क्या आप जानते हैं राजस्थान में कितने जिले हैं?

1 minute read
72 views
राजस्थान में कितने जिले हैं?

राजस्थान यानी राजपूतों का देश, जो भारत के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है और बहुत ही खूबसूरत एवं प्रमुख भी है। इस खूबसूरत राज्य की राजधानी जयपुर है जिसे गुलाबी नगरी या पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 1 नवम्बर, 1956 में स्थापित किये गए इस राज्य से जुड़े प्रश्न विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। इस कड़ी में हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि राजस्थान में कितने जिले हैं? तो आईये जानते हैं राजस्थान कितने जिलों से मिलकर बना है।

राजस्थान में कितने जिले हैं?

क्षेत्रफल के दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। ऐसे में अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि राजस्थान कुल कितने जिलों से मिलकर बना है? तो आईये आपको बता देते हैं कि राजस्थान में जिलों की संख्या अब 50 हैं। 17 मार्च 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य में 19 नए जिलों की घोषणा की। इससे पहले राज्य में 31 जिले थे।

राजस्थान के पुराने 31 जिलों के नाम

राजस्थान के पुराने 31 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं:

  1. भरतपुर
  2. धौलपुर
  3. करौली
  4. सवाई माधोपुर
  5. बीकानेर
  6. चुरु
  7. हनुमानगढ़
  8. श्रीगंगानगर
  9. बाड़मेर
  10. जैसलमेर
  11. जालौर
  12. जोधपुर
  13. पाली
  14. सिरोही
  15. दौसा
  16. जयपुर
  17. झुंझुनू
  18. सीकर
  19. बारां
  20. बूंदी
  21. झालावाड़
  22. कोटा
  23. बांसवाड़ा
  24. चित्तौड़गढ़
  25. डूंगरपुर
  26. प्रतापगढ़
  27. राजसमंद
  28. उदयपुर
  29. अलवर
  30. अजमेर
  31. भीलवाड़ा
  32. नागौर
  33. टोंक

राजस्थान के नए 19 जिलों के नाम

राजस्थान के नए 19 जिलों के नाम निम्नलिखित है:

  1. अनूपगढ़
  2. केकड़ी
  3. कोटपूतली
  4. खैरथल
  5. गंगापुरसिटी
  6. जयपुर उत्तर
  7. जयपुर दक्षिण
  8. जोधपुर पश्चिम
  9. जोधपुर पूर्व
  10. डीग
  11. डीडवाना
  12. दूदू
  13. नीमकाथाना
  14. फलौदी
  15. बालोतरा
  16. ब्यावर
  17. शाहपुरा
  18. सलूम्बर
  19. सांचौर

राजस्थान का सबसे बड़ा व छोटा ज़िला

अगर आप राजस्थान जीके पढ़ रहे हैं तो आपको राजस्थान के सबसे बड़े और सबसे छोटे जिले के बारे में पता होना भी आवश्यक है। इस लेख में हम आपको इससे जुड़ी अहम जानकारी देंगे जो निम्नलिखितस है:

  • क्षेत्रफल की दृस्टि से सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है।
  • क्षेत्रफल की दृस्टि से सबसे छोटा जिला धोलपुर है।
  • जनसंख्या की दृस्टि से सबसे बड़ा जिला जयपुर है।
  • जनसंख्या की दृस्टि से सबसे छोटा जिला जैसलमेर है।

आशा है कि आपको राजस्थान में कितने जिले हैं? इसके बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही राजस्थान जीके से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert