स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 18 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 18 अप्रैल 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 18 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:
- विश्व विरासत दिवस हर साल 18 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का एक मुख्य उद्देश्य लोगों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की रक्षा के प्रति जागरूक करना है।
- वर्ष 2026 की हज यात्रा 18 अप्रैल से शुरू हो रही है। बताना चाहेंगे ज़ायरीन का पहला जत्था देशभर के विभिन्न स्थानों से सऊदी अरब के लिए रवाना होगा।
- मौसम विभाग (IMD) ने 18 अप्रैल को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, रायलसीमा और तेलंगाना में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, IMD ने 19 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 19 अप्रैल से दो दिन के श्रीलंका दौरे पर रहेंगे।
- विदेश मंत्रालय के अनुसार, पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद ईरान से कुल 2361 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया है। इनमें 2060 नागरिक आर्मेनिया और 301 अजरबैजान के मार्ग से भारत लौटे हैं।
- हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन ने बॉलीवुड अभिनेत्री सयानी गुप्ता को फिल्म, कहानी लेखन और प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2026 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया है। उन्हें इस महीने के अंत में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
- मेघालय मंत्रिमंडल ने अंग्रेजी के साथ-साथ खासी और गारो भाषा को भी आधिकारिक दर्जा प्रदान किया है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने AI गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप का गठन किया है। यह एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी निकाय है, जो AI गवर्नेंस से संबंधित नीतियों के विकास और समन्वय के लिए देश के केंद्रीय संस्थागत तंत्र के रूप में कार्य करेगा।
- भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55 हजार से अधिक स्टार्टअप को मान्यता प्रदान की है। उद्योग मंत्रालय के अनुसार, 31 मार्च तक स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की कुल संख्या 2.23 लाख से अधिक हो गई है। इनसे 23.36 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 18 अप्रैल 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:
- अमेरिका ने ईरान समर्थित इराकी मिलिशियाओं के सात वरिष्ठ कमांडरों पर प्रतिबंध लगाए हैं।
- भारत और ऑस्ट्रिया के बीच खाद्य सुरक्षा पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) तथा सैन्य मामलों में सहयोग और आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह से संबंधित आशय पत्रों सहित कई समझौतों और दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया है।
- भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवागमन के लिए शुरू की गई समुद्री पहल में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 18 अप्रैल 2026
यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:
- मणिपुर सरकार ने काकचिंग जिले के खारुंगपत में एक पक्षी अभयारण्य विकसित करने का निर्णय लिया है।
- महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर जिले के महिला और बाल विकास विभाग (WCD) ने 1 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2026 के दौरान 61 बाल विवाह पर रोक लगाई है।
- त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव में टिपरा मोथा पार्टी (TMP) ने फिर से बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी ने 28 में से 24 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 4 सीटें मिलीं।
यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 19 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 18 अप्रैल 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:
- IPL 2026 का 26वां मुकाबला 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
- IPL 2026 का 27वां मुकाबला 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
- महिला क्रिकेट में डरबन में खेले गए पहले T-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उसने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चोटिल डेविड पेन की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को IPL 2026 के बाकी सीजन के लिए टीम में शामिल किया है।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:
- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉन्स्टेबल PMT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आप ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। HSSC की ओर से PMT परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए आपको परीक्षा केंद्र में 6.30 बजे से पहले रिपोर्ट करना होगा।
- एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने एआई सेफ्टी फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जुलाई 2026 बैच के लिए है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है। चयनित उम्मीदवारों का बैच 20 जुलाई 2026 से शुरू होगा।
- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 में आयोजित होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 5, 7 और 9 मई 2026 को होंगी, जबकि ग्रुप II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी।
- केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश हेतु दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी है।
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत प्रथम चरण के लिए प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल 2026 कर दी गई है।
आशा है कि आपको 18 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!