स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 17 मार्च, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 17 मार्च 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 17 मार्च की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं।
- मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 17 मार्च तक अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त आगामी दो-तीन दिनों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के साथ वर्षा की आशंका है।
- लोकसभा में 17 मार्च को रेल मंत्रालय के वर्ष 2026-27 के अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा।
- अमृत उद्यान को 17 मार्च को खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए खोला जाएगा। यह पहल सरकार की वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और उनकी सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मासिक श्रम बल और बेरोजगारी आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में 15 वर्ष से अधिक आयु वालों की बेरोजगारी दर घटकर 4.9% हो गई, जो जनवरी में 5% थी।
- केंद्र सरकार ने लोगों को सस्ती LPG देने के लिए 2025-26 में तेल कंपनियों को 30 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है।
- साहित्य अकादमी ने 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा की है। पुरस्कार 31 तारीख को नई दिल्ली में दिए जाएंगे, जिसमें विजेताओं को 1 लाख रुपये और तांबे की पट्टिका दी जाएगी।
- कतर एयरवेज 18 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक सीमित संख्या में फ्लाइटें चलाएगा। ये फ्लाइटें अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई में उपलब्ध होंगी।
- भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 1988 बैच के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी मनजीत सिंह को असम विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
- भारत ने जैविक विविधता सम्मेलन को अपनी सातवीं राष्ट्रीय रिपोर्ट (NR-7) सौंपी है, जो 2030 तक वैश्विक जैव विविधता लक्ष्यों को पूरा करने के लिए देश की प्रतिबद्धता दिखाती है।
- पुद्दुचेरी सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों तक सार्वजनिक और निजी संपत्तियों पर पोस्टर, नारे, प्रतीक, बैनर या होर्डिंग लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने और कानून व व्यवस्था बनाए रखने हेतु जारी किया गया है।
- पंजाब सरकार ने फिल्म निर्माता, निवेशक, रचनात्मक व्यक्तियों और मीडिया के लिए ‘पंजाब फिल्म संवर्धन नीति-2026’ जारी की है। इसके तहत शूटिंग के लिए पूरे राज्य में सरकारी मदद और सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा मिलेगी।
- पुनर्वास महानिदेशालय (DGR) 20 मार्च 2026 को नई दिल्ली में पूर्व सैनिकों के लिए एक विशेष रोजगार मेला आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों को नौकरी के अवसर और नागरिक कार्यबल से जोड़ना है। यह पहल पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (रक्षा मंत्रालय) के अंतर्गत की जा रही है।
- फरवरी में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आधार पर महंगाई दर बढ़कर 2.13% हो गई है। यह बढ़ोतरी खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने के कारण हुई है।
- भारत सरकार के अनुसार, देश में स्वरोजगार 2017-18 के 52% से बढ़कर 58% हो गया है।
- भारतीय डाक विभाग ने ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा शुरू की है। इस सेवा में पार्सल और दस्तावेज अगले दिन समय पर डिलीवर किए जाएंगे।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 17 मार्च 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
- डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी रोकने के लिए जेडी वेंस के नेतृत्व में एक नया संघीय कार्यबल बनाने की घोषणा की है। यह टीम देशभर में होने वाली हर तरह की धोखाधड़ी से निपटेगी।
- श्रीलंका ने ईंधन बचाने के लिए सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, विश्वविद्यालयों और अदालतों में हर बुधवार को छुट्टी घोषित की है। यह नियम 18 मार्च से लागू होगा।
- अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक उसके सदस्य देश वैश्विक संकट से निपटने के लिए अपने आपात भंडार से लगभग 40 करोड़ बैरल तेल जारी करेंगे।
- दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ चुनिंदा गंतव्यों के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे उड़ान की ताज़ा स्थिति जानने हेतु अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।
- ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे तेहरान दूतावास से पहले संपर्क किए बिना ईरान की कोई सीमा पार न करें।
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 17 मार्च 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं।
- बैडमिंटन में भारत के किदांबी श्रीकांत, आयुष शेट्टी और तन्वी शर्मा 17 मार्च से फ्रांस के पैलैस देस स्पोर्ट्स में शुरू हो रहे ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में इटली के जानिक सिनर ने रूस के डैनियल मेदवेदेव को हराकर खिताब अपने नाम किया है। विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज सिनर ने मेदवेदेव को पिछले 10 मुकाबलों में नौवीं बार हराया और इस टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स।
- बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी इसे bpssc.bihar.gov.in पर जाकर PDF फॉर्मेट में देख सकते हैं।
- नवोदय विद्यालय समिति ने JNVST 2026 (कक्षा 6, विंटर बाउंड) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर इसकी प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य होगा।
- बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने ITI प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। बिहार के छात्र 14 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं और फीस 15 अप्रैल तक जमा करनी होगी। बताना चाहेंगे एप्लीकेशन फॉर्म केवल bceceboard.bihar.gov.in पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
आशा है कि आपको 17 मार्च की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.