने और कब बनाया था?

आगरा का लाल किला मुगल बादशाह अकबर ने बनवाया था । आगरा का लाल किला भारत के आगरा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक किला है। आगरा किले का निर्माण 1565 के आसपास शुरू किया गया था।

आगरा किला का नाम क्या है?

इतिहासकारों के अनुसार आगरा के किले का नाम बादलगढ़ था। 

आगरा का किला क्यों प्रसिद्ध है?

किले में लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर दोनों के शानदार महल हैं, जिनका निर्माण दो पीढ़ियों के विपुल बिल्डरों, अकबर और बाद में जहाँगीर और शाहजहाँ द्वारा किया गया था। बंगाल और गुजराती परंपराओं में निर्मित लगभग 500 अकबरी इमारतों में से केवल कुछ ही बची हैं, जो नदी के किनारे एक पट्टी में व्यवस्थित हैं।

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में आगरा का किला और उसका जानने को मिल गया होगा। इसी प्रकार के अन्य दुर्ग और किलों का इतिहास पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*