Business Kitne Prakar Ke Hote Hain – बिजनेस कितने प्रकार के होते हैं?

1 minute read
Business Kitne Prakar Ke Hote Hain
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
Answer
Verified

सही उत्तर है (D) 4, बिजनेस के चार प्रमुख प्रकार होते हैं।

इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर
आम तौर पर, बिजनेस के 4 प्रमुख प्रकार होते हैं। एक कंपनी बनाते समय, चुनने के लिए अलग-अलग तरह के व्यवसाय होते हैं, जिनमें से हर एक का अपना कानूनी ढाँचा और नियम होते हैं। इसके अलावा व्यवसाय को कई पैमानों (जैसे – व्यवसाय के आकर और लाभ कमाने के उद्देश्यों) पर भी मापा जाता है। बिजनेस के चार मुख्य प्रकार:

1. एकल स्वामित्व (Sole Proprietorship)
यह व्यवसाय शुरू करने का सबसे आसान और आम तरीका है। इसमें एक ही व्यक्ति मालिक होता है और वही पूरा व्यवसाय चलाता है। जो भी लाभ या हानि होती है, वह उसी की होती है। इसे शुरू करना बहुत आसान होता है और इसमें ज़्यादा कागज़ी काम नहीं करना पड़ता है।

2. भागीदारी (Partnership)
जब दो या दो से ज़्यादा लोग मिलकर एक साथ कोई व्यवसाय शुरू करते हैं, तो उसे भागीदारी यानि पार्टनरशिप बिज़नेस कहते हैं। इसमें सब लोग मिलकर काम करते हैं और लाभ-हानि भी आपस में बाँटते हैं। अगर कोई नुकसान होता है, तो सब मिलकर उसकी ज़िम्मेदारी उठाते हैं।

3. सीमित देयता कंपनी (LLC)
इसमें कंपनी और मालिक अलग-अलग माने जाते हैं। अगर व्यवसाय में कोई नुकसान होता है, तो मालिक की अपनी ज़मींन-जायदाद या चीज़ों पर असर नहीं पड़ता। यह तरीका थोड़ा सुरक्षित होता है, लेकिन इसे शुरू करने के लिए कुछ क़ानूनी काम पूरे करने होते हैं।

4. निगम (Corporation)
यह एक बड़ा और अलग तरह का व्यवसाय होता है। इसमें कंपनी का मालिक एक व्यक्ति नहीं, बल्कि कई लोग (जिन्हें शेयरहोल्डर्स कहते हैं) होते हैं। इसमें कंपनी अपने नाम से संपत्ति खरीद सकती है और कानूनी काम कर सकती है। इसमें नुकसान होने पर मालिकों की अपनी निजी चीज़ें सुरक्षित रहती हैं, लेकिन इसे चलाना थोड़ा मुश्किल और क़ानूनी रूप से भारी होता है।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*