TSPSC Group 1 Exam Date 2024: 9 जून को होगा प्री एग्जाम, एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड

1 minute read
TSPSC Group 1 Exam Date 2024

TSPSC Group 1 Exam Date 2024 जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 9 जून को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। TSPSC की नोटिफिकेशन 9 फ़रवरी को जारी कर दी गई थी। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 फ़रवरी से शुरू हुई थी 14 मार्च की 5 बजे तक खुली थी। रिजल्ट के बारे में अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। TSPSC की फुलफॉर्म तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन होती है।

यह भी पढ़ें: Mother’s Day Special : मां के शब्दों से प्रेरित होकर किए तीन एग्जाम क्रैक

TSPSC Group 1 Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है:

इवेंट्सडेट्स
नोटिफिकेशन रिलीज़ डेट19 फ़रवरी 2024
TSPSC ग्रुप 1 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू23 फ़रवरी 2024
TSPSC ग्रुप 1 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट14 मार्च 2024 (शाम 5 बजे तक)
एप्लिकेशन एडिट ऑप्शन23 से 27 मार्च 2024
TSPSC ग्रुप 1 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024एग्जाम से एक सप्ताह पहले
TSPSC Group 1 Exam Date 2024 (प्रीलिम्स)9 जून 2024
TSPSC ग्रुप 1 प्रीलिम्स रिजल्ट 2024सूचित किया जाएगा

यह भी पढ़ें: Mother’s Day Special : ‘सबुरी के मजदूरी भगवान देले’ माँ के इस शब्द ने बदल दी मेरी पूरी दुनिया

TSPSC ग्रुप 1 का एग्जाम पैटर्न

TSPSC ग्रुप 1 का एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

  • 2024 के लिए TSPSC ग्रुप 1 प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न कैंडिडेट्स के जनरल स्टडीज़ और मेन्टल एबिलिटी को टेस्ट करता है।
  • क्वेश्चन पेपर में सभी क्वेश्चन ऑब्जेक्टिव टाइप हैं।
  • इस सेक्शन को पूरा करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 2 घंटे 30 मिनट का समय होगा।
  • एग्जाम 150 मार्क्स का है।

TSPSC ग्रुप 1 के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

TSPSC ग्रुप 1 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन (TSPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट tspsc.gov.in/ विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर TSPSC ग्रुप 1 हॉल टिकट का लिंक ढूंढें।
  • अब आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद दिए गए फ़ील्ड में अपना कंस्यूमर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर अपना TSPSC ग्रुप 1 प्रीलिम्स हॉल टिकट देखने के लिए “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
  • अब हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Mother’s Day Special : मां की मेहनत से चमका इनके किस्मत का सितारा, मिलिए ऐसे ही शख्सियतों से

उम्मीद है कि TSPSC Group 1 Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*