UP Board 12th Topper List 2024 : जानें इंटरमीडिएट के टॉप 10 कौन हैं?

1 minute read
UP Board 12th Topper List 2024

UP Board 12th Topper List 2024 :  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12वीं परीक्षा परिणामों की घोषणा आज 20 अप्रैल 2024 को कर दी गई है। 12वीं के नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए गए। इसके साथ ही टॉपर्स लिस्ट जारी की गई।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की भी लिस्ट जारी कर दी गई है। 12वीं की परीक्षा में शुभम वर्मा (Shubham Verma) ने टॉप किया है। रिजल्ट चेक करने के साथ ही कैंडिडेट्स टाॅपर लिस्ट यहां ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in से देख सकते हैं।

UP Board Exam में कितने छात्रों ने किया पंजीकरण?

इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम के लिए करीब 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने पंजीकरण किया था। जिसमें 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए 25 लाख 49 हजार 827 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। 

10वीं बोर्ड परीक्षा में संस्थागत छात्रों की बात करें, तो 29,42,916 है और वहीं व्यक्तिगत स्टूडेंट्स 11,120 हैं। 12वीं में संस्थागत कैंडिडेट्स की संख्या 24,08,479 है और व्यक्तिगत छात्रों की संख्या 1,41,348 हैं। 

UP Board 12th Topper List 2024

UP Board 12th Topper List 2024: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2024 की तो शुभम वर्मा ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार UP Board 12th Topper List 2024 (यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टॉपर्स लिस्‍ट 2024) इस प्रकार हैः

रैंकटॉपरशहरनंबरप्रतिशत
1शुभम वर्मासीतापुर48997.8
2विशु चौधरीबागपत48897.6
2काजल सिंहअमरोहा48897.6
2राज वर्मासीतापुर48897.6
2कशिश मौर्यसीतापुर48897.6
2चार्ली गुप्तासिद्धार्थ नगर48897.6
2सुजाता पांडेयदेवरिया48897.6

उम्मीद है कि UP Board 12th Topper List 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*