Today History in Hindi | 24 June – नेशनल टेलेक्स सेवा की हुई थी शुरुआत, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 24 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 24 जून को डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की थी। 1793 में आज ही के दिन फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया था।

24 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2010 में आज ही के दिन विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला और यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच हुआ था। 1975 में 24 जून को ही न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोगों की मृत्यु हो गई थी। Today History in Hindi| 24 June में हम 24 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 24 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1531 में 24 जून को ही मेक्सिको के सैन जुआन डेल रियो शहर की स्थापना की गई थी।
  • 1564 में आज ही के दिन भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई थीं।
  • 1717 में आज ही के दिन प्रथम मेसोनिक ग्रैंड लॉज, प्रीमियर ग्रैंड लॉज ऑफ़ ऑगलैंड, लंदन में स्थापित किया गया था।
  • 1725 में 24 जून को ही डब्लिन में आयरलैंड के ग्रैंड लॉज की पहली बैठक हुई और यह वर्ल्ड का फ्रीमिसनरी में दूसरा सबसे वरिष्ठ ग्रांड लॉज बना था।
  • 1793 में 24 जून को ही फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया था।
  • 1859 में आज ही के दिन फ्रांस और सारदेनिया के साथ ऑस्ट्रिया का सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ था।
  • 1963 में आज ही के दिन डाक एवं टेलिग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की थी।
  • 1966 में 24 जून को ही मुंबई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1975 में आज ही के दिन न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गए थे।
  • 1980 में 24 जून को ही भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन हुआ था।
  • 2006 में आज ही के दिन फिलीपीस में मौत की सजा को खत्म किया गया था।
  • 2010 में आज ही के दिन विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला था और यह मुकाबला अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच हुआ था।
  • 2010 में 24 जून को ही जूलिया गिलार्ड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधान मंत्री के रूप में पदभार संभाला था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 24 June में आपको 24 जून का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*