ओलंपिक खेल का इतिहास: प्राचीन ग्रीक ओलंपिक से लेकर आधुनिक ओलंपिक खेलों तक

1 minute read
ओलंपिक खेल का इतिहास

ओलंपिक खेल का इतिहास: माना जाता है कि प्राचीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 1200 वर्ष पूर्व योद्धाओं-खिलाड़ियों के बीच हुआ था। वहीं प्राचीन यूनानियों ने ओलंपिक खेल की अवधि को ‘ओलंपियाड’ का नाम दिया था। इतिहासकारों के अनुसार प्राचीन ओलंपिक खेल मूलतः एक धार्मिक स्थल में आयोजित होने वाला धार्मिक उत्सव था। बता दें कि पहले आधुनिक ओलंपिक खेल ग्रीस की राजधानी एथेंस में वर्ष 1896 में आयोजित किए गए थे। इसके बाद से ओलंपिक खेल के स्वरूप में समयानुसार विकास हुआ है। 

वर्तमान समय में ओलंपिक का आयोजन चार वर्ष के अंतराल में किया जाता है जिसमें दुनियाभर से खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस वर्ष ओलंपिक खेल का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक फ्रांस की राजधानी पेरिस में होगा। वैसे तो ओलंपिक खेल का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है, लेकिन आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल की शुरुआत 1896 में हुई थी जबकि पहला शीतकालीन ओलंपिक वर्ष 1924 में आयोजित किया गया था। तो आइए अब हम जानते हैं ओलंपिक खेल का इतिहास और उद्घाटन और समापन समारोह में होने वाली सभी रस्मों के बारे में। 

ओलंपिक गेम कब शुरू हुआ – Olympic Khel Ka Itihaas

इतिहासकारों के अनुसार प्राचीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 1200 वर्ष पूर्व योद्धाओं और खिलाड़ियों के बीच हुआ था। वहीं ओलंपिक खेलों की शुरुआत प्राचीन ग्रीस (यूनान) से मानी जाती है। विद्वानों की माने तो ओलंपिक खेल यूनानी देवता ज़्यूस (Zeus) के सम्मान में आयोजित किए जाते थे। हालांकि बाद में यह खेल अत्यंत लोकप्रिय बन गया और चार वर्ष में आयोजित होने लगा। क्या आप जानते हैं कि इस चार वर्ष की अवधि को प्राचीन यूनानियों ने ‘ओलंपियाड’ (Olympiad) का नाम दिया था। 

प्राचीन ओलंपिक खेलों में प्रतियोगिता के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दिया जाता था। अपने आरंभिक दौर में ओलंपिक खेल खुले स्थान पर आयोजित किए जाते थे। लेकिन माना जाता है कि ‘हेलेनिस्टिक काल’ (323 BC-31 BC) (Hellenistic period) के दौरान पॉलेस्ट्रा और जिम्नेजियम का निर्माण हुआ। इस दौरान कुश्ती, मुक्केबाजी, पैनक्राटियन और लॉन्ग जंप के अभ्यासियों के लिए आंतरिक प्रांगण बनाया गया था जिसके दोनों और स्तंभ थे। वहीं अभ्यासियों के लिए उनके कमरों के निकट ही स्नान की व्यवस्था भी थी।

आधुनिक ओलंपिक खेल का आयोजन 

ओलंपिक खेल का स्वर्णिम युग तब आया जब पहले आधुनिक ओलंपिक खेल ग्रीस (यूनान) एथेंस में आयोजित किए गए। आपको बता दें कि एथेंस ओलंपिक खेलों में सिर्फ 14 देशों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने 43 प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। लेकिन शुरुआत में सुविधाओं की कमी, खिलाड़ियों की कम भागीदारी व मेजबान देश की समस्या के कारण ओलंपिक का विकास धीमा रहा। फिर वर्ष 1900 में पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले देशों और खिलाड़ियों की संख्या में बहुत इजाफा हुआ।  

वर्ष 1904 में हुए सेंट लुई ओलंपिक में ट्रैक एंड फ़ील्ड मुक़ाबलों में अमरीकी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं वर्ष 1908 में लंदन में आयोजित ओलंपिक खेलों में पहली बार सभी देशों के खिलाड़ियों ने अपने देश के झंडे के साथ स्टेडियम में मार्च पास्ट किया। तब से यह परंपरा हर ओलपिंक खेल में चली आ रही हैं। लेकिन वर्ष 1912 में स्टॉकहोम में हुए ओलंपिक के बाद विश्व युद्ध की छाया इन खेलों पर मंडराने लगी। फिर विश्व युद्ध के बाद एंटवर्प ओलंपिक वर्ष 1920 में आयोजित हुआ। बता दें कि वर्ष 1936 में दूसरे विश्व युद्ध से पहले जर्मनी की राजधानी बर्लिन में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था। तब इस खेल में दुनियाभर के देशों ने हिस्सा लिया था। इसके साथ ही ओलपिंक खेलों का लगातार विकास हो रहा है। 

ओलपिंक खेल की रस्में

इस बार के पेरिस ओलपिंक खेल (Olympic Games Paris 2024) में एथलीट कुल 45 खेलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि ओलंपिक खेलों की शुरुआत और समापन में कई प्रकार की रस्में होती हैं। ये रस्में ओलपिंक खेल के प्रोटोकॉल का अनिवार्य हिस्सा हैं, जिसका सभी देश पालन करते हैं। इनमें निम्नलिखित तत्व शामिल होते हैं:-

ओलंपिक खेलों का उद्घाटन

  • मेजबान एथलीटों का अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ स्टेडियम में प्रवेश होता है। 
  • मेजबान देश के राष्ट्राध्यक्ष द्वारा खेलों के उद्घाटन की घोषणा की जाती है। 
  • फिर खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष का संबोधन होता है। 
  • इसके बाद ‘अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति’ (IOC) अध्यक्ष का भाषण होता है। 
  • फिर स्टेडियम में ओलंपिक ध्वज लाया जाता है और ओलंपिक गान होता है। फिर खेल नियमों की शपथ ली जाती है।
  • इसके बाद आग की लौह वाली मशाल जलाई जाती है। 

ओलंपिक खेलों का समापन

  • अगले ओलंपिक मेज़बान देश को ओलंपिक ध्वज सौंपा जाता है। 
  • फिर स्टेडियम में सभी एथलीट एकत्र होते हैं। 
  • इसके बाद मशाल का ज्योति को बुझा दिया जाता है और आखिर में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष द्वारा खेलों के समापन की घोषणा की जाती हैं। 

FAQs 

आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत कब हुई?

आधुनिक ओलंपिक खेल ग्रीस की राजधानी एथेंस में 1896 में आयोजित किए गए थे। 

पेरिस ओलंपिक 2024 में कितने खेल शामिल किए गए हैं?

पेरिस ओलंपिक 2024 में 45 खेल शामिल किए गए हैं। 

ओलंपिक खेलों की उत्पत्ति कहां से हुई है?

प्राचीन ग्रीस के ओलंपिक खेलों की उत्पत्ति मानी जाती है। 

भारत ने ओलंपिक में पहली बार कब भाग लिया था?

भारत ने सर्वप्रथम वर्ष 1900 में ओलंपिक खेलों में भाग लिया था। 

ओलंपिक खेलों का जनक कौन सा देश है?

ग्रीस ओलंपिक खेलों का जनक देश है। 

ओलंपिक खेल कितने दिनों का होता है?

आधुनिक ओलंपिक खेलों की अधिकतम अवधि 16 दिन है। 

आशा है कि आपको ओलंपिक खेल का इतिहास (Olympic Khel Ka Itihaas) और उससे जुड़ी रस्मों की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्द्धक ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*