Today’s Current Affairs in Hindi | 14 फरवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 14 February 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 14 फरवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. 14 फरवरी को ‘बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा।
  2. विश्व की पहली ‘हवाई टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ दुबई में किया गया है।
  3. जर्मनी के अनुसंधानकर्ताओं ने ‘बाल्टिक सागर’ में लगभग 1 किलोमीटर लंबी पत्थर की दीवार की खोज की है।
  4. अन्ना विश्वविद्यालय में दो-दिवसीय ‘सामुदायिक रेडियो सम्मेलन 2024′ का आयोजन किया गया है।
  5. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देहरादून में देश के पहले ‘CDS जनरल बिपिन रावत’ की प्रतिमा का अनावरण किया है।
  6. मलेशिया में ‘बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024′ शुरू हुई है।
  7. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ‘Rupay कार्ड’ लॉन्च किया गया है।
  8. रक्षा मंत्रालय ने 11 शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम्स खरीदने के लिए ‘भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड’ के साथ अनुबंध किया है।
  9. अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम मार्शल आर्ट गतका चैंपियनशिप 2024 में ‘मनदीप कौर’ ने ‘गोल्ड मेडल’ जीता है।
  10. ’36वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला’ हैदराबाद में आयोजित किया गया है।
  11. ‘रणजीत कुमार अग्रवाल’ इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के 72वें अध्यक्ष बने हैं।
  12. ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ (Reliance Industries) 20 लाख करोड़ का मार्केट कैपिटलाइजेशन पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी है।
  13. ओडिशा के ‘गुप्तेश्वर वन’ को राज्य का चौथा जैव विविधता-विरासत स्थल घोषित किया गया है।
  14. भारत को विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में प्रतिष्ठित ‘नौवां गोवटैक प्राइज’ प्रदान किया गया है। 
  15. ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत 300 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें – 2005 में आज ही के दिन दुनिया भर में वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब को किया गया था एक्टिवेट

14 फरवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में ‘अलेक्जेंडर स्टब’ किस देश के राष्ट्रपति का चुनाव जीते हैं?

(A) साइप्रस
(B) फिलीपींस
(C) फिनलैंड
(D) जॉर्जिया
उत्तर- फिनलैंड

2. किसे प्रतिष्ठित ‘केपीपी नांबियार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(A) डॉ. के. सिवन
(B) एस. सोमनाथ
(C) वी.आर.ललिताम्बिका
(D) ऋतु करिधाल
उत्तर- एस. सोमनाथ

3. हाल ही में किस देश ने नया ‘वर्किंग लॉ बिल’ पेश किया है?

(A) जर्मनी 
(B) फ्रांस 
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) हंगरी 
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया 

4. संगीत नाटक अकादमी कहाँ ‘दक्षिण भारत सांस्कृतिक केंद्र’ स्थापित करेगी?

(A) हैदराबाद 
(B) बेंगलुरु 
(C) कोच्चि 
(D) अमरावती
उत्तर- हैदराबाद  

5. 57वीं स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली का आयोजन कहाँ किया गया है?

(A) मुंबई  
(B) नई दिल्ली
(C) पटना 
(D) जयपुर
उत्तर- नई दिल्ली  

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*