10 Lines on Mango: आम के बारे में 10 लाइन और रोचक तथ्य 

1 minute read
10 Lines On Mango in Hindi

आम खाने के फायदे बहुत है, इसलिए इसे फलों का राजा कहा जाता है। आम को कई तरह के किस्मों के लिए जाना जाता है, जैसे- लखनऊ का दशेरी आम, कर्नाटक का बादामी आम, त्नागिरी का अल्फांसो और गुजरात का केसर आम। इसी तरह के इसके करीब 30 विभिन्न किस्में पाई जाती है। आम जितना मिठा और रसीला होता है, उतने ही इसके सेहत संबंधित लाभ भी मिलते हैं। इसलिए यहां पर हम आपको 10 Lines On Mango in Hindi के बारे में बताएंगे।

10 Lines On Mango in Hindi: आम के बारे में 10 लाइन 

यहाँ आम पर 10 Lines On Mango in Hindi दी जा रही हैं: 

  1. आम को फलों का राजा कहा जाता है। 
  2. आम को भारत का राष्ट्रीय फल कहा जाता है। 
  3. आम आमतौर पर पीले रंग का फल होता है। 
  4. पीले रंग के अलावा आम लाल, हरा और नारंगी रंग का भी होता है। 
  5. आम विटामिन, मिनरल्स और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। 
  6. भारत में बड़े पैमाने पर आम की खेती की जाती है। 
  7. आम का सेवन करके पाचन की क्रिया को बेहतर किया जा सकता है।
  8. आम भारत की संस्कृति और विरासत का एक अहम हिस्सा रहा है। 
  9. आम की खेती से भारत में लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। 
  10.  आम के व्यापार से भारत को बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें : National Mango Day : जानिए क्या है भारत में आम का इतिहास और राष्ट्रीय आम दिवस को मनाने के पीछे की दिलचस्‍प वजह

10 Lines On Mango in Hindi: आम के बारे में 10 रोचक तथ्य 

यहाँ आम के बारे में 10 रोचक तथ्य दिए जा रहे हैं: 

  1. आम की खेती पिछले पांच हज़ार वर्षों से की जा रही है। 
  2. आम मूल रूप से भारत में ही पाया जाता है। 
  3. पूरी दुनिया में आम की 1000 से अधिक किस्में हैं। 
  4. आम विटामिन A, C, E, और B6, पोटेशियम, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है।
  5. एक आम में 200 कैलोरी पाई जाती हैं, जो कि शरीर को भरपूर मात्रा में ताकत प्रदान कर सकती हैं। 
  6. आम का उपयोग चटनी बनाने, अचार बनाने और आइसक्रीम बनाने जैसे कार्यों में भी किया जाता है। 
  7. आम के पत्तों, छाल, और गुठली का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है।
  8. आम के पेड़ बड़ी मात्रा में वायुमंडल से कार्बन डाई ऑक्साइड को लेते हैं और ऑक्सीजन को छोड़ते हैं। 
  9. आम के पेड़ 30 मीटर तक ऊंचे हो सकते हैं। 
  10. आम के पेड़  300 साल तक जीवित रह सकते हैं। 

संबंधित आर्टिकल्स

होली पर निबंध स्वतंत्रता दिवस पर निबंध
गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनों में निबंधलोहड़ी पर्व पर हिंदी में पैराग्राफ
पोंगल पर निबंधदशहरा पर निबंध
नवरात्रि पर निबंधरक्षा बंधन पर निबंध

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको 10 Lines on Mango in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*