यूनेस्को की साहित्य नगरों की सूची में शामिल होने वाला भारत का पहला नगर बना केरल का यह शहर 

1 minute read
unesco ki sahitya nagro ki soochi mein shamil hone wala bharat ka pehla shahar bana kerala ka yeh shahar

केरल का कोझिकोड शहर शिक्षा और साहित्य के लिए जाना जाता हैI भारत का पांचवें नंबर का आईआईएम भी यहीं स्थित हैI अब इस शहर की शान में एक और तमगा लग गया हैI यूनेस्को की तरफ से “सिटी ऑफ़ लिटरेचर” के लिए चुना जाने वाला कोझिकोड भारत का पहला शहर बन गया हैI यूनेस्को के तरफ से रविवार को यह घोषणा की गईI 

विश्व के 55 खास देशों में शामिल हुआ कोझिकोड 

अब कोझिकोड साहित्य के क्षेत्र में विशेष स्थान रखने वाले 55 देशों में से एक हो गया हैI यूनेस्को की तरफ से अब तक पूरी दुनिया से कुल 55 देशों को “सिटी ऑफ़ लिटरेचर” का खिताब दिया गया हैI इन देशों में कोझिकोड के अलावा मुख्य रूप से चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग, इटली का मिलान, यूके का एडिनबर्ग और इण्डोनेशीय का जकार्ता शामिल हैI 

यह भी पढ़ें: 24 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

मध्य प्रदेश का ग्वालियर भी यूनेस्को की लिस्ट में हुआ शामिल

जहाँ केरल के कोझिकोड शहर को यूनेस्को ने विश्व के साहित्य धरोहर नगरों में शामिल किया है वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर ने भी भारतीयों को गर्व करने का एक मौका दिया हैI मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर ने यूनेस्को के संगीत श्रेणी में प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई हैI 

यह भी पढ़ें:  स्कूल असेंबली के लिए 24 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

23 जून को साहित्य शहर दिवस घोषित किया 

केरल के कोझिकोड शहर को विश्व की साहित्य धरोहर नगरी चुने जाने की खुशी में केरल के स्वशासन विभाग मंत्री एमबी राजेश ने हर साल 23 जून को साहित्य शहर दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा कीI उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों और कोझिकोड शहर के निवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दीI 

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*