नॉर्वे 2023 में नॉन EU स्टूडेंट्स के लिए शुरू कर रहा है ट्यूशन फीस

1 minute read
नॉर्वे 2023 में नॉन EU स्टूडेंट्स के लिए शुरू कर रहा है ट्यूशन फीस

1,000 से अधिक गैर-यूरोपीय संघ के छात्रों जो नॉर्वे में पढ़ाई करने के लिए सोच रहे थे उनके एक सर्वे से पता चला है कि मुफ्त ट्यूशन से अब ट्यूशन फीस लगने से छात्रों का लगभग 80% तक का नुकसान हो सकता है। 

नॉर्वे 2023 में नॉन EU स्टूडेंट्स के लिए ट्यूशन फीस के लिए एक सरकारी प्रस्ताव में नॉर्वे द्वारा लगभग 13,000 अमेरिकी डॉलर की वार्षिक ट्यूशन फीस की सिफारिश की गई है। जोकि लगभग INR 10.59 लाख के बराबर है। 

नॉर्वे यूरोपीय संघ के बाहर से आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए फॉल 2023 से ट्यूशन फीस शुरू करने पर विचार कर रहा है। इस विचार से नॉर्वे में पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे लगभग 80% छात्रों के कदम पीछे होते दिखाई दे सकते हैं। 

नॉर्वे वर्तमान में लगभग 13,000 अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मेजबानी करता है जिनमें से दो-तिहाई यूरोपीय संघ के बाहर से आते हैं। वर्तमान में उनके पास नार्वेजियन छात्रों के रूप में ट्यूशन-मुक्त अध्ययन के समान अधिकार हैं।

यह पैटर्न कुछ सालों पहले स्वीडन और फिनलैंड में भी देखा गया है। यह पैटर्न कुछ इस तरह था 2011 में स्वीडन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए ट्यूशन फीस की शुरुआत की ऐसा करने के बाद कुछ सालों तक लगभग 80% तक की गिरावट अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में दिखाई दी लेकिन 2017/18 तक छात्रों संख्या लगभग उसी लेवल पर पहुंच गई। 

ऐसा ही एक पैटर्न फिनलैंड में भी देखने को मिला 2017 में अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने ट्यूशन फीस देना शुरू किया जिससे इनरोलमेंट में कमी आयी लेकिन 2022 में 2016 की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने पढ़ाई के लिए फिनलैंड को चुना और फ़िनिश छात्रों ने स्कॉलरशिप का लाभ उठाते हुए पढ़ाई के खर्च को कम किया। 

एक टास्क फोर्स जिसका गठन इस साल की शुरुआत में, फिनलैंड के शिक्षा और संस्कृति मंत्रालय द्वारा की गई थी। इसका मोटिव अंतरराष्ट्रीय छात्र ट्यूशन फीस के प्रभाव का पता लगाना था। उस टास्क फोर्स ने पाया कि फिनिश उच्च शिक्षा संस्थानों ने 2019-2020 में ट्यूशन फीस में कुछ EUR 42 मिलियन (लगभग INR 3.55 अरब) एकत्र किए थे। लेकिन ग्रांट और छात्रवृत्ति घटाने के बाद, उच्च शिक्षा संस्थानों को ट्यूशन फीस से लगभग EUR 14 मिलियन (लगभग INR 1.18 अरब) रेवेन्यू प्राप्त हुआ।

नॉर्वे में, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए फीस SEK 80,000 (लगभग INR 6.20 लाख) और SEK 140,000 (लगभग INR 10.86 लाख) प्रति वर्ष के बीच है। इस प्रस्ताव के कारण नॉर्वे की फीस स्वीडन और फिनलैंड से अपेक्षाकृत सबसे महंगी होनी तय है। 

सर्वे से यह भी पता चलता है कि अगर नॉर्वे 2023 में नॉन EU स्टूडेंट्स के लिए ट्यूशन फीस शुरू कर रहा है तो इस निर्णय के बारे में जागरूकता बढ़ाना जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

क्या है सरकार की ओर से स्टेटस?

29 नवंबर 2022 को नॉर्वे की माइनॉरिटी सरकार, जिसमें लेबर पार्टी और सेंटर पार्टी शामिल है, ने अपने पसंदीदा नेगोटिएशन पार्टनर सोशलिस्ट लेफ्ट पार्टी के साथ 2023 के लिए राज्य के बजट पर सहमति व्यक्त की है।

सोशलिस्ट लेफ्ट पार्टी के साथ बजट पर सहमत होकर, सरकार ने 2023 के लिए अपनी वित्तीय योजना के लिए संसदीय बहुमत हासिल कर लिया है।

अनिवार्य रूप से, इसका मतलब यह है कि सरकार की ओर से किसी भी तरह के यू-टर्न को छोड़कर, संसद में बजट बहस के बाद इस सप्ताह के अंत में नीति को आधिकारिक रूप से अपनाया जाएगा।

इस तरह के और अपडेट के लिए, Leverage Edu News को फॉलो करें!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*