UGC NET Exam 2022 : यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन लिंक जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

1 minute read
UGC NET Phase 2 Exam ke liye city intimation link jari, aise kar sakte hain check

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने UGC NET Exam 2022 के फेज 2 एग्जाम के लिए सिटी का इंटिमेशन लिंक जारी कर दिया है। यह एग्जाम 28 फरवरी 2023 से शुरू हो रहा है। जो कैंडिडेट्स फेज 2 एग्जाम के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वह एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के जरिए अपनी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वह परीक्षा शहर की जांच के स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। सिटी स्लिप कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए होती है, जिससे उन्हें एग्जाम सिटी के बारे में पता चल जाता है। एडमिट कार्ड के लिए कैंडिडेट्स को अभी इंतजार करना पडे़गा। UGC NET Exam 2022 फेज 2 एग्जाम 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच कराए जाएंगे। एग्जाम सिटी स्लिप को चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

UGC NET Exam 2022: इस तरह डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

1. कैंडिडेट्स UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

UGC NET Phase 2 Exam ke liye city intimation link jari, aise kar sakte hain check

2. होम पेज पर एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

UGC NET Phase 2 Exam ke liye city intimation link jari, aise kar sakte hain check

3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

UGC NET Phase 2 Exam ke liye city intimation link jari, aise kar sakte hain check

4. आपकी एग्जाम सिटी स्क्रीन पर दिखेगी।

5. एग्जाम सिटी की जांच करें और पेज को डाउनलोड करें।

6. कैंडिडेट्स हार्ड कॉपी अपने पास रख सकते हैं।

साल में दो बार होता है UGC NET Exam

UGC NET Exam एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इसे पास करने के बाद कैंडिडेट्स किसी भी काॅलेज-यूनिवर्सिटी में लेक्चरर की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा में 300 अंको के 150 सवाल पूछे जातें और इसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलता है। 

Date and Subject- wise Schedule for UGC-NET December 2022, Phase-I Direct PDF Download Link

इसी तरह के और एग्जाम अपडेट्स के हमारे साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*