International Day of the Seafarer : विश्व नाविक दिवस, महत्व इतिहास और थीम 

1 minute read
International Day of the Seafarer in Hindi

हर साल 25 जून को विश्व नाविक दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और व्यापर में नाविकों के अमूल्य योगदान के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से विश्व नाविक दिवस मनाया जाता है। ये नाविक ही होते हैं जो समुद्र के माध्यम से व्यापार को सुचारु रूप से चलाने के लिए परिश्रम करते हैं। यह दिवस ऐसे ही नाविकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस ब्लॉग में International Day of the Seafarer in Hindi के बारे में विस्तार से बताया गया है।

विश्व नाविक दिवस क्या है? 

दुनिया धन से चलती है और धन व्यापार से आता है और इस व्यापार को चलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं समुद्री नाविकI परन्तु इन समुद्री नागरिकों की भूमिका को कहीं न कहीं नज़रअंदाज़ कर दिया जाता हैI ऐसे ही नाविकों की महत्ता को उजागर करने और इनके सम्मान में वृद्धि करने के लिए हर साल 25 जून के दिन को विश्व नाविक दिवस (International Day of the Seafarer in Hindi) मनाया जाता हैI 

विश्व नाविक दिवस का इतिहास – History of International Day of the Seafarer in Hindi

वर्ष 2010 में, नाविकों को ट्रेनिंग, सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग के मानकों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के पक्षकारों ने एक सम्मेलन में नाविक दिवस की स्थापना के लिए एक प्रस्ताव पारित किया थाI संयुक्त राष्ट्र भी इस दिवस को मान्यता देता हैI  

विश्व नाविक का महत्व 

 यहाँ International Day of the Seafarer in Hindi का महत्व बताया गया है : 

  • विश्व नाविक दिवस के दिन समुद्री नाविकों के बहुमूल्य योगदान को मान्यता दी जाती हैI 
  • विश्व नाविक दिवस सरकारों से हस्तक्षेप करने और ऐसी नीतियों पर काम करने का आह्वान करने का दिन है जो बंदरगाहों पर नाविकों के साथ समान व्यवहार की ओर ले जाती हैं और शिपिंग कंपनियों और जहाज मालिकों से अनुरोध करती हैं कि वे अपने लोगों को खुले समुद्र में बेहतर सुविधाएँ और आराम प्रदान करें।
  • विश्व नाविक दिवस का एक अन्य उद्देश्य समुद्री डकैती जैसी घटनाओं की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना भी हैI 

विश्व नाविक दिवस कैसे मनाया जाता है? 

विश्व नाविक दिवस (International Day of the Seafarer in Hindi) के दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है –

  • नाविकों के काम और वैश्विक अर्थव्यवस्था में उनके योगदान के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • मीडिया कवरेज और सोशल मीडिया अभियानों का उपयोग नाविकों के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है।
  • इस दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नाविकों को सम्मानित करने और पुरस्कृत करने के लिए समारोह आयोजित किए जाते हैं।
  • इस दिन नाविकों के लिए प्रशिक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।
  • इस दिन युवा लोगों को समुद्री करियर के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए स्कूलों और समुदायों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

भारत में कैसे मनाया जाता है विश्व नाविक दिवस?

विश्व नाविक दिवस (International Day of the Seafarer in Hindi) के मौके पर भारत में भी विभिन्न कार्यकलाप किए जाते हैं –

  • मुंबई में, भारतीय नौसेना नाविकों के लिए एक विशेष परेड आयोजित करती है।
  • चेन्नई में, मरीन इंजीनियरिंग कॉलेज नाविकों के लिए एक सेमिनार आयोजित करता है।
  • कोच्चि में, भारतीय तटरक्षक बल नाविकों के लिए एक जागरूकता अभियान चलाता है।
  • विशाखापत्तनम में, मर्चेंट नेवी अकादमी

विश्व नाविक दिवस 2024 की थीम 

विश्व नागरिक दिवस हर साल एक नई थीम पर आधरित होता हैI वर्ष 2024 के लिए  विश्व नाविक दिवस की थीम अभी तक घोषित नहीं की गई हैI वर्ष 2023 में विश्व नागरिक दिवस की थीम MARPOL at 50 – Our commitment goes on. थीI यह समुद्री नागरिकों की प्रतिबद्धता के बारे में थीI 

सम्बंधित आर्टिकल्स

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

FAQs

विश्व नाविक दिवस कब मनाया जाता है? 

विश्व नाविक दिवस हर साल 25 जून को मनाया जाता हैI 

विश्व नाविक दिवस क्यों मनाया जाता है? 

विश्व नाविक दिवस पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और व्यापर में नाविकों के अमूल्य योगदान के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से मनाया जाता  है।

25 जून को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

25 जून को विश्व नाविक दिवस मनाया जाता हैI

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको International Day of the Seafarer in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*