United Nations Public Service Day : जानें संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस का इतिहास, महत्व और अन्य जानकारी 

1 minute read
United Nations Public Service Day in Hindi

सालभर में कई ऐसे महत्वपूर्ण दिवस मनाये जाते हैं जो विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने और लोगों को सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं। महिला दिवस (8 मार्च), अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई), विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) जैसे कई ऐसे दिवस हैं जिनका आयोजन जागरूकता फैलाने, ज्ञान साझा करने, सामूहिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस भी इन्हीं महत्वपूर्ण दिवसों में से एक है, जो हर साल जून के महीने में दुनियाभर में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है सार्वजनिक सेवा के मूल्यों और नैतिकता को बढ़ावा देना। इस दिवस (United Nations Public Service Day in Hindi) को मनाने की शुरुआत कैसे और कहाँ से हुई, इसे जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़िए।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के बारे में

हर साल 23 जून को दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day in Hindi) मनाया जाता है। यह विशेष दिन सार्वजनिक सेवा के मूल्यों और नैतिकता को बढ़ावा देने, सार्वजनिक सेवकों के योगदान का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है। यह दिवस केवल सम्मान और प्रशंसा का अवसर नहीं है बल्कि यह दिवस आने वाली पीड़ी को सार्वजनिक क्षेत्र में पेशे अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी अवसर है। यह दिवस सार्वजनिक सेवा को एक सम्मानजनक पेशा के रूप में स्थापित करने का प्रयास करता है।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस का इतिहास 

23 जून, 2002 को पहली बार संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाया गया। इससे पहले 20 दिसंबर, 2002 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव 57/277 पारित किया जिसके तहत 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में घोषित किया। यह दिवस को मनाने का उद्देश्य था सार्वजनिक सेवा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और सार्वजनिक सेवकों के योगदान को मान्यता देना। इसके बाद इस दिवस को बढ़ावा देने के लिए, संयुक्त राष्ट्र ने 2003 में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार (UNPSA) कार्यक्रम की स्थापना की।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार क्या है?

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता के लिए दुनिया भर में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार में से एक है। यह पुरस्कार 2003 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित किया गया था। यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा में सम्मान का प्रतीक है। यह पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किया जाता है: पहला यह पुरस्कार अपने काम में असाधारण प्रदर्शन करने वाले व्यक्तिगत सार्वजनिक सेवकों को प्रदान किया जाता है और दूसरा यह पुरस्कार सार्वजनिक संस्थानों को जो सार्वजनिक सेवा में बेहतर प्रदर्शन करते हैं, उनको प्रदान किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2024 थीम

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2024 थीम है “भविष्य की लोक सेवा में नवाचार: एसडीजी तक पहुँचने के लिए नए युग के लिए नए सरकारी मॉडल ( Innovating the Future Public Service: New Government Models for a New Era to Reach the SDGs.) ” इस थीम का उद्देश्य लोक सेवक के योगदान का सम्मान करना, लोक सेवकों और संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों को एक साथ लाना है। 

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस का महत्व

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day in Hindi) के महत्व निम्नलिखित है : 

  • यह दिवस उन सार्वजनिक सेवकों को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है जो सार्वजनिक हित में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
  • यह दिवस उन सभी सार्वजनिक सेवकों के योगदान की सराहना करने का अवसर प्रदान करता है जो हमारे समुदायों को बेहतर बनाने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं। 
  • यह दिवस सार्वजनिक सेवा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।
  • यह दिवस युवाओं को सार्वजनिक सेवा में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस कैसे मनाएं?

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day in Hindi) को आप निम्नलिखित तरीकों से मना सकते हैं : 

  • अपने स्थानीय सार्वजनिक सेवकों जैसे पुलिस अधिकारियों, स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों को उनके अथक प्रयासों और समर्पण के लिए धन्यवाद दें।
  • सार्वजनिक सेवा के महत्व के बारे में अपने दोस्तों, परिवार को शिक्षित करें।
  • अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाली किसी सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लें।
  • सोशल मीडिया में जागरूकता फैलाएं।

FAQs

संयुक्त राष्ट्र संघ का 193 वां सदस्य कौन सा है?

संयुक्त राष्ट्र संघ का 193 वां सदस्य दक्षिण सूडान है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 जुलाई 2011 को दक्षिण सूडान गणराज्य को अपने 193वें सदस्य के रूप में स्वीकार किया।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई और इसका मुख्यालय कहां है?

संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक तौर पर 24 अक्टूबर, 1945 को अस्तित्व में आया और संयुक्त राष्ट्र संगठन (यूएन) का मुख्यालय न्यूयॉर्क, अमेरिका में स्थित है।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस कब मनाया जाता है?

हर साल 23 जून को दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस मनाया जाता है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको United Nations Public Service Day in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*