स्कूल असेंबली के लिए 21 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 21 April 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 21 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 21 अप्रैल 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 21 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस देशभर में हर वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिवस लोक सेवकों जैसे IAS, IPS, IFS और IRS अधिकारियों के राष्ट्र के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रशासनिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
  2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अप्रैल से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना है।
  3. मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की आशंका जताई है।
  4. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए एक विशेष उपलब्धि प्राप्‍त की है। इसके अंतर्गत रोलआउट के तीन महीने के भीतर 100 संस्थाओं ने ऑफलाइन वेरिफिकेशन चाहने वाली संस्थाओं (OVSE) के रूप में सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर लिया है।
  5. भारतीय रेलवे तीन महीने में देशभर में 18,262 ग्रीष्मकालीन विशेष फेरे संचालित करेगा। इस वर्ष 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक की अवधि के लिए कुल 908 ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाडियों को मंजूरी दी गई है, जो बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने के लिए 18,262 फेरे संचालित करेंगी।
  6. समृद्ध ग्राम पहल को सक्षम पर्यावरण श्रेणी में सूचना समाज पर विश्व शिखर सम्मेलन (WSIS) पुरस्कार 2026 के लिए नामांकित किया गया है। दूरसंचार विभाग द्वारा शुरू की गई यह पहल भारतनेट परियोजना के अंतर्गत विकसित की गई है।
  7. भारतीय रेलवे के अनुसार, दिव्यांगजन अब वैध यूनीक डिसेबिलिटी आईडी (UID) कार्ड रखने पर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित दिव्यांगजन डिब्बों में यात्रा कर सकते हैं।
  8. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु किसी भी मतदान क्षेत्र में मतदान समाप्ति से पूर्व 48 घंटों की अवधि के दौरान मादक पदार्थों, मदिरा तथा अन्य समान पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
  9. केंद्र सरकार ने किसानों के लाभ और घरेलू बाजारों की स्थिरता के लिए अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं के निर्यात को मंजूरी दी है।
  10. भारतीय डाक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 15 हजार 296 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 21 अप्रैल 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. बुल्गारिया के संसदीय चुनावों में पूर्व राष्ट्रपति रूमेन रादेव की पार्टी ने एक निर्णायक एवं ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
  2. भारत और दक्षिण कोरिया ने खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उद्योगों तथा लघु और मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और औद्योगिक सहयोग समिति की स्थापना हेतु कई समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
  3. ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता से इंकार कर दिया है।
  4. अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम को लेकर अनिश्चितता के बीच, ब्रिटेन ने होर्मुज जलडमरूमध्य से टोल-मुक्त आवागमन की मांग की है।
  5. श्रीलंका में भारतीय समुदाय के लिए प्रवासी नागरिक योजना को छठी पीढ़ी तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 21 अप्रैल 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 अप्रैल को एक दिन के दौरे पर ओडिशा जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रपति राउरकेला में सार्वजनिक समारोह में तारामंडल और विज्ञान केंद्र तथा निर्मल मुंडा परिवेश पथ का उद्घाटन करेंगी।
  2. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 2 हजार 193 त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात करने की घोषणा की है।
  3. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत 11 नई सड़कों को मंजूरी मिली है। इन सड़कों के निर्माण पर 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें से 5 सड़कें पांवटा साहिब, 3 शिलाई और 1-1 नाहन, पच्छड़ व राजगढ़ के लिए होंगी।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 21 अप्रैल 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. IPL 2026 का 31वां मुकाबला 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट एक्टिवेट होने के बाद आप ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट की जांच कर सकेंगे और मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।
  2. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 27 अप्रैल से किया जाएगा। एसएससी ने परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है, जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने आगामी शैक्षणिक सत्र से शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय ने सभी UG और PG पाठ्यक्रमों में 5 प्रतिशत सुपरन्यूमेररी कोटा लागू करने को मंजूरी दी है। यह कोटा अतिरिक्त सीटों के रूप में होगा और प्रवेश प्रक्रिया CUET के माध्यम से ही संचालित होगी।
  4. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main सत्र-2 परीक्षा की अंतिम आंसर-की प्रकाशित कर दी है। आप ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
  5. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सेकेंडरी स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब आप ऑफिशियल वेबसाइट exam.biharboardonline.org और biharboardonline.com से 6 मई 2026 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 से 6 मई तक, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 2 से 11 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

आशा है कि आपको 21 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*