उत्तर: B इस प्रश्न का सही उत्तर है। वर्तमान में, तमिलनाडु में कुल 38 जिले हैं, जो राज्य की सुचारु प्रशासनिक व्यवस्था को दर्शाते हैं। बता दें कि भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित यह राज्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाना जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
बता दें कि वर्ष 1956 में तमिलनाडु को मद्रास राज्य के नाम से जाना जाता था, जिसके अंतर्गत 13 जिले थे। इसके बाद वर्ष 1980 में जिलों की संख्या को बढ़ाकर 20 कर दिया गया। वर्ष 1990 में कई नए जिले बनाये गए, जिससे इनकी कुल संख्या 29 हुई। इसके बाद वर्ष 2000 आते-आते जिलों की संख्या में भी वृद्धि हुई और यह संख्या अब तक 32 हो चुकी थी। इसके बाद वर्ष 2019-2020 के दौरान राज्य में 6 और नए जिले बनाए गए, जिसके बाद से लेकर अब तक तमिलनाडु में जिलों की संख्या कुल संख्या 38 है।
तमिलनाडु के सभी 38 जिलों की सूची और उनके मुख्यालय
तमिलनाडु के सभी 38 जिलों की सूची और उनके मुख्यालय निम्नलिखित हैं:
| क्रमांक | जिला (District) | मुख्यालय (Headquarters) |
| 1 | अरियालूर (Ariyalur) | अरियालूर |
| 2 | चेंगलपट्टू (Chengalpattu) | चेंगलपट्टू |
| 3 | चेन्नई (Chennai) | चेन्नई |
| 4 | कोयंबटूर (Coimbatore) | कोयंबटूर |
| 5 | कड्डलूर (Cuddalore) | कड्डलूर |
| 6 | धर्मपुरी (Dharmapuri) | धर्मपुरी |
| 7 | डिंडीगुल (Dindigul) | डिंडीगुल |
| 8 | ईरोड (Erode) | ईरोड |
| 9 | कल्लाकुरिची (Kallakurichi) | कल्लाकुरिची |
| 10 | कांचीपुरम (Kanchipuram) | कांचीपुरम |
| 11 | करूर (Karur) | करूर |
| 12 | कृष्णगिरि (Krishnagiri) | कृष्णगिरि |
| 13 | मदुरै (Madurai) | मदुरै |
| 14 | मयिलादुथुराई (Mayiladuthurai) | मयिलादुथुराई |
| 15 | नागपट्टिनम (Nagapattinam) | नागपट्टिनम |
| 16 | कन्याकुमारी (Kanyakumari) | नागरकोइल |
| 17 | नमक्कल (Namakkal) | नमक्कल |
| 18 | पेरंबलूर (Perambalur) | पेरंबलूर |
| 19 | पुडुकोट्टई (Pudukkottai) | पुडुकोट्टई |
| 20 | रामनाथपुरम (Ramanathapuram) | रामनाथपुरम |
| 21 | रानीपेट (Ranipet) | रानीपेट |
| 22 | सेलम (Salem) | सेलम |
| 23 | शिवगंगा (Sivaganga) | शिवगंगा |
| 24 | तेनकासी (Tenkasi) | तेनकासी |
| 25 | तंजावुर (Thanjavur) | तंजावुर |
| 26 | थेनी (Theni) | थेनी |
| 27 | तिरुवल्लूर (Tiruvallur) | तिरुवल्लूर |
| 28 | तिरुवारुर (Tiruvarur) | तिरुवारुर |
| 29 | तूतीकोरिन / थूथुकुडी (Thoothukudi) | थूथुकुडी |
| 30 | तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) | तिरुचिरापल्ली |
| 31 | तिरुनेलवेली (Tirunelveli) | तिरुनेलवेली |
| 32 | तिरुपत्तूर (Tirupattur) | तिरुपत्तूर |
| 33 | तिरुप्पुर (Tiruppur) | तिरुप्पुर |
| 34 | तिरुवन्नामलाई (Tiruvannamalai) | तिरुवन्नामलाई |
| 35 | नीलगिरि (The Nilgiris) | ऊटी (Udhagamandalam) |
| 36 | वेल्लोर (Vellore) | वेल्लोर |
| 37 | विलुप्पुरम (Villupuram) | विलुप्पुरम |
| 38 | विरुधुनगर (Virudhunagar) | विरुधुनगर |
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
