इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन B है। तेलंगाना की राजधानी का नाम हैदराबाद (Hyderabad) है। बताना चाहेंगे 2 जून, 2014 में जब आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद तेलंगाना राज्य बना था, तभी से हैदराबाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों ही प्रदेशों की लगभग 10 वर्षों तक राजधानी बना रहा।
हालांकि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन के अनुसार हैदराबाद 10 वर्ष से ज्यादा समय के लिए दोनों राज्य की राजधानी नहीं रह सकता था। वहीं उपधारा (1) में दी गई समय अवधि के बाद वर्तमान में हैदराबाद केवल तेलंगाना की राजधानी है, जबकि आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती (Amaravati) है।
तेलंगाना की राजधानी के बारे में
हैदराबाद दक्षिण भारत का एक ऐतिहासिक और आधुनिक शहर है, जो तेलंगाना राज्य की राजधानी है। यह भारत के सबसे व्यस्त शहरों में से एक है। यह उच्च दक्क्न पठार पर प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण मध्य खंड पर स्थित है। यहां मुख्य रूप से तेलुगु, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा बोली जाती हैं। इस शहर में चारमीनार, गोलकोंडा किला, हुसैन सागर झील, सालार जंग संग्रहालय, चौमोहल्ला पैलेस और रामोजी फिल्म सिटी जैसे प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
यह भी पढ़ें

One app for all your study abroad needs

60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!