उत्तर: इस प्रश्न का सही उत्तर B है। वर्तमान में, अरुणाचल प्रदेश के 28 जिले राज्य के प्रशासनिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि जिलों की संख्या में वृद्धि राज्य की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए समय-समय पर नए जिलों का गठन किया गया।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
अरुणाचल प्रदेश का प्रशासनिक विकास 20वीं सदी की शुरुआत में शुरू हुआ। वर्ष 1914 में, ब्रिटिश सरकार ने असम के दारांग और लखीमपुर जिलों के कुछ आदिवासी क्षेत्रों को अलग करके नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर ट्रैक्ट (NEFT) का गठन किया। वर्ष 1951 में, यह क्षेत्र नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के रूप में जाना जाने लगा।
वर्ष 1965 में, NEFA के पांच फ्रंटियर डिवीजनों – “कामेंग, सुबनसिरी, सियांग, लोहित और तिरप” को जिलों में परिवर्तित किया गया। इसके बाद, वर्ष 1972 में NEFA को अरुणाचल प्रदेश के रूप में एक केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिला, और अंततः वर्ष 1987 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया।
इसके बाद वर्ष 1980 में लोअर सुबनसिरी, अपर सुबनसिरी, लोहित, डिबांग वैली, ईस्ट सियांग, वेस्ट सियांग, ईस्ट कामेंग, वेस्ट कामेंग और तिरप जिलों का गठन हुआ। वर्ष 2018 में पाक्के-केसांग, लेपा-राडा और शी-योमी जैसे नए जिले बनाए गए। इसके बाद वर्ष 2024 में केई पन्योर और बिचोम जिलों की स्थापना हुई, जिससे अरुणाचल प्रदेश के जिलों की संख्या 28 हो गई।
अरुणाचल प्रदेश के सभी 26 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची
अरुणाचल प्रदेश के सभी 26 जिलों के नाम और उनके मुख्यालय की सूची इस प्रकार हैं –
| क्रम संख्या | जिला नाम | मुख्यालय | गठन वर्ष |
| 1 | तवांग | तवांग | 1984 |
| 2 | पश्चिम कामेंग | बोंडिला | 1980 |
| 3 | बिचोम | नपांगफुंग | 2024 |
| 4 | पूर्वी कामेंग | सेप्पा | 1980 |
| 5 | पाक्के केसांग | लेम्मी | 2018 |
| 6 | कुरुंग कुमे | कोलोरियांग | 2001 |
| 7 | क्रा दादी | जामिन | 2015 |
| 8 | पापुम पारे | युपिया | 1992 |
| 9 | केई पन्योर | याचुली | 2024 |
| 10 | निचला सुबनसिरी | ज़ीरो | 1980 |
| 11 | कामले | रागा | 2017 |
| 12 | ऊपरी सुबनसिरी | दापोरिजो | 1980 |
| 13 | शि-योमी | टाटो | 2018 |
| 14 | पश्चिम सियांग | आलो | 1980 |
| 15 | सियांग | बोलेन्ग | 2015 |
| 16 | निचला सियांग | लिकाबाली | 2017 |
| 17 | लेपा-राडा | बसर | 2018 |
| 18 | ऊपरी सियांग | यिंगकिओंग | 1994 |
| 19 | पूर्वी सियांग | पासीघाट | 1980 |
| 20 | दिबांग घाटी | अनिनी | 2001 |
| 21 | निचली दिबांग घाटी | रोइंग | 2001 |
| 22 | लोहित | तेजू | 1980 |
| 23 | अंजॉ | हवाई | 2004 |
| 24 | नामसाई | नामसाई | 2014 |
| 25 | चांगलांग | चांगलांग | 1987 |
| 26 | तिरप | खोंसा | 1965 |
| 27 | लोंगडिंग | लोंगडिंग | 2012 |
| 28 | ईटानगर कैपिटल कॉम्प्लेक्स | ईटानगर | 2013 |
संबंधित आर्टिकल्स
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
