शमशेर बहादुर सिंह की प्रमुख रचनाएं कौन सी हैं? यहां देखें पूरी लिस्ट

1 minute read
शमशेर बहादुर सिंह की प्रमुख रचनाएं कौन सी हैं (1)

शमशेर बहादुर सिंह आधुनिक हिन्दी कविता के एक प्रसिद्ध कवि थे। उन्होंने हिंदी और उर्दू दोनों भाषाओँ में कई रचनाएं लिखीं है। शमशेर बहादुर सिंह को हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और मैथलीशरण गुप्त पुरस्कार जैसे विशेष अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी कविताएँ, जैसे ‘उषा’, ‘ऐसा ही प्राण’, ‘एक पीली शाम’, ‘एक मौन’ और ‘उत्तर’, स्कूलों व विश्वविद्यालयों में पढ़ी जाती हैं और पीएचडी करने वाले कई छात्रों के लिए यह शोध का विषय रही हैं। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम शमशेर बहादुर सिंह की प्रमुख रचनाएं जानेंगे। 

शमशेर बहादुर सिंह के बारे में

शमशेर बहादुर सिंह का जन्म 13 जनवरी 1911 को देहरादून में हुआ था। उनके पिता का नाम तारीफ सिंह और माँ का नाम परम देवी था। शमशेर जी के भाई तेज बहादुर उनसे दो साल छोटे थे। उनकी माँ दोनों भाइयों को ‘राम-लक्ष्मण की जोड़ी’ कहा करती थीं। वहीं उनका शुरूआती जीवन उतराखंड और उत्तर प्रदेश में बीता। जब शमशेर बहादुर सिंह आठ या नौ वर्ष के ही थे तब उनकी माँ की मृत्यु हो गई। शमशेर बहादुर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गोंडा और देहरादून में हुई। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद वह बी.ए की पढ़ाई के लिए इलाहाबाद चले गए। लेकिन पेंटिग के प्रति भी उनका बहुत गहरी रूचि थी। वह बंबई के ‘सर जे जे स्कूल ऑफ आर्ट’ से विधिगत शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे लेकिन आर्थिक अभाव के कारण उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गई। 

शमशेर बहादुर सिंह की प्रमुख रचनाएं

शमशेर बहादुर सिंह की प्रमुख रचनाएं कुछ इस प्रकार है : 

शमशेर बहादुर सिंह की काव्य-कृतियां

शमशेर बहादुर सिंह की काव्य-कृतियां यहाँ बताई गई हैं : 

संख्या काव्य-कृतियांप्रकाशन वर्ष 
1कुछ कविताएं1956
2कुछ और कविताएं1961
3शमशेर बहादुर सिंह की कविताएं1972
4इतने पास अपने1980
5उदिता : अभिव्यक्ति का संघर्ष1980
6चुका भी हूं नहीं मैं1981
7बात बोलेगी1981
8काल तुझसे होड़ है मेरी1988
9शमशेर की ग़ज़लें

शमशेर बहादुर सिंह की पुस्तकें

शमशेर बहादुर सिंह की पुस्तकें यहाँ दी गई हैं :

संख्यापुस्तकेंलिंक
1सुकून की तलाश (Sukoon Ki Talaash)यहाँ से खरीदें
2प्रतिनिधि कविताएं (Pratinidhi Kavitayen)यहाँ से खरीदें
3इतने पास अपने (Itane Pas Apane)यहाँ से खरीदें
4चुका भी हूं मैं नहीं (Chuka Bhi Hun Main Nahin)यहाँ से खरीदें
5फैज़ (Faiz)यहाँ से खरीदें
6प्लॉट का मोर्चा कहानियां और गद्य रचनाएं (Plot Ka Morcha Kahaniyan Aur Gadhya Rachnaen)यहाँ से खरीदें
7उदिता (Udita)यहाँ से खरीदें
8आश्रय लोक में अलिस(Aashcharya Lok Mein Alis)यहाँ से खरीदें
9कुछ और गद्य रचनाएँ (Kuchh Aur Gadya Rachanayen)यहाँ से खरीदें
10कहीं बहुत दूर से सुन रहा हूँ (Kahin Bahut Door Se Sun Raha Hoon)यहाँ से खरीदें
11 काल तुझसे होर है मेरी (Kaal Tujhse Hor Hai Meree)यहाँ से खरीदें
12टूटी हुई बिखरी हुई (Tootee Hui Bikharee Hui)यहाँ से खरीदें

शमशेर बहादुर सिंह के अनुवाद

शमशेर बहादुर सिंह के अनुवाद यहाँ दिए गए हैं :

  • सरशार के उर्दू उपन्यास ‘कामिनी’
  • ‘हुशू’
  • ‘पी कहां’
  • एज़ाज़ हुसैन द्वारा लिखित उर्दू साहित्य का इतिहास 
  • ‘षडयंत्र’ (सोवियत संघ-विरोधी गतिविधियों का इतिहास)
  • ‘वान्दावासिलवास्का’ (रूसी) के उपन्यास ‘पृथ्वी और आकाश’
  • ‘आश्चर्य लोक में एलिस’।

शमशेर बहादुर की गद्य रचना

शमशेर बहादुर सिंह की गद्य रचना यहाँ दी गई हैं : 

संख्यागद्य रचनाप्रकाशन वर्ष 
1‘दोआब’ निबंध- संग्रह1948
2‘प्लाट का मोर्चा’ कहानियां व स्केच 1952
3‘शमशेर की डायरी’

सम्बंधित ब्लोग्स 

Books of Khushwant Singh in Hindiराममनोहर लोहिया की किताबें कौन सी हैं?
फणीश्वर नाथ रेणु की किताबेंAmbedkar Books in Hindi 
महावीर प्रसाद द्विवेदी की किताबेंरविंद्र नाथ टैगोर की प्रमुख रचनाएं कौन सी हैं?
जवाहरलाल नेहरू की पुस्तकें कौन सी हैं?आर के नारायण की कालजयी रचनाओं के बारे में

FAQs

शमशेर बहादुर सिंह का जन्म कहाँ हुआ था?

शमशेर बहादुर सिंह का जन्म 13 जनवरी, 1911 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ था। 

शमशेर बहादुर सिंह ने उच्च शिक्षा कहाँ से प्राप्त की थी?

उनकी प्रारंभिक शिक्षा गोंडा और देहरादून में हुई इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की थी। 

शमशेर बहादुर सिंह ने किस देश की यात्रा की थी?

उन्होंने वर्ष 1978 में सोवियत संघ की यात्रा की थी। 

‘चुका भी हूँ नहीं मैं’ कविता संग्रह के लिए उन्हें किन पुरस्करों से सम्मानित किया गया था?

इस कविता संग्रह के लिए उन्हें मध्य प्रदेश साहित्य परिषद् का ‘तुलसी पुरस्कार’ और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ‘मैथलीशरण गुप्त पुरस्कार’ मिला था। 

शमशेर बहादुर सिंह का निधन कब हुआ था?

12 मई 1993 को 82 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको शमशेर बहादुर सिंह की प्रमुख रचनाएं पता चली होंगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*