UCEED 2023 Exam Analysis- यहां जानिए क्या रहा Difficulty Level

1 minute read
85 views
UCEED 2023 Exam Analysis

Undergraduate Common Entrance Examination for Design (UCEED) का एग्जाम 22 जनवरी 2023 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहा। इस एग्जाम का आयोजन इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे द्वारा किया जाता है। यहां आप UCEED 2023 Exam Analysis के बारे में जान सकते हैं। 

Exam Updates :

Exam Overview 

IIT बॉम्बे देश भर के 24 शहरों में 22 जनवरी, 2023 को UCEED 2023 का आयोजन किया गया। UCEED परीक्षा पैटर्न के परीक्षा पैटर्न के अनुसार, UCEED पार्ट A ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जबकि पार्ट B पेन और पेपर मोड में आयोजित किया। 

UCEED भाग A में कुल 68 प्रश्न पूछे गए। UCEED 2023 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, तीन खंड हैं। खंड 1 में संख्यात्मक उत्तर-प्रकार के प्रश्न, खंड 2 में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और खंड 3 में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) हैं। UCEED प्रश्न पत्र की भाषा का माध्यम अंग्रेजी है।

पार्ट A  पार्ट B
पेपर की अवधि  2 घंटे, 30 मिनट 30 मिनट
एग्जाम का मोड  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) ऑफलाइन
इंस्ट्रक्शन का मीडियम  इंग्लिश इंग्लिश
प्रश्नों की संख्या  68 1
प्रश्न के प्रकार  पेपर में तीन तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं:
1. Numerical Answer Type (NAT)
2. Multiple Select Question (MSQ)
3. Multiple Choice Question (MCQ)
Sketching-based
कुल अंक  240  60 

UCEED Question Paper Analysis 2023

UCEED परीक्षा IIT बॉम्बे द्वारा 22 जनवरी, 2023 (रविवार) को 12 बजे संपन्न हो गई है। UCEED 2023 एक ऑफ़लाइन मोड में आयोजित किया गया। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे रही। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक था। UCEED परीक्षा 2023 के दो भाग में हुई – भाग A और भाग B। UCEED भाग A 150 मिनट का था और UCEED भाग B 30 मिनट का था। UCEED पार्ट ए CBT मोड में आयोजित किया गया और इसमें तीन सेक्शन थे (सेक्शन 1 – NAT, सेक्शन 2 – MSQ, सेक्शन 3- MCQ)। UCEED पार्ट बी ऑफलाइन मोड में आयोजित किया गया। पार्ट बी में केवल एक प्रश्न था। पार्ट बी में ड्राइंग और स्केचिंग से संबंधित प्रश्न पूछा गया। यहां UCEED 2023 पार्ट ए और पार्ट बी की मार्किंग स्कीम की जांच करें।

  • भाग ए – खंड 1 (कोई नकारात्मक अंकन नहीं), खंड 2 (प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.19 अंक काटे जाएंगे), खंड 3 (प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.71 अंक काटे जाएंगे)
  • पार्ट बी – इस सेक्शन में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।

UCEED 2023 Difficulty level Student Reviews

UCEED 2023 Paper Analysis यहां दिया गया है :

Aspect UCEED 2023 Paper Analysis
Overall Difficulty Level Moderate to Difficult 
Difficulty Level of Part A Easy to Moderate
Difficulty Level of Part  Moderate to Difficult 
Expected Number of Good Attempts जल्द ही जारी किया जायेगा
Was the Paper Time Consuming? हाँ
Section Number of questions Difficulty level
Part-A (240 marks, 2 hours 30 mins)
NAT 18 Moderate
MSQ 18 Moderate to difficult
MCQ 32 Easy to moderate
Part-B (60 marks, 30 mins)
1 Moderate

UCEED 2023 Paper को लेकर कुछ ऐसा रहा छात्रों का रिएक्शन

UCEED का पेपर मध्यम से कठिन था। स्टूडेंट्स का मानना है कि पिछले साल की तुलना में क्वेश्चन पेपर ज्यादा कठिन था लेकिन MSQ और MCQ आसान थे। ड्राइंग वाला हिस्सा कठिन था छात्रों ने महसूस किया कि पार्ट-A मैनेज करने योग्य था लेकिन पार्ट-B का उत्तर देना मुश्किल था। एप्टीट्यूड सेक्शन और NAT सेक्शन कठिन था। UCEED 2023 Question Paper में सामान्य ज्ञान पर कोई प्रश्न नहीं थे।

कुछ छात्रों के अनुसार, UCEED का पेपर प्रेडिक्टेबल था। पार्ट-B स्टूडेंट्स के अनुसार टाइम कन्ज़ूमिंग था इस पार्ट में एक स्कूल कैंटीन का सीन बनाने को दिया था। इस का दृश्य कुछ ऐसा था कि एक कैंटीन थी और एक चूहा इधर-उधर घूम रहा था। टिफन इधर-उधर पड़ा हुआ था और एक स्टूल पर एक लड़का खड़ा था। पार्ट A – एक रेलगाड़ी में एक सामान्य डिब्बा होता है। जनरल कोच में किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है? पार्ट B – एक लड़की डांस कर रही है और ऑनलाइन डांस की परीक्षा दे रही है। पीछे से उसकी मां तालियां बजा रही है और उसकी पालतू बिल्ली (पोको) भी वहीं है। बिल्ली इधर-उधर घूम रही थी और चश्मे और अन्य सामानों से खेल रही थी। छात्र को इस दृश्य का एक उदाहरण बनाना था।

UCEED 2023 Exam Analysis Part A 

पार्ट A को विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के साथ 3 सेक्शंस NAT, MSQ, and MCQ में बाँटा गया है। UCEED का पेपर मध्यम से कठिन था। स्टूडेंट्स का मानना है कि पिछले साल की तुलना में क्वेश्चन पेपर ज्यादा कठिन था लेकिन MSQ और MCQ आसान थे। एप्टीट्यूड सेक्शन और NAT सेक्शन कठिन था। पार्ट-A मैनेज करने योग्य था

UCEED 2023 Exam Analysis Part B 

UCEED 2022 के पार्ट B में एक ड्राइंग प्रश्न था। इस प्रश्न के लिए छात्रों को पेन और पेपर मोड में स्विच करना पड़ा। ड्राइंग वाला हिस्सा कठिन था। पार्ट-B का उत्तर देना मुश्किल था। पार्ट-B स्टूडेंट्स के अनुसार टाइम कन्ज़ूमिंग था इस पार्ट में एक स्कूल कैंटीन का सीन बनाने को दिया था। छात्र को इस दृश्य का एक उदाहरण बनाना था।

UCEED 2023 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert