UK सरकार के ताज़ा डेटा के अनुसार करीब 7 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र स्टूडेंट वीज़ा पर यहां पढ़ते हैं। UK वीज़ा कई प्रकार के होते हैं जैसे यूके में पढ़ाई, काम या घूमने आदि। इन वीज़ा के बिना इस देश में एंट्री लेना निषेध है। यूके का वीज़ा आप एम्बेसी या फिर ऑन-अराइवल भी ले सकते हैं। यूके वीज़ा के बारे में आपकी जानकारी को बढ़ाने के लिए, UK Visa के प्रकार और उससे जुड़ी डिटेल्स इस ब्लॉग में बताई गई हैं।
The Blog Includes:
- यूके वीज़ा की आवश्यकता किसे होती है?
- यूके वीज़ा के लिए कैसे अप्लाई करें?
- यूके वीज़ा के लिए कब करें आवेदन?
- यूके वीज़ा के प्रकार
- एन्सेस्ट्री वीज़ा
- यूके रेज़िडेंट परमिट
- यूके वीज़ा के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- भारत से यूके डिपेंडेंट वीज़ा
- यूके डिपेंडेंट वीज़ा के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
- यूके के लिए प्रायोरिटी और सुपर प्रायोरिटी वीज़ा
- PSW वीज़ा यूके
- FAQs
यूके वीज़ा की आवश्यकता किसे होती है?
यदि आप UK, इकोनॉमिक्स यूरोपियन एरिया या कॉमनवेल्थ कंट्रीज़ के नागरिक हैं। तब आपको प्रवेश करने से पहले UK वीज़ा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप नीचे दिए गए देशों से हैं तो आपको विभिन्न UK वीज़ा के लिए अप्लाई करना होगा।
यूके वीज़ा के लिए कैसे अप्लाई करें?
मुख्यतः वीज़ा को अप्लाई करने की प्रक्रिया वीज़ा के टाइप यानी प्रकार पर निर्भर करती है। वीज़ा के जिस प्रकार को आप चुनेंगे उसके हिसाब से वीज़ा को अप्लाई करने की विधि में थोड़े बहुत बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। हलाकि विधि सभी वीज़ा की लगभग बराबर ही मानी जाती है।
अधिक जानकारी के इस लिंक को विज़िट कर सकते हैं।
यूके वीज़ा के लिए कब करें आवेदन?
आवेदन करने का समय आपके विदेश जाने की तिथि से कम से कम तीन महीने पहले का होना आवश्यक है। यह प्रक्रिया आपका लगभग तीन हफ्ते का समय ले सकती है। इस समय के हिसाब से आपको अपनी डॉक्यूमेंटेशन और बाकी सभी तैयारी ठीक समय पर शुरू करने की ज़रूरत होगी जिससे आप एप्लीकेशन प्रोसेस के लिए खुदको रेडी रख पाएं।
यूके वीज़ा के प्रकार
UK जाने के कई कारण हो सकते है। ना सिर्फ छात्र UK में पढ़ने के लिए जाते हैं बल्कि कई लोग बिजनेस, कुछ काम करने के लिए तथा कुछ लोग घूमने के लिए भी जाते है। हर कारण के लिए वीज़ा का अलग प्रकार उपलब्ध है जिसे चुनकर आप अपनी प्रक्रिया की शुरुआत कर सकते हैं। UK वीज़ा के प्रकार नीचे टेबल में समझाए गए हैं।
यूके वीज़ा के प्रकार | केटेगरी |
वर्क वीज़ा | -ग्लोबल टैलेंट वीज़ा टियर 2 (जनरल) वीज़ा -टियर 2 (इंट्रा कंपनी ट्रांसफर) वीज़ा -टियर 2 (स्पोर्ट्सपरसन) वीज़ा -टियर 2 (मिनिस्टर ऑफ़ रिलिजन) वीज़ा -टियर 5 (टेम्प्रेरी वर्कर) वीज़ा -टियर 5 (यूथ मोबिलिटी स्कीम) वीज़ा |
बिज़नेस वीज़ा | -टियर 1 एंटरप्रेन्योर वीज़ा -टियर 1 ग्रेजुएट एंटरप्रेन्योर वीज़ा -टियर 1 इन्वेस्टर वीज़ा |
स्टूडेंट वीज़ा | -टियर 4 (चाइल्ड) स्टूडेंट वीज़ा -टियर 4 (जनरल) स्टूडेंट्स वीज़ा -शॉर्ट टर्म स्टडी वीज़ा |
टूरिस्ट एंड विज़िटिंग वीज़ा | -पैरेंट ऑफ़ टियर 4 (चाइल्ड) स्टूडेंट वीज़ा-परमिटेड पेड इंगेजमेंट वीज़ा -शार्ट टर्म स्टडी वीज़ा -UK विज़िटर वीज़ा |
फैमिली वीज़ा | –UK स्पाउस वीज़ा -UK पैरेंट वीज़ा -UK चाइल्ड वीज़ा |
ट्रांजिट वीजा | -डायरेक्ट एयरसाइड ट्रांजिट वीज़ा (DATV) -विज़िटर इन ट्रांजिट वीज़ा |
रेफ्यूजी वीज़ा | – |
UK वर्क वीज़ा (टियर 2) – इंट्रा-कंपनी ट्रांसफर्स के प्रकार
यह 3 प्रकार के होते हैं, जो नीचे दिए गए हैं-
- लॉन्ग-टर्म स्टाफ
- शॉर्ट-टर्म स्टाफ
- ग्रेजुएट ट्रेनी
एन्सेस्ट्री वीज़ा
एक आवेदक अपनी यात्रा से तीन महीने पहले यूके वंश (एन्सेस्ट्री) वीजा के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदक को इस वीज़ा के लिए GBP 496 की पेमेंट करने की आवश्यकता होगी। साथ ही, यूके हेल्थकेयर फीस भी एप्लिकेशन पर लागू होते हैं। वीज़ा होल्डर्स को यूके में पांच साल तक रहने की अनुमति देता है। वीज़ा होल्डर्स को यूके में काम करने, पढ़ाई करने या परिवार के किसी मेंबर को लाने की अनुमति देता है। इस वीजा की अवधि भी बढ़ाई जा सकती है।
यूके रेज़िडेंट परमिट
UK रेजिडेंट परमिट या बायोमेट्रिक रेजिडेंस परमिट (BRP) UK में आपकी पहचान बनाने, काम करने और पढ़ाई करने का अधिकार देता है। इसके साथ ही आप किसी भी सार्वजनिक सेवाओं का आनंद लेने के हकदार बनते हैं। UK रेजिडेंट परमिट प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित फैक्टर्स हैं :
- UK में रहने के लिए आवेदन करें।
- 6 महीने से अधिक की अवधि के लिए UK में यात्रा करने के लिए आवेदन करें।
- अपने UK वीज़ा को नए पासपोर्ट में ट्रांसफर करें।
यूके वीज़ा के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- UK वीज़ा ऍप्लिकेशन फॉर्म : सबसे पहले भरा और साइन किया हुआ ऍप्लिकेशन फॉर्म जमा करने की आवश्यकता है।
- पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ : आपकी फोटोग्राफ 6 महीने से ज्यादा पुराने नहीं होने चाहिए। आपको कम से कम दो तस्वीरें अपने साथ रखनी होंगी।
- वैलिड पासपोर्ट : आपका पासपोर्ट उस तारीख से लेकर तीन महीने के लिए वैलिड होना चाहिए, जिस तारीख से आप अपनी यात्रा के बाद यूके छोड़ने का सोच रहे हैं।
- फिनांशियल फंड्स का प्रूफ : पिछले 6 महीनों की बैंक डिटेल्स होनी चाहिए।
- अकोमोडेशन का प्रूफ और ट्रवेले डॉक्यूमेंट : UK जाने के लिए यह भी आवश्यक होगा।
- ट्यूबरकुलोसिस सर्टिफिकेट : UK वीज़ा के लिए एक ट्यूबरकुलोसिस टेस्ट सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।
- बायोमेट्रिक इनफार्मेशन : बायोमेट्रिक इनफार्मेशन में आपकी उंगलियों के निशान और एप्रोप्रिएट सेंटर पर ली गई एक डिजिटल तस्वीर शामिल होती है।
- यूके वीज़ा इनविटेशन लेटर : यदि आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र के साथ रह रहे हैं तो आपको इनविटेशन लैटर जमा करना होगा।
भारत से यूके डिपेंडेंट वीज़ा
भारत से UK डिपेंडेंट वीज़ा उन व्यक्तियों या परिवार के सदस्यों के लिए होता है। जिन्होंने विभिन्न UK वीज़ा जैसे-वर्कर वीज़ा (टियर 1), टेम्परेरी वर्कर वीज़ा (टियर 5) या ग्लोबल टैलेंट वीज़ा के लिए आवेदन किया है।
यूके डिपेंडेंट वीज़ा के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
यूके डिपेंडेंट वीज़ा के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है-
- 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रमाण
- एक वैलिड पासपोर्ट
- वैलिड ट्रैवल दस्तावेज
- बैंक स्टेटमेंट
- जीवनसाथी के लिए विवाह प्रमाण पत्र या बच्चे के लिए जन्म प्रमाण पत्र
- डेपेंडेंट और मेन एप्लिकेंट के बीच संबंध का प्रूफ
- पिछली शादी का तलाक प्रमाण पत्र यदि कोई हो
- आपके आवास का विवरण
- एम्प्लॉयमेंट इनकम का प्रमाण
- आपके स्पॉन्सर का ब्रिटिश पासपोर्ट
- ट्यूबरक्लोसिस टेस्ट रिज़ल्ट
यूके के लिए प्रायोरिटी और सुपर प्रायोरिटी वीज़ा
सुपर प्रायोरिटी वीज़ा और प्रायोरिटी वीज़ा उन लोगों के लिए होते हैं जो किसी कारण वर्ष अर्जेंटली यूके जाना चाहते है। प्रायोरिटी वीज़ा के एप्लीकेशन को 3-5 दिनों के अंदर वीज़ा प्राप्त हो जाता है जबकि सुपीरियर वीज़ा एप्लिकेंट्स को एक दिन में मिल जाता है। भारत में प्रायोरिटी वीज़ा UK की फीस INR 60,546 (पति/पत्नी) और INR 23,247 (विज़िट, वर्क, स्टडी) है।
PSW वीज़ा यूके
UK वीज़ा के प्रकार में PSW वीज़ा भी शामिल है। UK पोस्ट-स्टडी वर्क वीज़ा इंटरनैशनल स्टूडेंट्स को दो साल की ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद नौकरी ढूंढने के लिए UK लौटने की अनुमति देता है। नए वीज़ा नियम सितंबर/अक्टूबर 2020 में लाए गए थे। PSW वीज़ा होल्डर्स पोस्ट ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के लिए किसी भी नौकरी में तब तक काम कर सकते हैं। जब तक कि वे ऐसे काम की तलाश नहीं कर लेते जो उन्हें जनरल वर्क वीज़ा के लिए अप्लाई करने के लिए अल्लॉव करता है।
FAQs
यूके आने के लिए आपको यह साबित करना होगा कि आप किसी अच्छे उद्देश्य के लिए यूके आ रहे हैं। आप वीजा प्राप्त करने के लिए अपनी योग्यता साबित करने में सक्षम हैं। एक वैध पासपोर्ट, जिसकी वैलिडिटी आपके रहने की अवधि से छह महीने ज्यादा होनी चाहिए। आवेदन के समय, आपको किसी भी आपराधिक गतिविधि में नहीं लिप्त होना चाहिए।
उसके बाद वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वीजा फीस उसके प्रकार के आधार पर अलग अलग होती है। बहुत सी एजेंसीज है जो फीस लेकर वीजा अप्लाई करवाती हैं, पर अगर आप खुद से वीजा अप्लाई करना चाहते हैं तो हम आपको पूरी प्रकिया इस रिपोर्ट में बताएंगे, जिससे आप आसानी से वीजा अप्लाई कर सकते हैं।
पासपोर्ट आप अपने देश से बनवाते हैं लेकिन वीजा उस देश से प्राप्त करना होगा जहाँ आपको जाना होता है।
वीजा के लिए आवेदन
1. अपने वीजा प्रकार की पहचान करें।
2. अपना आवेदन शुरू करें।
3. अपॉइंटमेंट (नियुक्ति) बुक करें।
4. शुल्क का भुगतान करें।
5. वीजा आवेदन सेंटर पर जाएं।
6. आवेदन को ट्रैक करें।
7. अपना पासपोर्ट लीजिए।
यूके में वर्क वीज़ा के प्रकार नीचे दिए गए हैं-
1. टियर 1 एंटरप्रेन्योर वीज़ा
2. टियर 1 ग्रेजुएट एंटरप्रेन्योर वीज़ा
3. टियर 1 इन्वेस्टर वीज़ा
यूके में विजिटर वीज़ा प्राप्त करना सबसे आसान है।
यूके का वीज़ा अगर अधिकारीयों द्वारा स्वीकार लिया जाता है तो यह आवेदन के तीन सप्ताह के भीतर आवेदक को मिल जाता है।
यूके में टियर 5 वीजा टेम्पररी वर्क वीजा को कहते हैं।
उम्मीद है, UK Visa के प्रकार आपको समझ आए होंगें। फिर भी, यदि आप इस बात को लेकर सोच में डूबे हुए हैं कि किस प्रकार का UK वीज़ा आपके लिए सही है। तो आज ही हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स से संपर्क कर सकते हैं जो इस प्रक्रिया में आपकी सहायता करेंगे। हमें 1800572000 पर कॉल करें और आज ही 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें ।
-
Global talent visa is tier 1, not tier 2.
Not a reliable blog. -
Uk
-
राकेश जी, यूके छात्र वीजा पाने से संबंधित जानकारी के लिए आप Leverage Edu एक्सपर्ट्स को 1800 57 2000 पर कॉल कर सकते हैं।
-
5 comments
I came in uk jan 2023 As a workparmit so my question is how long i gat the pr in uk please suggest me.
Hey Mukesh,
As an Indian citizen, you need to stay in the UK for at least 5 years to apply for a PR. Moreover, you need to meet additional eligibility requirements. For example, if you are in the UK on a Skilled Worker, Health and Care Worker, T2 or Tier 2 visa, you need to meet the following eligibility criteria-
You must be between the ages of 18 and 64
If you are a skilled worker, you must have a minimum salary of at least £38,700 per year or the going rate for the specific job you are undertaking. Those in the healthcare field can get a PR even if they earn only £23,200 per year.
You must be employed at the time of application
Moreover, you must present the necessary documents required for PR.
Note- The salary required can vary depending on the visa you are currently holding. For further information about UK PR you can visit our blog- UK PR (https://leverageedu.com/explore/visa/is-it-easy-to-get-a-pr-in-uk/). You can also visit the official website to check in the latest information about PR.
Global talent visa is tier 1, not tier 2.
Not a reliable blog.
Uk
राकेश जी, यूके छात्र वीजा पाने से संबंधित जानकारी के लिए आप Leverage Edu एक्सपर्ट्स को 1800 57 2000 पर कॉल कर सकते हैं।