B.Tech प्रोग्राम के लिए नया वेब पोर्टल जारी करेगी दिल्ली यूनिवर्सिटी, स्टूडेंट्स कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

1 minute read
B.Tech program ke liye naya web portal jaari karegi delhi university

दिल्ली यूनिवर्सिटी अपने यहाँ B.Tech में रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक नया पोर्टल शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसार यह पोर्टल दिल्ली विश्वविद्यालय में B.tech करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च किया जाएगा, ताकि वे B.tech प्रोग्राम में एडमिशन ले सकें।

दिल्ली यूनिवर्सिटी अपने यहाँ तीन नए B.tech कोर्सेज शुरू करने जा रहा है, छात्र अपनी पसंद के हिसाब से उनमें रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और फिर एंट्रेंस एग्जाम में मिले मार्क्स के मेरिट के आधार पर उन्हें सीट्स अलॉट की जाएंगी।  

तीन नए कोर्सेज किए जाएंगे लॉन्च 

दिल्ली यूनिवर्सिटी B.tech प्रोग्राम में तीन नए कोर्सेज B.tech कम्प्यूटर साइंस, B.tech इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और B.tech इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शुरू करने जा रहा है।  इन कोर्सेज में कुल 360 सीटें होंगीं और इनमें एडमिशन JEE Mains के आधार पर दिया जाएगा।

सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए रिजर्व्ड होगी सीट 

दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि शुरू हो रहे तीनों नए B.tech कोर्सेज में हर कोर्स के लिए 120 सीटें होंगी और तीनों कोर्सेज़ के लिए कुल 320 सीटें होंगी। तीनों कोर्सेज में एक एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए रिज़र्व्ड होगी।

न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर आधारित होंगे नए B.tech कोर्सज़ 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में शुरू होने जा रहे तीनों नए B.tech कोर्सेज नई एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के मॉडल पर आधारित होंगे।  इसके अंतर्गत B.tech का पहला साल पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट कोर्स दिया जाएगा। B.tech के दो साल पूरा करने वालों को डिप्लोमा दिया जाएगा। B.tech तीन साल पूरा करने वालों को एड्वांस्ड डिप्लोमा दिया जाएगा। जो स्टूडेंट्स B.tech के चारों सालों की पढ़ाई पूरी कर लेंगें उन्हें इंजीनियरिंग की डिग्री प्रदान जाएगी। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*