UP Madarsa Board Result 2024 : उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 हुआ जारी, Madarsaboard.upsdc.gov.in पर करें चेक

1 minute read
UP Madarsa Board Result 2024

UP Madarsa Board Result 2024 : उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आज दिनांक 30 मई 2024 को मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के लिए यूपी मदरसा बोर्ड 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष यूपी मदरसा बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा 27 जुलाई, 2023 को की गई थी, जबकि इस वर्ष यूपी मदरसा बोर्ड 2024 का रिजल्ट आज 30 मई 2024 को जारी हो चुका है। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 30 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

कैसा रहा UP Madarsa Board Result 2024?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष इस परीक्षा में लगभग 114723 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से इस वर्ष लगभग 101602 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष UP Madarsa Board Result 2024 में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस वर्ष के रिजल्ट में लगभग 90.30 % लड़कियां, 86.70% लड़के पास हुए हैं। इस वर्ष यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में करीब-करीब 88.50% छात्र पास हुए हैं।

ऐसे करें चेक UP Madarsa Board Result 2024

अपना UP Madarsa Board Result 2024 चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें;

  • सबसे पहले यूपी मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज को नीचे स्क्रॉल करें और ‘एग्जाम रिजल्ट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद छात्र ‘वार्षिक परीक्षा रिजल्ट 2024’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को चेक करने के बाद आप इसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 30 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*