MPPSC ने जारी किए SSE Prelims परीक्षा के परिणाम, यहां करें चेक

1 minute read
MPPSC SSE Pre Result

MPPSC SSE Prelims 2022 Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, अब वे अभ्यर्थी परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। SSE Prelims 2022 परीक्षा में शामिल हुए, अभ्यर्थियों में से कुल 10,351 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस भर्ती परीक्षा के तहत कुल 457 रिक्तियां को भरना है।

बता दें कि, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अंतर्गत राज्य सेवा SSE Prelims परीक्षा 2022, 21 मई 2023 को 52 जिला मुख्यालयों पर आयोजित कराई गई थी। 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग प्री एग्जाम के लिए विभिन्न 457 खाली पदों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसमें प्रश्न पत्र 200 अंकों का था और दोनों प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था। SSE Prelims 2022 परीक्षा कुल 400 अंकों की थी। मध्य प्रदेश राज्य सेवाओं के लिए यह प्रारंभिक परीक्षा 21 मई, 2023 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा परिणाम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट या हमारे जॉब अलर्ट पेज पर क्लिक करें। 

MPPSC SSE Prelims 2022 Result: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर SSE Prelims 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट्स आपको स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • उम्मीदवार रिजल्ट्स अच्छे से चेक करें और फिर उसे डाउनलोड करें।
  • रिजल्ट्स का एक प्रिंट आउट आ गये की प्रक्रिया संभाल कर रख लें।

MPPSC SSE Prelims 2022 Result के बारे में आपको सारी जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*