UGC NET Phase 2 Admit Card 2023 Released : जारी हुआ फेज 2 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

1 minute read
UGC NET Phase 2 Admit Card 2023 Released

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET Phase 2 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इस लेख में दिए गए स्टेप्स की मदद से UGC NET Phase 2 Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं इससे पहले आपको बता दें कि UGC NET Phase 2 परीक्षा का आयोजन 11 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर 2023 के बीच किया जाना है।

यह भी पढ़ें : UGC NET Exam Preparation 2023

आपको बता दें कि यूजीसी नेट फेज 2 का एडमिट कार्ड 8 दिसंबर को यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं या फिर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Phase 2 Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Phase 2 Admit Card डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले उम्मीदवार यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर Phase 2 Admit Card 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक खुलने के बाद मांगी गई डिटेल देकर लॉगिन करें।
  4. आपको एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट निकाल लें।

UGC NET Phase 2 Admit Card डायरेक्ट लिंक

उम्मीद है आपको UGC NET Phase 2 Admit Card 2023 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*