UCEED 2023 Admit Card Correction now Closed – एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग आज शाम 5 बजे तक

1 minute read
UCEED 2023 Admit Card

Undergraduate Common Entrance Examination for Design (UCEED) के एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग 13 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। UCEED Admit Card 13 जनवरी, 2023 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। आप ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। UCEED 2023 exam 22 जनवरी 2023 को होने वाला है। UCEED 2023 एडमिट कार्ड करेक्शन प्रोसेस की अवधि आज शाम 5 बजे तक खत्म होने वाली है। 17 जनवरी 2023, 05:00pm के बाद कोई करेक्शन नहीं किया जायेगा। बिना सही एडमिट कार्ड के UCEED एग्जाम सेंटर पर आपको प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

UCEED Admit Card 2023 Official Link for Download

UCEED Admit Card में कैंडिडेट को नाम, UCEED रजिस्ट्रेशन आईडी, UCEED 2023 के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि, केटेगरी, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र विवरण और उम्मीदवारों के लिए निर्देश दिए गये थे जिनमें गलती होने पर आज शाम 5 बजे तक वे अप्लाई कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आखरी समय का इंतजार न करें क्योंकि कई बार आपने भी देखा होगा कि आखरी समय में सर्वर डाउन हो जाता है या अपडेट नहीं होती है और हो सकता है कि आपके एडमिट कार्ड में समय पर अपडेट न हो हालाँकि ऐसा होता नहीं है।

UCEED 2023 Admit Card Download करने के बाद ये डिटेल्स जरूर करें चेक!

UCEED Admit Card में कैंडिडेट को नाम, UCEED रजिस्ट्रेशन आईडी, UCEED 2023 के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि, केटेगरी, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, एग्जाम प्रोग्राम, एग्जाम सेंटर डिटेल्स और उम्मीदवारों के लिए निर्देश देखने को मिलेंगे।

ऊपर दी गई सभी जानकारियां जो आपको देखने को मिलेंगी सावधानीपूर्वक सभी को चैक कर लें। UCEED Admit Card में किसी भी प्रकार की गलती होने पर आपको UCEED 2023 exam centre पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : UCEED 2023 एडमिट कार्ड करेक्शन प्रोसेस शुरू जानिए कैसे करें अप्लाई

UCEED Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी आपके पास होना बहुत ही जरुरी है क्योंकि उसके बिना आपको UCEED 2023 परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए नीचे दी गई स्टेप्स से जानिए की UCEED Admit Card कैसे आप डाउनलोड कर सकते हैं-

  • चरण 1: UCEED की ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2 : ‘UCEED Admit Card’ टैब पर क्लिक करें।
  • चरण 3 : रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • चरण 4 : UCEED एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
  • चरण 5 : UCEED प्रवेश परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंट लें।

UCEED Admit Card 2023 में गलती होने पर क्या करें? 

एडमिट कार्ड में उपलब्ध सभी जानकरियों को ठीक से जांच लें और किसी भी गलतियों के मामले में आप [email protected] के माध्यम से जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे (आज) से पहले IIT बॉम्बे में UCEED कार्यालय से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में गलतियों के सुधार की अंतिम तिथि जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे तक है, इसलिए आज जैसे ही एडमिट कार्ड आप डाउनलोड कर लेते हैं उसके बाद तुरंत दी तारीख से पहले मेल करें। यदि आप जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे के बाद ऐसा करते हैं तो एडमिट कार्ड में चैंजेस नहीं किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड में विसंगतियों के सुधार की अंतिम तिथि

एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती को सुधार करने के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2023 है शाम 5 बजे तक है। आपको यदि UCEED 2023 एडमिट कार्ड करेक्शन प्रोसेस के लिए अप्लाई करना है तो अंतिम समय का इंतजार ना करें समय पर अप्लाई करें।

UCEED 2023 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*