COMEDK UGET Exam 2024: जानिए नोटिफिकेशन, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस आदि

1 minute read
COMEDK UGET

COMEDK UGET का अर्थ है कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज ऑफ़ कर्नाटक। यह कर्नाटक राज्य में मेडिकल, इंजीयरिंग और डेंटल कॉलेजों का एक संघ है। आपको बता दें कि COMEDK कर्नाटक राज्य में निजी कॉलेजों में भाग लेने के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग और दंत चिकित्सा कोर्सेज में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराता है। आपको बता दें कि UGET यानी “Under Graduate Entrance Test”। यह परीक्षा ग्रेजुएट लेवल पर कर्नाटक राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल के कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इस ब्लॉग के माध्यम से में आपको COMEDK UGET में रजिस्ट्रेशन करने से लेकर परीक्षा की तिथि और इसके पाठ्यक्रम तक सारी जानकारी विस्तार से देंगे। 

COMEDK UGET नोटिफिकेशन 2024

COMEDK UGET 2023 की एंट्रेंस एक्साम का नोटिफिकेशन 2024 इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्दी ही जारी की जाएगी। इस संबंध में ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए इच्छुक अभ्यार्थी COMEDK UGET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर समय समय पर देख सकते हैं।

COMEDK UGET एग्जाम 2024 से सम्बंधित महत्वपूर्ण तारीखें 

COMEDK UGET एग्जाम 2023 से सम्बंधित महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं: 

इवेंट्समहत्वपूर्ण तिथियाँ
COMEDK रजिस्ट्रेशन1 फरवरी 2024
COMEDK एडमिट कार्डसूचित किया जाएगा
COMEDK UGET 2024 परीक्षा12 मई, 2024
COMEDK 2023 फाइनल आंसर कीसूचित किया जाएगा
COMEDK रिजल्ट की घोषणासूचित किया जाएगा
COMEDK UGET 2023 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशनसूचित किया जाएगा
दस्तावेज़ वेरफिकेशन पूरा करनासूचित किया जाएगा
राउंड 1 चॉइस फिलिंगसूचित किया जाएगा
मोक सीट एलोकेशन का पब्लिकेशनसूचित किया जाएगा
च्वाइस फिलिंग फॉर्म में प्रैफरेंसेज को चेंज/एडिट करने का प्रोविज़नसूचित किया जाएगा
COMEDK राउंड 1 सीट आवंटन परिणामसूचित किया जाएगा
एलोकेटेड सीट पर निर्णय लेना/पसंद की पुष्टि और ऑनलाइन फी भुगतानसूचित किया जाएगा
आवंटन पत्र और शुल्क रसीद के ऑनलाइन प्रिंटआउट के साथ एलोकेटेड कॉलेजों को रिपोर्ट
करने की अंतिम तिथि
सूचित किया जाएगा

COMEDK UGET एग्जाम क्या है?

COMEDK UGET परीक्षा का आयोजन कर्नाटक राज्य में प्राइवेट कॉलेजों में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाता है। ये कर्णाटक प्रांत के प्राइवेट कॉलेज का एक संघ है। COMEDK UGET का एग्जाम पास कर लेने के बाद अभ्यार्थी कर्नाटक राज्य के किसी प्रतिष्ठित प्राइवेट कॉलेज में  बीटेक, मेडिकल या डेंटल कोर्स में प्रवेश ले सकता है। COMEDK UGET के कुछ प्रमुख कॉलेज बैंगलोर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बैंगलोर, दयानन्द कॉलेज ऑफ़ इंजीनीयरिंग, बैंगलोर, KLE टेक्नोलॉजीकल युनिवर्सिटी, हुबली, निटी मीनाक्षी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बैंगलोर आचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बैंगलोर आदि हैं।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपडेट्स 

COMEDK UGET 2024 की के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तारीख इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्दी ही जारी की जाएगी। इस सम्बन्ध में ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए इच्छुक अभ्यार्थी COMEDK UGET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर समय समय पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे ब्लॉग Leverage Edu Hindi Blogs को भी फॉलो करते रहिए। हम भी आपको इस बारे में समय समय पर अपडेट देते रहेंगे।

COMEDK UGET में आवेदन करने के लिए योग्यता 

COMEDK UGET में इंजीनियरिंग एडमिशन लेने के लिए निर्धारित योग्यता नीचे दी गई है-

  1.  कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त एजुकेशनल बोर्ड से बाहरवीं की परीक्षा कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ मैथ्स एवं फिजक्स और केमिस्ट्री  विषय के साथ पास की हो। इसके अलावा बाहरवीं में अंग्रेजी विषय का होना भी अनिवार्य है। एससी /एसटी / ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश के लिए बाहरवीं में मैथ्स फिजिक्स केमिस्ट्री और अंग्रेजी विषयों के साथ कम से कम 40% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।  
  1. कैंडिडेट का सभी विषयों में अलग अलग पास होना अनिवार्य है।  

    (2) COMEDK UGET में मेडिकल में एडमिशन लेने के लिए निर्धारित योग्यता 

COMEDK UGET आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

COMEDK UGET आवेदन फॉर्म के लिए अभ्यार्थी सीधे COMEDK UGET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। COMEDK UGET की ऑफिशियल वेबाइट पर जल्दी ही जारी किए जाएंगे। इसके आप हमारे ब्लॉग Leverage Edu Hindi Blogs को भी लगातार फॉलो कर सकते हैं। हम इससे सम्बंधित सूचनाएं यहाँ पर लगातार लाते रहेंगे। COMEDK UGET का फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट : https://www.comedk.org/ है।

COMEDK UGET का सिलेबस क्या है?

COMEDK UGET का सिलेबस नीचे टेबल के माध्यम से जानें-

विषय टॉपिक 
फिजिक्स हीट एंड थर्मोडायनमिक, एलेक्ट्रोस्टैटिस्टिक्स, ऑस्किलेशन, थर्मल एंड केमिकल इफेक्ट्स ऑफ कर्रेंटस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन एंड अल्टेरनेटिंग कर्रेंटस, फिजिक्स डिस्क्रिप्शन ऑफ मोशन इन वन डायमेंशन. डिस्क्रिप्शन ऑफ मोशन इन टू एंड थ्री डायमेंशन, फिजिकल वर्ल्ड & मेज़रमेंट. इंट्रोडक्शन, केमिस्ट्री ऑफ रेप्रेसेंटीव एलिमेंट्स.
केमिस्ट्री केमिस्ट्री ऑफ रेप्रेसेंटीव एलिमेंट्स, न्यूक्लीयर केमिस्ट्री, एलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, केमिकल काइनेटिक्स, केमिस्ट्री इन एक्शन, केमिस्ट्री ऑफ बायोलॉजिकल प्रोसेस, बायोमोलेक्युल्स, पॉलीमर्स , केमिस्ट्री ऑफ कार्बन कंपाउंड्स, कोर्डिनेशन केमिस्ट्री एंड ओर्गनोमेटॉलिक्स, ट्रांजीशन मेटल्स इन्क्लूडिंग लेंथनॉइड्स
मैथ्स वेक्टर्स, थ्री-डायमेंशनल ज्योमेट्री, मेट्रिसेस एंड डेटर्मिनेन्ट्स, सर्कल्स, कोर्डिनेट ज्योमेट्री, एक्सपोनेंशिअल एंड लोगरिथ्मिक सीरीज, मैथमेटिक्स, प्रोबेबिलिटी, कोरेलशन एंड रिग्रेशन, डिफरेंशियल इंटीग्रल, इंटीग्रल कैलकुलस, डिफरेंशियल कैलकुलस

COMEDK UGET का परीक्षा पैटर्न क्या है?

COMEDK UGET का परीक्षा पैटर्न नीचे टेबल के माध्यम से जानिए-

विषय विवरण 
एग्जाम का मोड ऑनलाइन 
एग्जाम की अवधि 3 घंटे 
प्रश्नों की संख्या 180 
COMEDK के पेपर में कुल अंक 180
लेंग्वेज पेपर English
प्रश्नों का प्रकार ऑब्जेक्टिव टाइप 
सैक्शन फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स 
नेगेटिव मार्किंग नहीं 
टोटल सेक्शन 
मार्क्स (प्रति सेक्शन ) -फिजिक्स: 60
-केमिस्ट्री: 60
-मैथ्स: 60 

एग्जाम के लिए आवश्यक स्टडी मैटीरियल क्या है?

किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए स्टडी मैटीरियल बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए हम नीचे आपके लिए COMEDK UGET की प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए कुछ बेस्ट लेखकों के द्वारा लिखी गई बुक्स दे रहे हैं। इनकी मदद से आप COMEDK UGET की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं।  

किताब का नाम लेखक का नाम 
Physics for CET and COMEDKS. Dashrathi
Aptitude Problems in PhysicsS.S.  Krotov
Physics for Karnataka CET and COMEDKBASE (2nd edition)
NCERT Textbooks for Class 11th and 12thNCERT Publications

पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर

किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए पिछले वर्षों के पेपर बहुत मददगार साबित होते हैं। इसलिए हम आपको नीचे एक वेबसाइट का लिंक दे रहे हैं। इस पर जाकर आप COMEDK UGET प्रवेश परीक्षा के पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।  

पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर्स डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट लिंक : https://www.careerindia.com/entrance है।

रिजल्ट

COMEDK UGET का रिजल्ट एग्जाम के बाद इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके लिए अभ्यार्थी समय समय पर COMEDK UGET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखते रहें। आप चाहे तो हमारे ब्लॉग को भी फोलो कर सकते हैं। हम आपके लिए COMEDK UGET एग्जाम से सम्बंधित जानकारी समय समय पर लाते रहेंगे। 

कट ऑफ 

COMEDK UGET के  कट ऑफ मार्क्स  एग्जाम के बाद इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए  जाएंगे। इसके लिए अभ्यार्थी समय समय पर COMEDK UGET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखते रहें। आप चाहे तो हमारे ब्लॉग को भी फोलो कर सकते हैं। हम आपके लिए COMEDK UGET एग्जाम से सम्बंधित जानकारी समय समय पर लाते रहेंगे।

FAQs

COMEDK UGET के लिए ऑफिशियल वेबसाइट कौनसी है? 

COMEDK UGET के लिए ऑफिशियल वेबसाइट: www.comedk.org है।

COMEDK UGET के लिए एक अच्छा स्कोर क्या रहेगा? 

COMEDK UGET का एग्जाम निकालने के लिए 180 मार्क्स में से 140 एक अच्छा स्कोर हो सकता है।

क्या COMEDK के सभी इजीनियरिंग कॉलेजों की फीस सामान होती है? 

COMEDK के कॉलेजों की फीस हर कॉलेज की अलग अलग हो सकती है।

क्या COMEDK UGET  एग्जाम की फीस रिफंड हो सकती है क्या?

COMEDK UGET एग्जाम की फीस रिफंड हो जाती है। लेकिन यह केवल उसी अकाउंट में वापस होगी जिसके द्वारा आपने ऑनलाइन पेमेंट किया था।

COMEDK UGET का एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं और इसके लिए क्या आयु सीमा है? 

COMEDK UGET का एग्जाम आप कितनी भी बार दे सकते हैं और इसके लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

आशा करते हैं COMEDK UGET पर  हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। एजुकेशन और प्रवेश परीक्षा से जुड़े ऐसे ही ब्लॉग पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग Leverage Edu Hindi Blogs को फॉलो करते रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*