9 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

9 अक्टूबर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस विश्व डाक दिवस है। विश्व डाक दिवस, हमारे जीवन में डाक की भूमिका को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। वर्षों से डाक का प्रयोग किया जाता रहा है। डाक के द्वारा आप लोगों को चिट्ठी लिखकर अपना संदेश भेज सकते हैं। इस ब्लॉग में 9 अक्टूबर के मनाए जाने वाले विश्व डाक दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है जिसके बारे में जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

विश्व डाक दिवस क्या है?

विश्व डाक दिवस डाक की महत्वपूर्ण भूमिका को याद दिलाने के लिए हर साल 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने को मुख्य उद्देश्य यह है कि 9 अक्टूबर 1874 को स्विट्जरलैंड के बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की स्थापना हुई थी। उसी दिन की याद में यह दिवस वर्तमान में दुनियाभर में मनाया जाता है। यूपीयू दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो डाक सेवाओं को नियंत्रित करता है। यूपीयू का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के लिए डाक सेवाओं और उनके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

विश्व डाक दिवस का इतिहास 

विश्व डाक दिवस की घोषणा पहली बार 1969 में जापान के टोक्यो में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के कांग्रेस द्वारा की गई थी। हालांकि मुख्य रूप से विश्व डाक दिवस का इतिहास 1874 से शुरू होता है। उस समय 9 अक्टूबर बर्न संधि के माध्यम से स्विट्जरलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की गई थी। इसमें दुनिया के 22 देश शामिल थे। तब यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन डाक विभाग और पोस्टल सर्विसेज के लिए काम करने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय संस्थान था।

बर्न की संधि पर 21 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। वर्ष 1948 में यूपीयू संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी बन गई। यूपीयू की स्थापना की याद में ही विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। 

विश्व डाक दिवस कैसे मनाएं?

विश्व डाक दिवस कई तरीकों से मनाया जाता है। इस दिन आप डाक टिकट और अन्य डाक सामग्री खरीद सकते हैं। ऐसा करने से डाक सेवाओं को समर्थन मिलता है। इस दिन की जागरूकता बढ़ाने से लोगों को डाक सेवाओं के बारे में जानने में मदद मिलती है। इस दिन के अवसर पर आप डाकघर में जाकर डाक सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन आप डाक सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। डाक सेवाओं का उपयोग करके आप डाक सेवाओं के महत्व को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

1 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?4 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 अक्टूबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?6 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 9 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*