जानिए साइंस मॉडल आइडियाज की लिस्ट जिससे मिलेगी छात्रों को मदद

1 minute read
साइंस मॉडल आइडियाज

साइंस विषय की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को बहुत बार नए-नए साइंस मॉडल पर काम करना होता हैं। यह न केवल साइंस के क्षेत्र में उनकी नॉलेज को बढ़ाने में सहायक होता है, बल्कि भविष्य के लिए नए साइंस आइडियाज को डेवलप करने में भी मददगार साबित होता है। साइंस मॉडल बनाने की शुरुआत स्कूल से ही शुरू हो जाती हैं और यह उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत जरुरी होता है जिनकी साइंस में बहुत गहरी रूचि है। इस ब्लॉग में हम साइंस मॉडल आइडियाज के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

साइंस मॉडल आइडियाज का महत्व जानिए

साइंस मॉडल स्टूडेंट्स को साइंस के नए कॉन्सेप्ट्स सिखाने और साइंस में स्टूडेंट्स की रूचि को डेवलप करने में सहायता करता हैं। यह एक अकादमिक एक्टिविटी होती है जिसमें साइंस के सब्जेक्ट्स पर प्रयोग और मॉडल का निर्माण किया जाता हैं। साइंस मॉडल स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी को बढ़ाने और भविष्य में साइंस के क्षेत्र में  नए एक्सपेरिमेंट करने में भी सहायक सिद्ध होता हैं। वर्त्तमान समय में बहुत से साइंस मॉडल के फेयर लगते हैं जिनमें स्टूडेंट्स अपने साइंस मॉडल को प्रस्तुत करते हैं। इसमें न केवल स्टूडेंट्स को पुरूस्कार दिया जाता हैं बल्कि स्कॉलरशिप भी दी जाती हैं जो उन्हें साइंस के क्षेत्र में नई एक्सपेरिमेंट करने को बढ़ावा देती हैं।

साइंस मॉडल के प्रकार कितने होते हैं?

जो स्टूडेंट्स शुरुआत में साइंस मॉडल्स को बनाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं उनके लिए कुछ साइंस मॉडल आइडियाज के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं-

  1. डिस्कवर द सेंटर ऑफ ग्रेविटी
  2. फाइंड आउट इफ पेपरमिंट इंप्रूव्स रिएक्शन टाइम
  3. बिल्ड ए बेटर लाइट बल्ब
  4. कंपेयर इलेक्ट्रोलाइट्स इन स्पोर्ट्स ड्रिंक्स
  5. क्रिएट ए रेनबो ऑफ फ्लेम्स
  6. पावर उप होममेड बैटरीज
  7. टैस्ट वॉटर क्वालिटी
  8. डिस्कवर द स्ट्रेंथ ऑफ इंटर लीव्ड पेपर
  9. बायोगैस प्लांट
  10. सोलर सेल

साइंस मॉडल के प्रोजेक्ट्स कितने होते हैं?

साइंस एक ऐसा वाइड सब्जेक्ट है, जिसकी बहुत ब्रांच होती हैं। जिनमें स्टूडेंट्स कई तरह के साइंस मॉडल बनाते हैं। यहां साइंस मॉडल के प्रमुख प्रकार के बारे में बताया जा रहा हैं जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  1. एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट्स (Experimental Projects) – साइंस प्रोजेक्ट्स, जिन्हें इनवेस्टिगेटिव प्रोजेक्ट्स के रूप में भी जाना जाता है। एक एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट या फिर एक इनवेस्टिगेटिव प्रोजेक्ट्स की शुरुआत वैज्ञानिक पद्धति के उपयोग से होती है उसके बाद रिजल्ट, निष्कर्ष तथा एक सार के साथ विवरण देने वाली रिपोर्ट के साथ में समाप्त होती है। 
  2. इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (Engineering Projects) – वे इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स, जिन्हें टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स के रूप में भी जाना जाता है, किसी भी वस्तु या टूल की ताकत या प्रदर्शन में सुधार के उद्देश्य से मशीन या मैकेनिकल स्ट्रक्चर के डिजाइन से शुरू होती हैं। रिसर्च करने वाले अपने सभी डिजाइन विचारों को उनके द्वारा बनाए गए मॉडल में लागू करते हैं। डिजाइन का मूल्यांकन करने के लिए मॉडल का परीक्षण किया जाएगा।
  3. डिस्प्ले प्रोजेक्ट्स (Display Projects) – डिस्प्ले प्रोजेक्ट्स में एक बड़े तथ्य का विजुअल रिप्रेजेंटेशन दिखाने के लिए एक डिस्प्ले बोर्ड की क्रिएटिव असेंबली और एक मॉडल का निर्माण शामिल है। जैसे कि सौर मंडल का एक मॉडल बनाना, एक घर, या एक साधारण इलेक्ट्रिक सर्किट को डिस्प्ले प्रोजेक्ट माना जाता है किसी भी वस्तु की वास्तविकता को दिखाने और उनके पीछे की साइंस को दिखाने के लिए डिस्प्ले प्रोजेक्ट्स का उपयोग किया जाता है। प्रेजेंटेशन को बढ़ाने के लिए डिस्प्ले बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इंटरैक्टिव डिस्प्ले बोर्ड बनाने के लिए एक टैबलेट कंप्यूटर को डिस्प्ले बोर्ड से जोड़ा जा सकता है। 
  4. थियोरिटिकल प्रोजेक्ट्स (Theoritical Projects) – थियोरिटिकल प्रोजेक्ट्स के बारे में आसान भाषा में समझा जाए तो हम कह सकते हैं कि इसमें एक्सपेरिमेंटल या इंजीनियरिंग परियोजनाओं के समान रूप से शामिल रहती हैं। कई संभावित कारणों की वजह से, जैसे प्रोजेक्ट के लिए लागत में कमी होना, उस प्रोजेक्ट में लगने वाले इंस्ट्रूमेंट्स का न मिल पाना, आसान भाषा में समझा जाए तो वे प्रोजेक्ट्स जिनका हम वास्तविक प्रयोग नहीं कर सकते हैं।

साइंस प्रोजेक्ट्स एक्सहिबीशन्स के नाम

साइंस प्रोजेक्ट्स एक्सहिबीशन्स के समय आप स्कूल या साइंस फेयर में इन साइंस मॉडल को प्रस्तुत कर सकते हैं, जिन्हें नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया  हैं-

  1. सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट
  2. 3D सोलर सिस्टम मॉडल
  3. भोजन में ग्लूकोस की मात्रा नापना
  4. लंग्स वर्किंग मॉडल
  5. इलेक्ट्रिक जनरेटर

साइंस वर्किंग मॉडल्स की लिस्ट

यहां साइंस वर्किंग मॉडल की सूची दी जा रही हैं, जिनके माध्यम से स्टूडेंट्स कई साइंस मॉडल बना सकते हैं –

  1. एस्ट्रोनॉमिकल टेलीस्कोप
  2. विंड टरबाइन
  3. कॉटन कैंडी मशीन
  4. पेरिस्कोप
  5. मानव हृदय का एक वर्किंग मॉडल बनाएं
  6. बायोगैस प्लांट
  7. सौर सेल

साइंस मॉडल आइडियाज की लिस्ट

साइंस मॉडल आइडियाज की लिस्ट इस प्रकार हैं, जिसे आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  1. स्टैंड ऑन ए पाईल ऑफ पेपर कप्स
  2. एक्जामिन द कनेक्शन बिटवीन पर्सनेलिटी एंड मेमोरी
  3. परफॉर्म ए स्टार्च टेस्ट विद आयोडिन
  4. असेंबल ए स्प्रिंग स्केल
  5. कास्ट एनिमल ट्रेक्स
  6. गाइड ए ग्रोइंग प्लांट थ्रू ए मेज
  7. एक्सप्लोर सिंबायोसिस विद नाइट्रोजन फिक्सिंग बैक्टीरिया
  8. एक्सट्रैक्ट बीस्मुथ फ्रॉम पेप्टो बिस्मोल
  9. बिल्ड एन इनफिनिटी मिरर
  10. कंस्ट्रकट ए रूब गोल्डबर्ग मशीन

साइंस वर्किंग मॉडल बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल 

यहां साइंस मॉडल आईडियाज के समय कुछ प्रमुख विशेष बातों का ध्यान रखने के बारे में बताया जा रहा हैं, जो साइंस मॉडल बनाते समय आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा- 

  1. साइंस मॉडल बनाते समय ऐसे मॉडल को चुने जिसपर पहले काम न किया गया हो। 
  2. अपने मॉडल के चयन के बाद सही उपकरणों का चुनाव करें। 
  3. मॉडल आपके सब्जेक्ट से संबंधित होना चाहिए। 
  4. अपने मॉडल को बनाने के लिए सही उपकरणों का चयन करें। 
  5. साइंस मॉडल बनाते समय मॉडल में कई बदलाव होने की संभावना होती है, जो की एक सामान्य बात है। 
  6. साइंस मॉडल का वास्तविक जीवन से सम्बन्ध भी होना जरुरी है। 
  7. साइंस मॉडल बनाते समय सही वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग किया जाना बहुत आवश्यक है।  

FAQs

सबसे आसान विज्ञान परियोजना क्या है?

रासायनिक ज्वालामुखी एक लोकप्रिय विज्ञान मॉडल है क्योंकि यह बहुत आसान है और सटीक परिणाम देती है। इस प्रकार के ज्वालामुखी के लिए मूल सामग्री बेकिंग सोडा और सिरका है, जो आसानी से हमारी किचन में मिल जाता है।

मैं विज्ञान मेला विषय कैसे ढूंढूं?

आप न्यूज़ पेपर्स, साइंस मैगजीन, वेबसाइट या ब्लॉग पढ़ने की कोशिश करें, इसके साथ ही विज्ञान मेले से संबंधित अपने बड़ो से प्रश्न पूछें, या हाल की वैज्ञानिक पत्रिकाओं की जांच करें। यह कदम आपकी परियोजना के सभी चरणों में, शुरू करने से लेकर मेले में साक्षात्कार के सवालों के जवाब देने तक आपकी मदद कर सकता है। 

साइंस मॉडल बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

इसके अन्तर्गत पूरे कार्य को छोटे-छोटे कार्यों के रूप में विभक्त करके उनका समयबद्ध क्रम प्रस्तुत किया जाता है। कौन सा काम कब आरम्भ होगा कब समाप्त हो जायेगा कितना धन और अन्य संसाधन लगेगा समाप्ति पर मिलने वाला परिणाम क्या है आदि का उल्लेख किया जाता है। परियोजना में कार्य की समयसीमा (डेडलाइन) तय करना जरूरी है।

Source – Art Life

आशा है आपको साइंस मॉडल आइडियाज पर आधारित साइंस मॉडल आइडियाज की लिस्ट का यह ब्लॉग पसंद आया होगा। यह ब्लॉग अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*