उल्टी गंगा बहाना मुहावरे का अर्थ साथ ही जानिए इसका वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
उल्टी गंगा बहाना मुहावरे का अर्थ

उल्टी गंगा बहाना मुहावरे का अर्थ (Ulti Ganga Bahana Muhavare Ka Arth) होता है, “जब किसी व्यक्ति से किसी कार्य के होने की उम्मीद न हो और वह काम कर दे। तो उसके लिए हम मुहावरे का प्रयोग करते हैं “उल्टी गंगा बहाना”। इस ब्लॉग में आप उल्टी गंगा बहाना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और व्याख्या जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है।

उल्टी गंगा बहाना मुहावरे का अर्थ क्या है?

उल्टी गंगा बहाना मुहावरे का अर्थ (Ulti Ganga Bahana Muhavare ka Arth) होता है- रीति के विपरीत कार्य करना, परम्पराओं के विपरीत कार्य करना, चलन के विपरीत जाना। 

उल्टी गंगा बहाना पर व्याख्या

मोहित पढ़ाई-लिखाई में ठीक-ठाक स्टूडेंट है, लेकिन उसका स्कूल में टॉप करना उल्टी गंगा बहाने के समान है।

उल्टी गंगा बहाना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

  • नूपुर सदैव रीति के विपरीत कार्य करने के लिए उत्सुक रहती है, वह उल्टी गंगा बहाती है। 
  • कभी-कभी हमारे लिए परम्पराओं के विपरीत कार्य करना उल्टी गंगा बहाने जैसा हो जाता है।
  • वर्तमान में इंसान को चलन के विपरीत जाने से लोगों उसे कहने लगते हैं, की तुमने तो उल्टी गंगा बहा दी।
  • दिनेश से किसी को उम्मीद नहीं थी की वह पूरा काम आज कर देगा, लेकिन उसने आज उल्टी गंगा बहा दी।

उम्मीद है, उल्टी गंगा बहाना मुहावरे का अर्थ (Ulti Ganga Bahana Muhavare ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*