Today History in Hindi | 16 June – IBM कंपनी की हुई थी स्थापना, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi | 16 June

देश और दुनिया के इतिहास में 16 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1779 में 16 जून को ही स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया था 1911 में न्यूयार्क में IBM कंपनी की स्‍थापना हुई थी।

16 जून के इतिहास इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2008 में 16 जून को ही कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की अनुमति दी गई थी। 2012 में आज ही के दिन चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया था। Today History in Hindi| 16 June में हम 16 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 16 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1779 में आज ही के दिन स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया था।
  • 1911 में 16 जून को ही न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना हुई थी।
  • 1925 में 16 जून को ही राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन हो गया था।
  • 1944 में 16 जून को ही प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन हुआ वो भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।
  • 1950 में आज ही दिन हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म हुआ था।
  • 1963 में 16 जून को ही रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी।
  • 2012 में 16 जून को ही अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा था।
  • 2012 में आज ही के दिन शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 16 June में आपको 16 जून का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*