UP Board Result 2024 Kab Aayega: जल्द जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें सभी अहम जानकारी 

1 minute read
UP Board Result 2024 Kab Aayega

UP Board Result 2024 Kab Aayega: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे अप्रैल 2024 के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की संभावना है। हालांकि UPMSP की ओर से नतीजों से संबंधित कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसलिए सभी छात्रों को यह सलाह दी जाती हैं कि वह UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in को समय-समय पर चेक करते रहें। 

वहीं, UPMSP 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि UPMSP 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 09 मार्च के बीच किया गया था। आइए अब जानते हैं UP Board Result 2024 Kab Aayega से संबंधित सभी अहम जानकारियां। 

ऐसे करें चेक UPMSP 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2024: यहाँ UPMSP 10th, 12th रिजल्ट चेक करने के कुछ आसान स्टेप्स बताए गए है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाए। 
  • अब होमपेज पर “यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब UPMSP 10वीं रिजल्ट या UPMSP 12वीं रिजल्ट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिंक करें।  
  • अब आपका यूपी बोर्ड रिजल्ट एक नए पेज पर खुल जाएगा जिसके बाद आप अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 


यह भी पढ़ें – Today’s Current Affairs in Hindi | 18 अप्रैल 2024 

पिछले 5 वर्षों के रिजल्ट की सूची 

UP Board Result 2024 Kab Aayega: छात्र यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के पिछले पांच वर्षों के नतीजों की डेट्स यहाँ देख सकते हैं:-

परीक्षा का वर्षरिजल्ट डेट  
201927 अप्रैल
202027 जून
202131 जुलाई
202218 जून
202325 अप्रैल
202420 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2024 (संभावित)

यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 18 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको, UP Board Result 2024 Kab Aayega से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*