6 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

हर साल 6 अगस्त को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) है। यह दिवस 1945 में जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने की घटना को चिह्नित करता है। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। हिरोशिमा दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है

हिरोशिमा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

आपको बता दें कि 6 अगस्त 1945 में अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराया था। यह दुनिया का पहला परमाणु बम था जिसने लाखों लोगों की जान ले ली और शहर को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। हर साल हिरोशिमा दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य लोगों को परमाणु हथियारों के खतरों के बारे में जागरूक करना है ताकि ऐसे विनाशकारी हथियारों के उपयोग को रोका जा सके। साथ ही यह दिवस दुनियाभर में शांति और अहिंसा का सन्देश देता है।

हिरोशिमा दिवस का इतिहास 

हिरोशिमा दिवस का इतिहास दूसरे विश्व युद्ध से जुड़ा हुआ है। बता दें कि 6 अगस्त 1945 को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान, संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर ‘लिटिल बॉय’ नामक परमाणु बम गिराया था। इसका प्रमुख कारण युद्ध को जल्दी समाप्त करना और जापान को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करना था। इस दुनिया का पहला परमाणु बम था और इसका प्रभाव भी काफी विनाशकारी था। विस्फोट के तुरंत बाद लगभग 70,000 लोगों की जान ले ली। इतना ही नहीं तीन दिन बाद, यानी कि 9 अगस्त 1945 को, अमेरिका ने ‘फैट मैन’ नामक दूसरा परमाणु बम जापान के दूसरे शहर नागासाकी पर गिराया गया, जिससे लाखों लोग मारे गए। वहीं हज़ारों लोग कैंसर और अन्य बीमारियों से पीड़ित हुए जिससे उनकी भी मृत्यु हो गई।

हिरोशिमा दिवस का महत्व  

हिरोशिमा दिवस, हमें उस विनाश की याद दिलाता है जो परमाणु हमले से हो सकता है। ये दिन हिरोशिमा हमले में मारे गए लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देने का अवसर देता है। इसके अलावा यह दिन दुनियाभर के लोगों को शांति के महत्व को समझने का अवसर देता है। साथ ही यह दिन हमें एकजुट होकर शांति के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है। 

संबंधित आर्टिकल्स

1 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 6 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*