World Milk Day: विश्व दुग्ध दिवस का इतिहास, महत्व और थीम 

1 minute read
World Milk Day in Hindi

दूध को मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। डॉक्टर हर उम्र के इंसान, चाहे बच्चे हों, बूढ़े हों, या जवान सभी को एक तंदरुस्त शरीर को बनाए रखने के लिए दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध के महत्व को ही ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष जून के पहले दिन विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य डेयरी उद्योग से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देना होता है। यहाँ World Milk Day in Hindi के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

विश्व दुग्ध दिवस का संक्षिप्त वर्णन 

विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day in Hindi) हर साल 1 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का विचार संयुक्त खाद्य संगठन की ओर से वर्ष 2001 में प्रस्तावित किया गया था। इस दिवस को मनाए जाने की स्थापना करने का कदम विश्व के अनेक देशों में दूध के उपादों को बढ़ावा देकर भुखमरी और कुपोषण की समस्या से लड़ना था। तब से हर साल 1 जून के दिन विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें: दूध के बारे में ऐसे लिखें निबंध

विश्व दुग्ध दिवस का इतिहास 

वर्ल्ड मिल्क डे को मनाने की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई। संयुक्त खाद्य और कृषि संगठन की ओर से वर्ष 2001 में विश्व दुग्ध दिवस को मनाए जाने के शुरुआत हुई थी। संगठन की ओर से जून के पहले दिन को विश्व दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाना तय किया गया। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य डेयरी उद्योगों को पहचानना और दूध के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करना होता है। 

विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है? 

विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day in Hindi) हर साल 1 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने की शुरुआत आज से 23 साल पूर्व वर्ष 2001 में हुई थी। 

यह भी पढ़ें: जानिए श्वेत क्रांति कैसे बनी एक मिसाल

विश्व दुग्ध दिवस क्यों मनाया जाता है? 

विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day in Hindi) को मनाने के पीछे का उद्देश्य दुनिया के सभी देशों के लोगों को डेयरी उद्योगों के बारे में जागरूक करना और दूध से होने वाले लाभों के बारे में लोगों को बताना होता है। इसका एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य दुग्ध उद्योग को बढ़ावा देना भी होता है।

विश्व दुग्ध दिवस का महत्व 

विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day in Hindi) विभिन्न कारणों से महत्वपूर्ण होता है। इस सभी के बारे में बिंदुवार तरीके से चर्चा की गई है-

  • दूध के पोषण को महत्व देना : विश्व दुग्ध दिवस वैश्विक भोजन के रूप में दूध के पोषण को महत्व प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है। विश्व दुग्ध दिवस लोगों को दूध से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। 
  • डेयरी उद्योगों को समर्थन प्रदान करना:  दूध विश्व के लाखों लोगों की जीविका का साधन भी है। विश्व दुग्ध दिवस के दिन लोगों को डेयरी उद्योगों में साझेदारी करने के लिए प्रेरित किया जाता है। 
  • वैश्विक खाद्य सुरक्षा में योगदान : दूध वैश्विक खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विश्व दुग्ध दिवस सभी के लिए दूध पदार्थों तक पहुँच सुनिश्चित करने और कुपोषण से लड़ने के प्रति लोगों को जागरूक बनाने का काम करता है। 

विश्व दुग्ध दिवस कैसे मनाया जाता है? 

विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day in Hindi) के दिन विभिन्न गतिविधियां की जाती हैं। इनके बारे में बिंदुवार तरीके से नीचे चर्चा की गई है-

  • विश्व दुग्ध दिवस के दिन विश्व के अनेक देशों में स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
  • विश्व दुग्ध दिवस के दिन दुग्ध मेले का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के डेयरी प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी की जाती है।  
  • सोशल मीडिया में माध्यम से भी विश्व दुग्ध दिवस के दिन विभिन्न प्रकार के पोस्ट और हैशटैग्स के माध्यम से लोगों को दूध से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक बनाने का प्रयास किया जाता है।  

भारत में दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है? 

भारत में दुग्ध दिवस (World Milk Day in Hindi) हर साल 26 नवंबर के दिन मनाया जाता है। भारत में यह दिन डॉ. वर्गिस कुरियन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। डॉ. वर्गिस कुरियन ने भारत में श्वेत क्रान्ति की शुरुआत की थी। उन्हें मिल्क मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाता है। 

श्वेत क्रान्ति क्या है?   

भारत में श्वेत क्रान्ति की शुरुआत डॉ. वर्गिस कुरियन के द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य भारत में दूध के उत्पादन को बढ़ावा देना था। वर्ष 1965 से लेकर 1998 तक डॉक्टर वर्गीज कुरियन नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने देश के कोने कोने तक दूध के उत्पादन को प्रोत्साहन प्रदान करने की कोशिश की। उनकी मेहनत रंग लाई, जिसके कारण से आज भारत सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन  करने वाला देश है।

दूध के बारे में रोचक तथ्य 

दूध से संबंधित रोचक तथ्य इस प्रकार हैं:

  • दूध का सेवन पिछले 10,000 सालों से भी अधिक सालों से किया जा रहा है। 
  • दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन A, B 12, D और D जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 
  • ऊंटनी के दूध को अगर एक घंटे के अंदर गर्म करके प्रयोग न किया जाए तो उसमें कीड़े पड़ जाते हैं। 
  • दूध उत्पादन में शीर्ष स्थान भारत का है। 
  • कुछ लोग दूध को पचा पाने में अक्षम होते हैं। ऐसे लोगों को लैक्टोज़ इंटॉलरेंट कहा जाता है। 

विश्व के टॉप 5 दुग्ध उत्पादन करने वाले देश 

दुग्ध उत्पादन में विश्व के टॉप 5 देशों के नाम इस प्रकार हैं:

रैंकदेशउत्पादन (टन में)
1भारत 208,984,430
2संयुक्त राज्य अमेरिका102,654,616
3पाकिस्तान65,78,5000
4चीन41,245,664
5ब्राजील36,663,708

भारत के टॉप 5 दुग्ध उत्पादन करने वाले टॉप 5 राज्य 

दुग्ध उत्पादन में भारत के टॉप 5 राज्य इस प्रकार हैं:

रैंकराज्य देश के कुल दुग्ध उत्पादन में हिस्सेदारी  (प्रतिशत में)
1राजस्थान 15.05%
2उत्तर प्रदेश 14.93%
3मध्य प्रदेश 8.6%
4गुजरात 7.56%
5आंध्र प्रदेश 6.97%

विश्व दुग्ध दिवस 2024 की थीम 

विश्व दुग्ध दिवस हर साल एक नई थीम पर आधरित होता है। यानी हर साल इसकी थीम बदलती रहती है। इस साल 2024 में विश्व दुग्ध दिवस की थीम दुनिया को पोषण देने के लिए गुणवत्तापूर्ण पोषण प्रदान करने में डेयरी की महत्वपूर्ण भूमिका का जश्न मनाने पर केंद्रित होगी। 

FAQs

भारतीय दूध दिवस कब मनाया जाता है?

भारतीय दूध दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। 

1 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। 

विश्व दुग्ध दिवस को मनाने की शुरुआत किसने की थी? 

विश्व दुग्ध दिवस को मनाए जाने की शुरुआत संयुक्त खाद्य संगठन की ओर से वर्ष 2001 में की गई थी। 

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
विश्व कार्टूनिस्ट दिवसविश्व अस्थमा दिवस 
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Milk Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*