विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है
(A) 18 मार्च   
(B) 27 जुलाई
(C) 20 अगस्त
(D) 27 सितंबर
Answer
Verified

इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन D (27 सितंबर) है। प्रतिवर्ष 27 सितंबर को दुनियाभर में विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यटन के महत्व को रेखांकित करना है।

दिवस विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day)
तिथि 27 सितंबर
आरंभसन 1980 से 
प्रस्तावसंयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा
मुख्य उद्देश्यवैश्विक स्तर पर पर्यटन की भूमिका को बढ़ावा देना
मेजबान देश 2024जॉर्जिया 
विश्व पर्यटन दिवस 2024 की थीम“पर्यटन और शांति” (Tourism and Peace)

विश्व पर्यटन दिवस के बारे में 

विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day-WTD) हर वर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है। बता दें कि WTD एक वार्षिक आयोजन है जिसका उद्देश्य वैश्विक उद्योग के रूप में पर्यटन के महत्व तथा इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस एक विशिष्ट थीम और मेज़बान देश के साथ मनाया जाता है, जो पूरे विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यटन की अद्वितीय भूमिका पर प्रकाश डालता है। 

विश्व पर्यटन दिवस पहली बार 27 सितंबर, 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा मनाया गया था। यह तिथि इसलिए चुनी गई क्योंकि वर्ष 1970 में इसी दिन UNWTO के क़ानून अपनाए गए थे। इन क़ानूनों को अपनाना वैश्विक पर्यटन में एक मील का पत्थर माना जाता है। UNWTO का मुख्यालय मैड्रिड, स्पेन में है।

बताना चाहेंगे विश्व आर्थिक मंच (WEF) के यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024 में भारत को 39वां स्थान मिला है। भारत सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘देखो अपना देश पहल’, ‘स्वदेश दर्शन योजना’, ‘ई-वीज़ा सुविधा’ और ‘क्रूज़ पर्यटन’ जैसी सुविधाओं एवं योजनाओं को शुरू किया है।  

 यह भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*