8 अगस्त का इतिहास (8 August Ka Itihas) – 1899 में आज ही के दिन एटी मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का कराया था पेटेंट

1 minute read
8 अगस्त का इतिहास (8 August Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 8 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 8 अगस्त का इतिहास (8 August Ka Itihas) दिया गया है। 

8 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2010 में तेजस्विनी सावंत ने म्यूनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। 

1942 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। 1947 में 8 अगस्त को ही पाकिस्तान ने अपने नेशनल फ्लैग को मंजूरी दी थी। 1899 में आज ही के दिन एटी मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेंट कराया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

8 अगस्त का इतिहास (8 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः

  • 2010 में आज ही के दिन म्यूनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में तेजस्विनी सावंत ने गोल्ड मेडल जीता था।
  • 2007 में 8 अगस्त को ही एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्राइम मिनिस्टर बने थे।
  • 2004 में आज ही के दिन जापान ने चीन को हराकर एशिया कप फ़ुटबॉल जीता था।
  • 2003 में 8 अगस्त को ही 15 छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया था।
  • 1994 में 8 अगस्त को ही चीन और ताइवान के जनप्रतिनिधियों ने सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1991 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी थी।
  • 1988 में 8 अगस्त को ही अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई थी।
  • 1947 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने अपने नेशनल फ्लैग को मंजूरी दी थी।
  • 1945 में 8 अगस्त को ही सेकंड वर्ल्ड वाॅर में सोवियत संघ ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1945 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रूमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर साइन किया था। 
  • 1942 में 8 अगस्त को ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बंबई सेशन में भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया था।
  • 1919 में आज ही के दिन रावलपिंडी संधि के तहत ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मान्यता दी थी।
  • 1900 में 8 अगस्त को ही बोस्टन में पहले डेविस कप सीरीज की शुरुआत हुई थी।
  • 1899 में आज ही के दिन एटी मार्शल ने रेफ्रिजरेटर का पेटेंट कराया था।
  • 1700 में आज ही के दिन डेनमार्क और स्वीडन में शांति संधि पर साइन हुए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

8 अगस्त का इतिहास (8 August Ka Itihas)- जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1952 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर सुधाकर राव का जन्म हुआ था।
  • 1949 में 8 अगस्त के दिन ही 12वीं और 13वीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म हुआ था।
  • 1948 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म हुआ था।
  • 1940 में 8 अगस्त के दिन ही भारतीय क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई का जन्म हुआ था।
  • 1921 में आज ही के दिन भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म हुआ था।
  • 1915 में 8 अगस्त के दिन ही भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ था।

8 अगस्त को हुए निधन

  • 2000 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1968-1969 में अध्यक्ष रहे एस. निजलिंगप्पा का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अगस्त का इतिहास2 अगस्त का इतिहास
3 अगस्त का इतिहास4 अगस्त का इतिहास
5 अगस्त का इतिहास6 अगस्त का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 8 अगस्त का इतिहास (8 August Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*