World Sports Journalists Day : कब और क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्पोर्ट जर्नलिस्ट्स डे? जानें क्या है इसका महत्व

1 minute read
World Sports Journalists Day in Hindi

सालभर में कई ऐसे महत्वपूर्ण दिवस मनाये जाते हैं जो विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने और लोगों को सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं। महिला दिवस (8 मार्च), अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई), विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) जैसे कई ऐसे दिवस हैं जिनका आयोजन जागरूकता फैलाने, ज्ञान साझा करने, सामूहिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है। वर्ल्ड स्पोर्ट जर्नलिस्ट्स डे भी इन्हीं महत्वपूर्ण दिवसों में से एक है, जो हर साल जुलाई के महीने में दुनियाभर में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है खेल पत्रकारों को उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और खेल जगत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित करना। इस दिवस (World Sports Journalists Day in Hindi) के बारे में आदि जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

विश्व खेल पत्रकारिता दिवस क्या है?

हर साल दुनियाभर में 2 जुलाई को विश्व खेल पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है दुनियाभर में खेल को बढ़ावा और खेल पत्रकारों के समर्पण और योगदान का सम्मान करना। स्पोर्ट्स जर्नलिज़्म हर मीडिया ऑर्गेनाइजेशन का एक महत्वपूर्ण भाग है। ऐसे में विश्व खेल पत्रकारिता दिवस के अवसर पर खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, खिलाड़ियों को प्रेरित करने और खेलों के इतिहास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट कौन होते हैं?

स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट या खेल पत्रकार वे पेशेवर होते हैं जो खेल की दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी को आम जनता तक पहुंचाते हैं। वे खेलों से जुड़ी खबरों और घटनाओं को रिपोर्ट करते हैं, खिलाड़ियों, कोचों और टीमों का इंटरव्यू लेते हैं, खेलों का विश्लेषण करते हैं और अपनी राय देते हैं। खेल पत्रकार विभिन्न माध्यमों जैसे समाचार पत्र, टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से खेलों की जानकारी दूसरों तक पहुंचाते हैं।

स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे का इतिहास

विश्व खेल पत्रकारिता दिवस, एक महत्वपूर्ण दिवस है जो खेल पत्रकारों  के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करने और खेलों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। इस दिवस का इतिहास इस प्रकार है : 

  • 1800s: खेल पत्रकारिता की शुरुआत साल 1800 में शुरू हो गई थी।
  • 1900s: खेल पत्रकारिता एक पेशे के रूप में विकसित होने लगा।
  • 1924: 2 जुलाई 1924 में पेरिस में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के दौरान पहली बार स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे मनाया गया था।
  • 1948: AIPS की स्थापना हुई। AIPS, दुनिया भर के खेल पत्रकारों का एक संगठन  है।
  • 1994: विश्व खेल पत्रकार दिवस की शुरुआत AIPS की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुई।

विश्व खेल पत्रकारिता दिवस का उद्देश्य

विश्व खेल पत्रकारिता दिवस का उद्देश्य निम्नलिखित है : 

  • यह दिन दुनिया भर के खेल पत्रकारों के महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। 
  • यह दिवस खेल पत्रकारिता के महत्व को उजागर करता है। 
  • यह दिवस दुनिया भर के खेल पत्रकारों को एकजुट करने का अवसर प्रदान करता है। 
  • यह दिवस लोगों को विभिन्न खेलों के बारे में जागरूक करने में मदद करता है। 

क्यों किया जाता है सेलिब्रेट? 

खेल पत्रकारिता दिवस, खेल जगत से जुड़ी छोटी से बड़ी खबरों को जनता तक पहुंचाने वाले पत्रकारों, संपादकों और अन्य मीडिया कर्मियों के समर्पण और कड़ी मेहनत का सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। यह दिवस खेल पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य और खेल जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिवस स्पोर्ट्स जर्नलिज्म से जुड़े लोगों को प्रेरित करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा यह दिवस हमें खेलों के प्रति अपने जूनून को जीवित रखने और खेल पत्रकारों को प्रेरित करने की प्रेरणा देता है। 

कैसे मनाया जाता है यह दिवस?

विश्व खेल पत्रकारिता दिवस (World Sports Journalists Day in Hindi) दुनियाभर में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाता है, जिनमें शामिल है : 

  • खेल पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए विभिन्न सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।
  • खेल पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए कई पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है।
  • खेल पत्रकारिता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया अभियान चलाये जाते हैं।

FAQs

खेल पत्रकारिता का अर्थ क्या है?

खेल पत्रकारिता (स्पोर्ट्स जर्नलिज्म) लेखन का एक रूप है जो खेल के विषय और घटनाओं पर रिपोर्ट करता है। इसमें खेलों के आयोजनों, खिलाड़ियों, टीमों और खेल से जुड़ी अन्य विषयों पर जानकारी शामिल होती है।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर का क्या काम होता है?

एक स्पोर्ट्स रिपोर्टर, उन स्थानों पर जाता है जहां खेल आयोजित हो रहे हैं, फिर उनका लाइव कवरेज करना (या सारी जानकारी रिकॉर्ड करना और बाद में उसके आधार पर सामग्री तैयार करना।

स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे कब मनाया जाता है?

स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट डे हर साल 2 जुलाई को मनाया जाता है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Sports Journalists Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*