Today School Assembly News Headlines in Hindi (26 February): स्कूल असेंबली के लिए 26 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi (26 February)

Latest News in Hindi 26 February 2025: स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। समाचार सुर्खियां महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (26 February) जानेंगे।

आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi For School Assembly (26 February)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज की समाचार सुर्खियां- Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (26 February) इस प्रकार हैंः-

  • हर वर्ष 26 फरवरी को राष्ट्रीय परी कथा दिवस (National Tell a Fairy Tale Day 2025) मनाया जाता है। 
  • देशभर में 26 फ़रवरी कोमहाशिवरात्रि(Maha Shivratri 2025) का त्योहार मनाया जाएगा।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काशी विश्वनाथ मंदिर में 25 फरवरी से 27 फरवरी तक VIP दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। बताना चाहेंगे मंदिर प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ की आशंका के चलते ये फैसला लिया है।
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के जवानों को 32 वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए हैं।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उपनगरों में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2025 में क्रेडिट कार्ड से खर्च सालाना 10.8% बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गया है। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एडवांटेज असम के दूसरे संस्‍करण निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया है।
  • थल सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने भारत-म्यांमार सीमा पर स्थिति की जानकारी लेने के लिए मणिपुर का दौरा किया है।
  • दिल्ली की एक अदालत ने सन 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े हत्या के एक मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई आबकारी नीति मामले के संबंध में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट विधानसभा में प्रस्तुत की है।

10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 10 Lines Today News Headlines in Hindi for School Assembly इस प्रकार हैं:-

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा कई क्रिकेटर,कलाकार और अन्य हस्तियां भी शामिल होंगी।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 26 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
  • इंडोनेशिया में बुधवार 26 फरवरी की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है।
  • बांग्लादेश में छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने अंतरिम सरकार के सूचना तथा प्रसारण सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन और अमरीका दुर्लभ खनिजों के उत्खनन सहित व्‍यापक आर्थिक समझौते पर सहमत हो गए हैं।
  • विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन ने नई दिल्‍ली स्थि‍त अपने कार्यालय में बांग्‍लादेश में अल्‍पसंख्‍यकों के उत्‍पीड़न से संबंधित एक प्रदर्शनी और चर्चा का आयोजन किया है। 
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-EPFO ने पिछले वर्ष दिसंबर में 16 लाख से ज़्यादा नए सदस्य जोड़े हैं।
  • छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
  • एक राष्ट्र एक चुनाव (One Nation, One Election) पर संसद की संयुक्त समिति की बैठक 25 फरवरी को संसद भवन में संपन्न हुई है।

5 News Headlines for School Assembly in Hindi

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूल असेंबली के लिए स्टूडेंट्स के लिए 5 News Headlines for School Assembly in Hindi इस प्रकार हैं:-

  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय ने गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया सांख्यिकी के सहयोग से नवाचार नामक एक डेटा संचालित हेकाथॉन का शुभारंभ किया है।
  • मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में पश्चिमी हिमालय के पहाड़ों और देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों के मैदानी इलाकों में बारिश में वृद्धि का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।
  • भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में संशोधनों और यूक्रेन पर कई प्रस्‍तावों पर रोक लगा दी है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार भारत की निजी क्षेत्र की कंपनियों ने वित्‍तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अधिक लाभ अर्जित किए हैं।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के संबंध में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (Today’s Sports News in Hindi) इस प्रकार हैंः- 

  • भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने आगामी अंतरराष्ट्रीय T20 और वनडे बधिर क्रिकेट श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा की है। बताना चाहेंगे भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय श्रृंखला 2 से 8 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
  • इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन-विश्व कप शॉटगन के लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट 3 से 12 मई तक साइप्रस के निकोसिया में होगा।

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

26 फरवरी के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः-

  • 320 ईस्वी में चंद्रगुप्त प्रथम पाटलिपुत्र के शासक बने थे। 
  • वर्ष 1957 में भारतीय रिजर्व बैंक-RBI के 25वें गर्वनर शक्तिकांत दास का जन्म हुआ था। 
  • वर्ष 1965 में भारत में जन्मे उद्यमी स्पूनी सिंह सुंदर (Spoony Singh Sundher) ने अपने हॉलीवुड वैक्स म्यूजियम की शुरुआत की थी।
  • वर्ष 1966 में महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन हुआ था।
  • वर्ष 1967 में सोवियत संघ ने आज के दिन ही पूर्वी कजाखस्तान में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। 
  • वर्ष 1972 में राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने वर्धा के निकट विक्रम अर्थ सैटेलाइट को राष्ट्र को समर्पित किया था। 
  • वर्ष 1976 में अमरीका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 15 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 16 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 17 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 18 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 19 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 20 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 21 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 22 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 23 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 24 फरवरी की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today School Assembly News Headlines in Hindi (26 February) का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स (News for School Assembly in Hindi) के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*