UCEED 2023 Exam Centers List

1 minute read
135 views
UCEED 2023 Exam Centers List

Undergraduate Common Entrance Examination for Design (UCEED) के एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग 13 जनवरी 2023 से शुरू होने वाली है। UCEED 2023 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आप UCEED 2023 Exam Centers List में से कुछ का चयन करते हैं जहाँ आप आसानी से पहुंचकर परीक्षा दे सकें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार एग्जाम सेंटर्स की प्रेफ़रेंस नहीं बदल सकते हैं। इसलिए आपको एग्जाम सेंटर्स का सावधानी से चुनाव करना चाहिए। 

पिछले साल, देश भर के 24 एग्जाम सेंटर्स पर UCEED एग्जाम आयोजित किया गया था। इस साल IIT बॉम्बे भारत के 24 शहरों में UCEED 2023 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। क्या आप यह भी जानते हैं कि IIT बॉम्बे दुबई में एक अंतरराष्ट्रीय परीक्षा केंद्र में UCEED परीक्षा आयोजित करता है। कैंडिडेट को कम से कम तीन सेंटर्स का चयन करना अनिवार्य है। नीचे UCEED 2023 Exam Centers List दी गई है : 

अहमदाबाद लखनऊ बेंगलुरु कोलकाता
भोपाल पुणे  भुवनेश्वर मुंबई
चंडीगढ़ नागपुर चेन्नई पटना
देहरादून कोझिकोड दिल्ली रायपुर
विशाखापट्नम तिरुवनंतपुरम पणजी त्रिशूर
गुवाहाटी एर्नाकुलम  हैदराबाद जयपुर

यदि किसी शहर जिसका नाम इस लिस्ट में है और उस शहर में पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं तो उस शहर को अंतिम सूची से हटा दिया जा सकता है। आप क्योंकि अनिवार्य रूप से तीन सिटीज का चयन करते हैं इसलिए बाकि बचे दो शहरों में आपको एक सेंटर अलॉट किया जायेगा।

UCEED 2023 एडमिट कार्ड 13 जनवरी, 2023 को ऑनलाइन मोड में जारी किया जायेगा। आप ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UCEED 2023 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

10,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert