UPSC एग्जाम 2023 के लिए नीति आयोग टॉपिक पर महत्वपूर्ण नोट्स

1 minute read
55 views
UPSC exam 2023 ke liye niti ayog topic par mahatvapurn notes

प्रमुख सुर्खियां 

  • नीति आयोग का गठन 1 जनवरी 2015 को प्रधनमंत्री के द्वारा किया गया।  
  • इसका गठन योजना आयोग की जगह किया गया है।  
  • योजना आयोग बहुत प्राचीन हो गया था और अब प्रभावी नहीं रह गया था इसलिए योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग का गठन किया गया।  

नीति आयोग का प्रशासनिक ढांचा 

  • अध्यक्ष : प्रधानमंत्री 
  • उपाध्यक्ष : प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त किया जाता है।  
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी : भारत सरकार का सचिव जिसे प्रधानमंत्री द्वारा एक निश्चित समय सीमा के लिए नियुक्त किया जाता है।  
  • संचालन परिषद : सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल इसमें शामिल होते हैं। 
  • क्षेत्रीय परिषद : विशिष्ट क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री और उपराज्यपालों की बैठक कराता है। 
  • पदेन सदस्यता : इसमें प्रधानमंत्री द्वारा केंद्रीय मंत्रि परिषद के अधिकतम चार सदस्य ही होते हैं।  
  • तदर्थ  सदस्यता : इसमें शीर्ष अनुसंधान संस्थानों से बारी बारी से 2 पदेन सदस्य चुने जाते हैं। 
  • विशेष आमंत्रित सदस्य : इसमें प्रधानमंत्री द्वारा नामित किए गए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। 

नीति आयोग के मुख्य हब और उनके कार्य 

  • टीम इंडिया हब : केंद्र और राज्यों के बीच कड़ी का कार्य करता है। 
  • ज्ञान और नवोन्मेष : यह नीति आयोग का थिंक टैंक होता है।  

नीति आयोग के प्रमुख कार्य 

  • राज्यों को केंद्र के साथ जोड़े रखना और उन्हें समर्थन प्रदान करना। 
  • ग्रामीण  स्तर पर योजनाएं बनना और सिस्टम को मजबूती देना
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को शक्ति प्रदान करना। 
  • राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नीतियां तैयार करना 
  • शोध  कार्यों को मजबूती देना।  
  • विकास कायों में तेजी लाने के लिए अंतर क्षेत्रीय और अंतर राज्यीय मुद्दों को सुलझाने के लिए साझा मंच प्रदान करना।  

यह भी पढ़ें : आज का इतिहास (History of 14 April in Hindi)- अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को मारी गई थी गोली, जानिये आज के दिन की अन्य बड़ी घटनाएं

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert